Maihar samachar

  • मां शारदा के दरबार में पहुंचीं दुनिया की सबसे छोटी महिला, बिग बॉस और एक अमेरिकी हॉरर फिल्म में कर चुकी हैं काम

    Maihar News :विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे गुरुवार को मध्य प्रदेश के मैहर पहुंची। वहां त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दर्शन किया। ज्योति को देखने के लिए मंदिर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की लाइन लग गई। ज्योति का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में विश्व की सबसे छोटे कद की महिला के रूप में दर्ज है।

    मां शारदा के दरबार में पहुंचीं दुनिया की सबसे छोटी महिला, बिग बॉस और एक अमेरिकी हॉरर फिल्म में कर चुकी हैं काम
    मां शारदा के दरबार में पहुंचीं दुनिया की सबसे छोटी महिला, बिग बॉस और एक अमेरिकी हॉरर फिल्म में कर चुकी हैं काम

     

    दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने के बाद लाखों श्रद्धालु अब मध्य प्रदेश के मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार की सुबह विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे भी अपने परिजनों के साथ मैहर पहुंची।

    ज्योति आमगे को देखने वालों की लगी भीड़

    ज्योति आमगे के मैहर पहुंचने की खबर फैलते ही उनको देखने वाले लोगों ने उनको घेर लिया। सभी ज्योति की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। पुलिस वाले भी इसमें पीछे नहीं रहे। ज्योति आमगे ने बताया कि मां शारदा के मंदिर में बहुत बार आ चुकी हूं। आज सुबह पहुंचकर मां शारदा के दर्शन किया है। मुझे बहुत अच्छा लगा दर्शन करके।

    नागपुर की है सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे

    बता दें कि ज्योति आमगे का जन्म 16 दिसंबर 1993 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। पेशे से वो एक भारतीय अभिनेत्री हैं। प्रिमोर्डियल बौनापन नामक आनुवंशिक विकार के कारण वह 62.8 सेंटीमीटर 2 फीट 3/4 इंच की हैं। 2011 में अपने 18वें जन्मदिन के बाद, ज्योति को आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे छोटी जीवित महिला घोषित किया गया था। उन्होंने कई डॉक्यूमेंट्री में उपस्थिति दर्ज कराई है। बिग बॉस सीजन ६ में भी काम किया है। ज्योति आमगे ने अमेरिका में बनी हॉरर स्टोरी फ्रेक शो’ में भी काम किया है।

  • जोरासोरो से अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग करने वाले यूपी के भाजपा सांसद विधायक बधाई के पात्र हैं: नारायण त्रिपाठी

    MP News :एमपी में मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने उत्तरप्रदेश के उन सांसद विधायको को धन्यवाद ज्ञापित कर बधाई दी जिन्होंने उत्तरप्रदेश में प्रथक बुन्देलखण्ड राज्य बनाये जाने का मुद्दा जोरसोरो से उठाने का कार्य किया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि उत्तरप्रदेश वास्तव में इतना बड़ा राज्य है जिसमे तीन राज्य बनाये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इस बात को मानते है कि योगी जी के शासनकाल में राज्य का विकास तो हो रहा है लेकिन सभी गावो तक पहुँचपाने मे विकास अब भी अछूता है। उत्तरप्रदेश क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से बड़ा राज्य है जहां तक योगी जी की नजर नही पहुँच पाती इसलिए जब छोटे राज्य बनेंगे तो क्षेत्र का समुचित विकास की परिकल्पना साकार होगी।

    फ़ोटो – नारायण त्रिपाठी, पूर्व विधायक

    उन्होंने कहा कि मैं उत्तरप्रदेश के भाजपा सांसद और विधायकों के जज्बे की तारीफ करता हु जिन्होंने क्षेत्र और वहां की जनता जनार्दन के समुचित विकास के लिए एकजुट होकर प्रथक राज्य बुन्देलखण्ड को बनाये जाने की आवाज बुलंद की। इससे यह सिद्ध होता है कि वास्तव में सर्वांगीण विकास के लिए छोटे राज्यो की महती आवश्यकता है।


