Satna News : राम के जयकारों से पूरा शहर हुआ राम मैं ,निकली गई 101 झांकियां , हिंदू संगठनों धूमधाम से मनाया रामनवमी का त्यौहार

सतना।।,राम नवमी के अवसर पर सतना शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें नगर के सभी हिंदू संगठनों एवं हिंदू समाज के लोगों ने भगवान राम की 101 झांकियों के साथ शोभायात्रा निकालकर राम का जन्म उत्सव मनाया, शहर की गलियों से निकली शोभायात्रा को देखने के बच्चे महिलाएं और पुरुष अपने अपने मकानों के छतों से फूलों की वर्षा कर भगवान राम के दर्शन किए। वही बजरंग दल हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष विपिन गौतम की अगुवाई में मोटरसाइकिल रैली के साथ पतेरी मोहल्ले से शोभायात्रा निकाल कर निकाल कर पूरे शहर में भ्रमण किया गया ।इस दौरान पुलिस

प्रशासन ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए हुए थे चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा कवच बनाए रहे।सुरक्षा की कमान सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने स्वयं संभाल रखी थी। शोभा यात्रा की शुरुआत कामता टोला से की गई जो शहर के कोतवाली ,धवारी चौराहा, और मेन बाजार से होते हुए पूरे शहर में भ्रमण कर सतना नदी ने विसर्जन हेतु करीब 9:15 बजे पहुंची। जहां भगवान की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया।