Ladli Behna yojana :सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से MP की 1.29 करोड़ ‘लाडली बहनों’ के खाते में ट्रांसफर किए ₹1576 करोड़

  • Ladli Behna yojana :सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से MP की 1.29 करोड़ ‘लाडली बहनों’ के खाते में ट्रांसफर किए ₹1576 करोड़

    Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘लाड़ली बहनों’ को फिर एक बार तोहफा दिया है। प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹1576 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। शनिवार को मंडला में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने लाड़ली बहना योजना की 9वीं किस्त महिलाओं के खाते में डाली। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव ने दूसरी बार लाड़ली बहनों को तोहफा दिया है। इसके अलावा सीएम मोहन ने मंडला में 134 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में डाले 340 करोड़ 
    सीएम मोहन यादव ने मंडला में आयोजित कार्यक्रम में 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में  ₹1576 करोड़ ट्रांसफर किए। साथ ही 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में ₹340 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से डाली।  इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके मौजूद रहीं।

    मई 2023 में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना
    बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में मई 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 21 से 60 साल तक महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने का फैसला किया था। इसके बाद साल 2023 में ही रक्षाबंधन पर इस राशि को 1 हजार से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खाते में जारी की जाती है। इस बार 9वीं बहनों को मिलेगी।

    लाड़ली बहनों के लिए 1 हजार 648 करोड़ का प्रावधान
    मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट पेश किया। द्वितीय अनुपूरक बजट 2023-24 के लिए कुल 30,265.15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के लिए 1 हजार 648 करोड़ का बजट रखा है।

Back to top button