    नारायण त्रिपाठी ने कहा कि ठीक इसी तरह से हमारे मध्यप्रदेश में भी छोटे राज्य बनाये जाने की आवश्यकता है। हमारे राज्य में भी जो लोग छोटे राज्य बनाये जाने की मांग कर रहे है मैं उनसे भी अपील करता हु गौड़वाना की जो मांग है बुन्देलखण्ड की जो मांग है, विंध्य की जो मांग है,महाराष्ट्र में विदर्भ की जो मांग है पूरी होनी चाहिए। प्रथक विंध्य की मांग जो पूर्व में प्रथक राज्य था की जा रही है इसके लिए विंध्य के लोगो को भी जागरूक होकर मुद्दा उठाना चाहिए ये मुद्दा किसी व्यक्ति विशेष का न होकर आम जनता की आवाज बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये जरूरी नही कि मुद्दा कौन उठा रहा है नारायण त्रिपाठी प्रथक विंध्य प्रदेश का मुद्दा उठा रहे या कौन उठा रहा है हमे अपने बाल बच्चो के लिए आने वाली पीढ़ी की खुशहाली के लिए उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी चाहिए ये विंध्य की जनता के लिए जन चर्चा का विषय होना चाहिए।



    श्री त्रिपाठी ने कहा कि मै अपने विंध्य के नेताओं से भी अपील करता हु कि हमे उत्तरप्रदेश के नेताओ से सीख लेनी चाहिए उनकी तरह हिम्मत दिखानी चाहिए धंधा व्यापार रोजी रोटी की राजनीति से इतर विंध्य प्रदेश के प्रथक निर्माण कार्य मे लगना चाहिए जिससे जनता जनार्दन के दिलो में सदैव के लिए जीवांत रह सकें अन्यथा विंध्य प्रदेश की जनता इस मुहीम को जन आंदोलन बना सड़को में उतर विंध्य प्रदेश का पुनर्निर्माण कराएगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि विंध्य तो बनेगा चाहे जितनी बड़ी लड़ाई का आगाज हम सभी को करना पड़े हम करेंगे। हमारे विंध्य में अगर अन्य दलों के लोगो को छोड़ दिया जाय तो अधिकतम संख्या भाजपा के सांसद विधायको की है सभी अगर निज स्वार्थ छोड़ जनहित में विंध्य के प्रथक निर्माण की आवाज एकजुट होकर बुलंद करें तो विंध्य के निर्माण में वक्त नही लगेगा।

  • Maihar में अब तक करीब 47 लाख 30 हजार से भी अधिक दर्शनार्थियों ने मां शारदा देवी के किये दर्शन

    Maihar News MP :प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब अब एमपी के मैहर में देखने को मिल रहा है।अब तक त्रिकुट पर्वत पर विराजमान माँ शारदा के दरबार में 47 लाख 30 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका है।बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा रूट परिवर्तित कर चाक चौबंद व्यवस्था बनाई गई है।

    Maihar news mp

    दरअसल एमपी के मैहर में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दर्शन के लिए लगातार प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त कर रहे है। 12 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक यानि 43 दिनों में करीब 47 लाख 30 हजार दर्शनार्थीयो ने मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की है।

    जनवरी महीने में पहुँचे इतने श्रद्धालु

    मंदिर प्रबन्धन समिति के मुताबिक बाकी दिनों के अलावा विशेष पर्व 26 जनवरी को करीब 1 लाख 50 हजार एवं 27 जनवरी को 2 लाख 64 हजार 395 से अधिक दर्शनार्थियों ने माता के दर्शन प्राप्त किए है। इसके साथ ही 30 जनवरी को 2 लाख 40 हजार एवं 31 जनवरी को 2 लाख 60 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये।



    विशेष मुहूर्त पर श्रद्धालुओ का दिखा कतार

    वही बात करे फरबरी माह की तो 3 फरवरी को विशेष मुंडन मुहूर्त पर 1 लाख 30 हजार और 10 फरवरी को 1 लाख 61 हजार एवं 17 फरवरी को 1 लाख 52 हजार दर्शनार्थियों ने मा शारदा के दरबार मे माथा टेका है। इसके अलावा पिछले शनिवार 15 फरवरी को 1 लाख 17 हजार 775 एवं रविवार 16 फरवरी को एक लाख 36 हजार 509 दर्शनार्थियों ने दर्शन किये है। इस शनिवार 22 फरवरी को यानि कल 1 लाख 16 हजार तथा 23 फरवरी को आज 1 लाख 20 हजार दर्शनार्थीयो ने शाम 6 बजे तक प्रशासनिक व्यवस्था के साथ मां शारदा देवी के दर्शन किये है।



    गर्भगृह के पट खोलने और बन्द करने के समय मे बदलाव

    इसी दौरान प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह के पट खोलने और बंद करने के समय में बदलाव करते हुए प्रातः 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है।साथ ही मेला परिसर की पार्किंग पूरी तरह भरने के कारण सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसको देखते हुए प्रशासन ने वाहनों को अस्थाई पार्किंग में खड़ा करवाया है। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा है।

