Manu bhakar

  • Manu Bhaker: समापन समारोह से पहले पदक विजेता मनु भाकर ने नीता अंबानी से की मुलाकात, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

    Manu Bhakar :पेरिस ओलंपिक 2024 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। रविवार को समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें  मनु भाकर और पीआर श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक होंगे। इससे पहले ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्टार निशानेबाज मनु ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर मनु ने खुद साझा की।

    भारतीय दल ओलंपिक में कुल छह पदक अपने नाम करने में कामयाब रहा। इनमें से दो मनु भाकर ने जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं।

    मनु हाल ही में भारत वापस लौट आई थीं, लेकिन आईओए ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए समापन समारोह में देश का ध्वजवाहक चुना। इस आयोजन के लिए वह पेरिस पहुंच चुकी हैं। यहां उन्होंने इंडिया हाउस में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर साझा करते हुए स्टार निशानेबाज ने लिखा, “भारत के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद नीता अंबानी मैम से मिलना और उनका आशीर्वाद लेना विशेष अनुभव था। मैं वास्तव में अभिभूत हूं।”

    इससे पहले नीता अंबानी ने मनु को भारत के लिए दो पदक जीतने पर इंडिया हाउस में सम्मानित किया था। इस अवसर पर नीता ने कहा- पिछले हफ्ते पेरिस में हरियाणा की एक 22 वर्षीय लड़की ने इतिहास रचा और दुनिया को अपने सपनों, जुनून और कड़ी मेहनत की ताकत दिखाई। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। मनु, आपकी उपलब्धि से हर भारतीय प्रेरित महसूस करता है और भारत की हर लड़की आपकी उपलब्धियों से सशक्त महसूस करती है।

  • First Medal At Paris Olympics 2024: Manu Bhaker ने देश के लिए जीता पहला पदक, खत्म किया ओलंपिक में 12 साल का सूखा

    Manu Bhaker Wins Medal: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रविवार को वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों का खाता खोल दिया। 10 मिटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में मनु भाकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रहीं और टॉप 3 में बनी रहीं। आखिरी शॉट्स से पहले वह दूसरे स्थान पर आ गईं थी लेकिन कोरियाई शूटर ने 10.5 का निशाना लगाकर मनु को तीसरे स्थान पर जाने के लिए मजबूर कर लिया। इस पदक ने भारत की पदकों का खाता तो खोला ही साथ ही 12 साल के शूटिंग में सूखे को खत्म कर दिया।

    शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारती महिला

    मनु भाकर ने न सिर्फ देश का नाम रौशन किया बल्कि देश को शूटिंग में पदक दिलाने वाले पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इससे मनु भाकर ने 12 साल के बाद भारत को शूटिंग में पदक दिलाया है। इससे पहले गगन नारंग और विजय कुमार ने लंदन ओलंपिक 2012 में पदक जीता था।

    रविवार को उन्होंने फाइनल मैच में 221.7 अंक जुटाए। इस इवेंट का स्वर्ण और रजत पदक कोरिया के नाम रहा। कोरियाई खिलाड़ी ओह ये जिन ने 243.2 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कोरिया की दूसरी खिलाड़ी किम येजी 241.3 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम करने में कामयाब रहीं। 19 साल की उम्र में मनु भाकर ने टोक्यो ओलंपिक में शिरकत की थी।
    हालांकि वहां वह खाली हाथ रही थीं, इस ओलंपिक में भारत का निशानेबाजी में ओवरऑल प्रदर्शन भी खराब रहा था। लेकिन मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में शानदार वापसी करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। यह महिला शूटिंग में भारत का पहला मेडल है। मनु भाकर ब्यूनस आयर्स 2018 में यूथ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज भी हैं। वह इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों का खिताब भी जीत चुकी हैं।
    मनु शनिवार को फाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र निशानेबाज थीं। वूमेंट 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में भारत की रिदम सांगवान ने भी प्रतिस्पर्धा किया लेकिन वह अच्छी शुरुआत को आखिरी तक कायम नहीं रख सकी और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।
Back to top button