Maihar bus accident news

  • Maihar Bus Accident Inside Story : मैहर में भयानक हादसा, फिर कैसे बच गई 36 की जान, कितना खौफनाक था मंजर?

    Maihar Bus Accident Inside Story :गांव-घर से निकलकर कमाई करने महाराष्ट्र चले थे, मन में था कि पैसे कमाएंगे, परिवार को भेजेंगे, फिर एक दिन आकर अपने सपनों का आशियाना बनाएंगे‌। मन में कई तरह के सपने संजोकर बस में सवार हुए थे। मगर कहां पता था कि मध्य प्रदेश के मैहर में ही उनके सपने दम तोड़ देंगे।

    Maihar Bus Accident Inside Story : मैहर में भयानक हादसा, फिर कैसे बच गई 36 की जान, कितना खौफनाक था मंजर!
    Maihar Bus Accident Inside Story : मैहर में भयानक हादसा, फिर कैसे बच गई 36 की जान, कितना खौफनाक था मंजर! – Satna Times

    मध्य प्रदेश के मैहर में शनिवार रात करीब 11:00 बजे ऐसा सड़क हादसा हुआ कि चारों ओर चीख-पुकार मच गई। इस चीख-पुकार की गूंज उत्तर प्रदेश के जौनपुर, प्रतापगढ़ जिले से लेकर प्रयागराज जिले तक सुनाई दी।

    पल भर में चारो ओर बिछ गई लाशें

    दरअसल, प्रयागराज से एक स्लीपर बस महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। मगर रास्ते में ही मैहर के पास नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर वह हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार में चल रही बस अचानक सड़क किनारे खड़े हाइवा डंपर से टकराई और देखते ही देखते चारों ओर लाशें बिछ गईं।



    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सवारियों को लेकर बस महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। इस बस में केवल लोग सवार नहीं थे। उनके सपने और उनकी उम्मीदें भी सवार थी। मगर सब चकनाचूर हो गया। मैहर पहुंचते पहुंचते 9 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। डबल डेकर बस हाइवा डंपर से टकराने की घटना इतनी भयावह थी कि 9 लोगों को बचाने का मौका भी नहीं मिला। उन्होंने बस में ही दम तोड़ दिया‌। मृतकों में 7 उत्तर प्रदेश के जबकि एक-एक महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के हैं। इस बस हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

    36 लोगो की बच गयी जाने

    हालांकि, उन सभी की हालत स्टेबल बताई जा रही है। बस में सवार 13 लोग सुरक्षित हैं और उन्हें प्रयागराज भेज दिया गया है। कुल मिलाकर 36 लोग बच गए है। बताया जा रहा है कि इस बस में ज्यादातर कामगार लोग सवार थे। अधिकांश लोग महाराष्ट्र काम करने जा रहे थे‌।

    पीछे बैठने वाले लोग खुशकिस्मत थे

    बस हादसे की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर से मैहर बस हादसे की खौफनाक मंजर की झलक दिख रही है। यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा डंपर से टकरा गई है। बस का सबसे अधिक सामने और दाहिने वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। बस में सवार उन्हीं लोगों की मौत हुई है, जो आगे की सीटों पर बैठे थे, बस में पीछे वाली सीटों पर बैठने वाले लोग खुशकिस्मत थे। अगर वे बस में आगे होते तो आज मृतकों की जगह उनका नाम होता। बस की तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है कि बस से आगे और दाहिने वाले हिस्से में बैठे लोगों में से ही 9 लोग काल के गाल में समाए हैं।

    कितना खौफनाक था मंजर

    बस के सामने वाले हिस्से का परखच्चा उड़ चुका है। जब हादसे के बाद आसपास के लोग बचाने दौड़े तो बस के अंदर का नजारा देख वे हैरान रह गए, बस की सीटों में शव फंसे थे। बस में लाशों के ढेर लग चुके थे। जगह-जगह खून के धब्बे थे। खून से लथपथ शवों पर नजर डालना मुश्किल हो रहा था।रेस्क्यू में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। गैस कटर से बस का दरवाजा काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू पूरा हुआ।

    यह टक्कर इतना भयानक था कि उत्तर प्रदेश से आ रही बस हाइवा डंपर को बीच से चीरती हुई निकल गई। बस के बाहर तक खून के छींटे दिखाई दे रहे थे। इधर-उधर बिखरे पड़े चप्पल-जूते और सामान, इस बात की गवाही दे रहे थे कि हादसे का यह मंजर कितना खौफनाक था।

    Credit – Rakesh Kumar Patel

  • Video :मैहर में भीषड़ सड़क हादसा, हाइवा से टकराई बस, अब तक 9 लोगो की हुई मौत

    Maihar Bus Accident: मैहर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर आ रही है। प्रयागराज से नागपुर जा रही बस के डंपर में घुसने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में 24 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों का इलाज मैहर, सतना और अमरपाटन के जिला अस्पताल में चल रहा है।

    ढाबे पर खड़े डंपर में घुसी बस

    बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 30 पर नादन देहात क्षेत्र में यह हादसा हुआ। रात के लगभग साढ़े 11 बजे आभा ट्रैवल्स की स्लीपर बस प्रयागराज से नागपुर की ओर जा रही थी। 53 सीटर इस बस में उस वक्त लगभग 45 यात्री सफर कर रहे थे। जैसे ही बस रीवा-जबलपुर फोरलेन पर चौरसिया ढाबे के पास पहुंची, यहां बस सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी।

    बस के उड़ गए परखच्चे

    हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जो अंदर फंसे थे, वो बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन वह भी लाचार हो गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया था। चारों ओर खून के दाग और क्षत-विक्षत लोग दिख रहे थे।

    गैस कटर से बॉडी काटकर निकाले शव

    मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद जेसीबी और गैस कटर मंगाए गए। जेसीबी और गैस कटर की मदद से बस को काटकर लोगों को अंदर से निकाला गया। इनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृतकों में एक 4 साल का बच्चा भी था। जबकि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

    2 बजे तक चला रेस्क्यू

    हादसे की सूचना पर एसपी सुधीर अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। उनके साथ मैहर एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल भी मौके पर थे। 24 घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल और 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात 2 बजे तक रेस्क्यू कार्य चल ही रहा था।

    हादसे में इन्होंने गंवाई जान

     

    • यूपी के प्रतापगढ़ निवासी लल्लू यादव (60) पिता राम अवतार
    • जौनपुर के राजू उर्फ प्रांजल (18) पिता जितेंद्र
    • जौनपुर निवासी अंबिका प्रसाद (55) पिता मोतीलाल
    • नागपुर निवासी गणेश साहू (2) पिता अजय कुमार साहू

    अन्य मृतकों की देर रात तक पहचान नहीं हो पाई।

    तीन की अस्पताल ले जाते में मौत

    मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। छह लोग मौके पर दम तोड़ चुके थे। 23 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाद में तीन अन्य की अस्पताल ले जाते में मौत हो गई।

Back to top button