  • Maihar News Today: अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

    Maihar News :मैहर में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने परिचित के अंतिम संस्कार से लौट रहा था, तभी एनएच-30 पर एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    Satna breaking news

    हादसा शाम 6 बजे हुआ

    यह हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे अमरपाटन के पड़हा गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजेश पटेल के रूप में हुई, जो वीरदत्त गांव का निवासी था।वह ग्राम झिरिया में एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहा था। टक्कर के बाद कार चालक रीवा की ओर फरार हो गया।

    पुलिस जांच में जुटी

    अमरपाटन थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे एंबुलेंस 1033 की मदद से शव को सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

  • Maihar :हैदराबाद से Prayagraj जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 11 माह के मासूम की मौत, दो महिला घायल

    Maihar News :एमपी के मैहर में खेरवासानी टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 11 माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। कार में कुल पांच लोग सवार थे। घायलों का इलाज मैहर सिविल अस्पताल में जारी है।

    मैहर सड़क हादसा: हैदराबाद से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 11 माह के मासूम की मौत
    हैदराबाद से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 11 माह के मासूम की मौत

    दरअसल शनिवार को हैदराबाद से प्रयागराज कुंभ की यात्रा पर निकले पांच लोग भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। मैहर में एनएच-30 पर खेरवासानी टोल प्लाजा के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

    मासूम की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

    दुर्घटना में 11 माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 वर्षीय रेणुका रानी और 27 वर्षीय अंजली गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को हाथ और कमर में गहरी चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत मैहर सिविल अस्पताल (maihar) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



    हादसा सुबह 11 बजे हुआ

    स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो प्रयागराज कुंभ की यात्रा पर जा रहे थे। हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे खेरवासानी टोल प्लाजा से एक किलोमीटर दूर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

  • आखिर मेरा क्या कसूर था मां… जो आपने मुझे पैदा होते ही फेंक दिया, मैहर में झाड़ियो में मिला नवजात

    Maihar News :मध्यप्रदेश के मैहर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है जहां एक कलयुगी माँ अपने 2 दिन के नवजात को नहर किनारे फेक कर चली गयी हालांकि नवजात को सुरक्षित सिविल अस्पताल मैहर पहुचा दिया गया है।

    जहां डॉक्टर टीम द्वारा उपचार के साथ देखरेख किया जा रहा है। दरअसल मैहर के देवी जी चौकी अंतर्गत उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहर किनारे राहगीर को रोता बिलखता जीवित अवस्था मे दो दिन पुराना एक नवजात मिला जिसके बाद राहगीर स्थानीय पुलिस के पास पहुचा पुलिस के मदद से नवजात को सिविल अस्पताल मैहर लाया गया जहाँ डॉक्टर टीम के द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है वही पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है हालांकि अब तक नवजात के परिजनों के बारे में कुछ भी पता नही चल सका है।



    राहगीर इंद्रपाल कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की दोपहर बांधा पुल ओर पत्नी गई हुई थी। तभी झाड़ियों में नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई देने पर पास से जाकर देखा। नवजात बालिका बोरी में बंद के पड़ी हुई थी। उसको उठाकर देवी की चौकी लेकर पहुंचे जहां पुलिस के सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर सुदीव अवादिया ने कहा कि बच्ची की हालत स्वस्थ है। इलाज किया जा रहा है।

  • मैहर में बरसी असमानी आफत, कही मरी 45 बकरियां तो कही घायल हुआ दुकानदार

    Maihar News : सतना टाइम्स,मैहर।।  मध्यप्रदेश में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है जिसके तहत आज मैहर ओर सतना जिले में सुबह से ही जोरदार बारिश देखने को मिली वही कई इलाको में जलभराव जैसी स्थिति भी उतपन्न हुई।

    मैहर में बरसी असमानी आफत, कही मरी 45 बकरियां तो कही घायल हुआ दुकानदार
    Photo credit by social Media

    मैहर जिले(maihar district) में आज बारिश के साथ साथ आसमानी आफत बरसी हैं दरअसल दोपहर करीब 1 बजे मैहर जिले के देहात थानां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करुआ में आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से 45 बकरियों की मौत हो गयी वही चरवाहा गंभीर रुप से घायल हो गया जिसको ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिये सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया जहाँ पर उपचार जारी है।



    जानकारी के मुताबिक ग्राम करुआ निवासी राजबल यादव अपनी बकरियों चराने गया हुआ था इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी जिस वजह से चरवाहा यादव अपनी बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे पनाह ले रहा था तभी यह घटना हुई।वही दूसरा मामला अमरपाटन से निकल कर सामने आया जहा ग्राम पर्सवाही में एक दुकानदार बारिश को देखते हुए दुकान के बाहर खड़ा हुआ था तभी अचानक से आकाशिय बिजली गिरी जिससे वह घायल हो गया आनन फानन में परिजन सिविल अस्पताल अमरपाटन लेकर पहुचे जहा घायल दुकानदार का उपचार जारी है।

  • मैहर में खाद की किल्लत से किसान परेशान, मानसून में बुआई के लिए नहीं मिल रही पर्याप्त खाद!

