Mp jansampark

  • महाविद्यालयों को “पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस “के रूप में उन्नयन किया जाएगा : सीएम

    भोपाल, मध्यप्रदेश।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक आज शाम को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संचालित अग्रणी/चिन्हित महाविद्यालयों को “पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस” के रूप में उन्नयन किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। वर्तमान में प्रदेश में कुल 570 शासकीय महाविद्यालय संचालित है।

    Image – Dr. Mohan Yadav ,CM Madhyapradesh

    प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर संचालित अग्रणी/चिन्हित महाविद्यालयों में सभी संकायों में सुविधाओं में वृद्धि करते हुए अग्रणी/चिन्हित महाविद्यालयों को “पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस “के रूप में उन्नयन किया जाएगा। इस पर अनावर्ती व्यय 312 करोड़ 56 लाख रूपए एवं आवर्ती व्यय 147 करोड़ 84 लाख रूपए इस प्रकार कुल राशि 460 करोड़ 40 लाख रूपए का व्यय अनुमानित है।


    इसे भी पढे – प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ



    इसे भी पढ़े – MP News :मंदिर मस्जिद में लाउडस्पीकर बैन..सीएम का बड़ा फ़ैसला


    शासकीय/निजी विश्वविद्यालयों में छात्रों की डिग्री/अंकसूची को डिजीलॉकर में अपलोड किया जायेगा

    Image credit by google

    उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय/निजी विश्वविद्यालयों में छात्रों की डिग्री/अंकसूची को डिजीलॉकर में अपलोड किये जाने का निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा लिया गया। उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत 16 शासकीय एवं 53 निजी विश्वविद्यालय संचालित है। अभी तक कुल 09 शासकीय विश्वविद्यालयों एवं 5 निजी विश्वविद्यालयों के वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक के छात्रों की अधिकांश डिग्री/अंकसूची डिजीलॉकर में दर्ज की जा चुकी है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Satna :जिला जनसम्पर्क कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन में स्थानांतरित, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने किया कार्यालय का शुभारंभ

    सतना,मध्यप्रदेश(जयदेव विश्वकर्मा)।।  सिविल लाइन क्षेत्र मास्टर प्लान में स्थापित जिला जनसम्पर्क कार्यालय सतना के कार्यालय भवन को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन धवारी में स्थानांतरित किया गया है। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के द्वितीय तल में पश्चिम भाग में नव निर्मित सेक्टर में शुक्रवार को जिला जनसम्पर्क के नवीन कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।

    Image credit by satna times

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में जनसम्पर्क कार्यालय के आ जाने से जिले के पत्रकारों और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को जनसम्पर्क विभाग के कार्य दायित्वों को कुशलतापूर्वक निभाने में सुविधा होगी।

    इस मौके पर जिले के पत्रकार गण,अपर कलेक्टर श्री ऋषि पवार, आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर श्री गोविन्द सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्री श्यामकिशोर द्विवेदी, एकेएस यूनिवर्सिटी के प्रो, वीसी डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेन्द्र सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह एवं कार्यालयीन स्टाफ तथा सामाजिक न्याय विभाग, निर्वाचन कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक 

Back to top button