Mayor satna

  • Satna Gaurav Diwas :गौरव दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगितायें, कलेक्टर और महापौर ने उड़ाई पतंग

    Satna Gaurav Diwas :सतना गौरव-दिवस के प्रथम दिवस के प्रथम पाली के कार्यक्रमों में संतोषी माता तालाब परिसर में पतंगबाजी, पेंटिंग तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल महापौर योगेश ताम्रकार और कलेक्टर अनुराग वर्मा ने पतंग उड़ाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर ऋषि पवार सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। 

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

  • Satna News :ब्रिटिश संसद में सम्मानित होने सतना महापौर

    SATNA NEWS, सतना।।लंदन की ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्डस में सोल ऑफ इंडिया अवार्ड वर्ष 2023 के लिए शहर के मेयर योगेश ताम्रकार सम्मानित किए जाएंगे। 9 जून को योगेश ताम्रकार को यह सम्मान उनके सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    देश के 25 लोगों के प्रतिनिधि मंडल को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिनमें से एक योगेश ताम्रकार हैं। सोल ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए चयनित लोगों में उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद शामिल हैं।

    इसे भी पढ़े – MP News :राज्यमंत्री रामखेलावन ने काफिला रुकवाकर सड़क दुर्घटना में हुए घायलों को पहुंचाया अस्पताल

  • Satna महापौर ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से दिया स्तीफा, कहा पार्टी संगठन को नही दे पा रहा था समय

    सतना।।चुनावी साल में सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने भाजपा संगठन की बड़ी जिम्मेदारी से किनारा कर लिया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है।

    नगर पालिक निगम सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा(VD SHARMA) को पत्र लिख कर उन्हें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है।

    इसे भी पढ़े – Rewa की पहली हिंदी फिल्म “जंतर” OTT प्लेटफॉर्मो पर रिलीज़ होने को पूरी तरह तैयार,इन OTT प्लेटफॉर्मो में दिखाई देगी फ़िल्म

    इसके लिए उन्होंने समयाभाव को कारण बताते हुए कहा है कि नगर निगम सतना का महापौर निर्वाचित होने के बाद से वे संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। नगर निगम और नगर की जनता के प्रति अपने दायित्वों की पूर्ति में व्यस्तता के कारण वे प्रदेश में प्रवास भी नही कर पा रहे हैं जिससे संगठन के काम मे भी प्रभाव पड़ रहा है। ताम्रकार ने महापौर पद के लिए उन्हें भाजपा का टिकट दिए जाने और उन पर विश्वास व्यक्त किए जाने पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व यदि किसी अन्य को दिया जाएगा तो निश्चित ही संगठन का हित होगा।

    Photo by social media

    बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत चालक स्व शंकर प्रसाद ताम्रकार के पुत्र योगेश ताम्रकार को जनवरी 2021 में भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 2022 में हुए नगर निगम चुनाव में उन्हें सतना के महापौर पद के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में उन्होंने सतना से कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को 25 हजार से अधिक वोट के अंतर से हराया। उद्योगपति योगेश ताम्रकार को सतना में राजनैतिक लाभ से वंचित रह गई। ओबीसी समाज की अन्य जातियों का प्रतिनिधि और बड़ा चेहरा माना जाता है।

    सतना टाइम्स एप डाऊनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करे

Back to top button