    मैहर, मध्यप्रदेश।। मैहर जिले में बारिश होने के बाद किसान खाद के लिए सोसायटी कार्यालय के चक्कर लगा रहा हैं। ग्रामीण क्षेत्र के किसान खेती-किसानी छोड़कर सोसायटी में खाद के लिए भटक रहे हैं।

    मैहर में खाद की किल्लत से परेशान किसान
    Photo credit by satna times

    शुक्रवार को अमरपाटन के परसवही सोसायटी पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। किसानों की जरूरत का खाद सोसायटी में उपलब्ध नहीं है।



    कई युवाओं ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि अपनी पढ़ाई छोड़कर खाद के लिए लाइनों में लगे हैं और जितनी जरूरत है उसके मुताबिक काफी कम खाद की बोरी दी जा रही हैं। किसानों का यह भी कहना था कि नेता इस ओर ध्यान नहीं दे रहे और किसान लाइन में लगे हैं। कोई नेता क्यों खाद के लिए लाइन में नहीं लगा उनके यहां सीधी गाड़ी भेज दी जाती हैं।

    खरमसेडा से आए किसान संतोष पटेल ने बताया कि खाद की पर्ची वितरण में बहुत गड़बड़ी की जा रही है, जो लोग पहले आए हैं वह लाईन में लगे हैं और काउंटर पर अपने चाहेतों को पर्ची बना कर दी जा रही है। किसान दुर्जन सिंह ने बताया कि वह सुबह 9 बजे से पांच बोरी डीएपी खाद के लिए लाइन में लगे हैं। किसानों ने बताएया इस गर्मी के दौरान किसानों को दिनभर लाइन में खड़ा रहना पड़ता है जहां पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है।

    बताया जा रहा है कि अमरपाटन के परसवाही समिति मे किसान सुबह से शाम तक खाद के लिए लाइन मे खड़ा दिखाई पड रहा है। जिसे खाद न मिलने के चलते कुछ किसानों को बैरंग वापस लौटना पड़ता है। किसानो ने राजनैतिक दल के जरिये अफसरो से समितियों मे खाद की किल्लत दूर किए जाने की माँग उठाई है।

  • Maihar News :उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम पहुचे मैहर, किये मां शारदा के दर्शन

    Maihar News :उत्तरप्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सतना और मैहर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने रविवार की दोपहर हेलीकॉप्टर से हेलीपैड मैहर पहुंचे। यहां पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

    उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने मां शारदा के किये दर्शन
    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने मैहर में मां शारदा मंदिर पहुंचकर मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मैहर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सतना पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की। सतना पहुंचने पर सांसद गणेश सिंह, पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने अगवानी की।

  • Maihar News :सी और डी ग्रेड में पाये गये 21 विभाग के अधिकारियों कलेक्टर ने थमाया नोटिस

    Maihar News :सीएम हेल्पलाईन पोर्टल (cm helpline portal) पर माह जनवरी 2024 की रैकिंग में सी और डी ग्रेड में पाये गये 21 विभागों के अधिकारियों को कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड (maihar collector rani batad) ने नोटिस जारी कर अपना स्पष्टीकरण अगली टीएल बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। समय-सीमा में जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

    सी और डी ग्रेड में पाये गये 21 विभाग के अधिकारियों को नोटिस
    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    कलेक्टर मैहर ने जारी नोटिस में कहा है कि आपके विभाग के सी और डी ग्रेड में होने से सीएम हेल्पलाईन में मैहर जिले की रैकिंग प्रदेश स्तर पर प्रभावित हुई है। जिससे प्रतीत होता है कि आपके कार्यालय द्वारा शिकायतों के निराकरण में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। इन विभागों में पशुपालन एवं डेयरी, गृह विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, स्कूल शिक्षा, सामाजिक न्याय, वन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और डी ग्रेड में शामिल उच्च शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, श्रम, जल संसाधन, सहाकारिता, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, नवीन तथा नवीकरणीय, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, नर्मदा घाटी विकास और सामान्य प्रशासन विभाग जिला मैहर शामिल हैं। इसी प्रकार आरटीओ संजय श्रीवास्तव को टीएल बैठक में उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।

Back to top button