Khajuraho news

  • Khajuraho में है मतंगेश्वर महादेव का अनोखा मंदिर, एक इंच हर साल बढ़ रही शिवलिंग की लंबाई

    Khajuraho News :मध्यप्रदेश के खजुराहो में स्थित एक शिव मंदिर(shiv temple khajuraho) के बारे में एक मान्यता है। जिसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन साइंस भी इस बात से अचम्भित है।इस मंदिर में मौजूद शिवलिंग (shivling) को जिंदा कहा जाता है। यूं तो लोग शिवलिंग की पूजा आस्था के साथ करते हैं। इसे भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस मंदिर का शिवलिंग काफी अनोखा है। कहा जाता है कि इस शिवलिंग की लंबाई हर साल बढ़ जाती है।

    खजुराहो में है मतंगेश्वर महादेव का अनोखा मंदिर, एक इंच हर साल बढ़ रही शिवलिंग लंबाई
    Photo credit by google

    हर साल एक इंच तक इसकी लम्बाई बढ़ती है और कोई भी इसके पीछे का कारण नहीं जानता। यहां तक कि साइंटिस्ट्स ने भी इसका पता लगाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब हो गए।खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण एक चमत्कारिक मणि रत्न के ऊपर कराया गया है। मान्यता अनुसार यह मणि स्वयं भगवान शिव ने सम्राट युधिष्ठिर को प्रदान की थी, जो हर मनोकामना पूरी करती थी।

    बाद में संन्यास धारण करते समय युधिष्ठिर ने इसे मतंग ऋषि को दान में दे दिया था। मतंग ऋषि के पास से यह मणि राजा हर्षवर्मन के पास आई। जिन्होंने इस मणि को धरती के नीचे दबाकर उसके उपर इस मंदिर का निर्माण कराया। कहते हैं कि आज भी मणि विशाल शिवलिंग के नीचे है।इस शिवलिंग की सबसे ज्यादा चर्चा इसके बढ़ते आकार के कारण होती है। हर साल इसकी लंबाई मापी जाती है। और हर साल ही इसे मापने वाले हैरान रह जाते हैं।

    पुजारी जी के मुताबिक़, हर साल इसका आकार एक तिल के बराबर बढ़ जाता है. कहा जाता है कि ये शिवलिंग जितना ऊपर नजर आता है, उतना ही ये जमीन के नीचे भी दबा है। अब इस शिवलिंग की आस्था इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हर साल विदेशों से भी कई शिव भक्त इसके दर्शन के लिए आते हैं। खासकर महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां सबसे ज्यादा भीड़ नजर आती है।

  • क्वींस ऑन द व्हील्स की टीम पहुंची खजुराहो, 25 जांबाज महिलाएं घूम रही मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो (khajuraho)  में “क्वींस ऑन द व्हील्स” की महिला बाइकर्स की टीम पहुंची है। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने के लिए देश-विदेश की 25 महिला बाइकर निकली है। भोपाल से निकली यह बाइकर्स टीम ने अब तक सांची, चंदेरी, शिवपुरी कूनो, ग्वालियर ,दतिया, झांसी और ओरछा निवाड़ी बमीठा का सफर तय किया है।

    Khajuraho news
    सतना टाइम्स डॉट इन

    टीम अब खजुराहो क्षेत्र में पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रही है। खजुराहो में इन महिला बाइकर्स का मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने स्वागत किया। इनमें ब्राजील की महिलाएं भी शामिल हैं।आपको बता दें कि ग्रुप में शामिल देश-विदेश की 25 महिला बाइक राइडर्स 9 दिन और 7 रात के इस रोमाचंक सफर के दौरान 1400 किलोमीटर की दूरी तय कर आठ मार्च (महिला दिवस) को वापस भोपाल लौटेंगी।

    खजुराहो न्यूज
    खजुराहो न्यूज़

    ये सभी महिलाएं प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाकर उन्हें प्रमोट करेंगी। इनका मकसद यही है कि मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों में जाकर यह बताना है कि यहां महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित माहौल है। इस दल में ब्राजील की महिला बाइकर एलिस आंद्रे भी शामिल है।

    मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने महिलाओं के लिए पर्यटन स्थलों को सुरक्षित बताने के लिए यह पहल की है। इसमें 25 देशी-विदेशी महिलाएं बाइक पर सवार होकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थल पर जाकर यही मैसेज दे रही हैं कि मध्यप्रदेश में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। महिला दिवस पर 8 मार्च को यह महिलाएं भोपाल में पहुंचेंगी और यात्रा का समापन होगा।

     

  • Khajuraho : मस्तानी की प्रेम कहानी से धुबेला महल का खास कनेक्शन, खजुराहो नृत्य महोत्सव के दौरान घूमने के लिए बेस्ट है ये जगह

    Khajuraho :खजुराहो नृत्य समारोह में शामिल होने वाले पर्यटकों के लिए धुबेला महल घूमने के लिए खूबसूरत जगह है। छत्रसाल द्वारा 18 वी शदी ई का वना है 12 सितम्बर 1955 में प्रथम प्रधान मंत्री ने इस संग्रहालय धुबेला का उद्घाटन किया , संग्रहालय झील के तट पर निर्मित खजुराहो में सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह 62 किमी की दूरी पर स्थित है और आप कार द्वारा एक घंटे में वहां पहुंच सकते हैं। यह संग्रहालय आपको छत्रसाल महाराजा और उनकी विरासत और सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से एक दिलचस्प यात्रा पर ले जाता है।

    सतना टाइम्स डॉट इन
    संचालनालय

    पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय निदेशालय, भोपाल राज्य के समृद्धि ऐतिहासिक धुबेला महल में समाधियों स्थल का संरक्षण और तकनीकी नवाचार में उत्कृष्ट के प्रतीक के रूप में उभरा है आयुक्त श्रीमती उर्मिला शुक्ला के नेतृत्व में संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक पेंटिंग बुंदेला राजाओं के वस्त्र और विभिन्न प्रकार के हथियारों के संरक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया गया है। धुबेला महल के साथ-साथ ओरछा राज महल, जहांगीर महल, रामराजा मंदिर, राय प्रवीन महल, लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी सराहनी कम हुए हैं‌।


    इसे भी पढ़े – Satna Places : सतना में ये है घूमने की जगह। Places to visit in Satna


    धुबेला महल, प्रभारी संग्रहाध्यक्ष श्री सुल्तान आनंद के जानकारी मुताबिक महाराजा छत्रसाल संग्रहालय को धुबेला संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। इस संग्रहालय में उनकी जीवन शैली और भव्यता के सभी प्रदर्शन हैं और इसमें राजा से संबंधित विभिन्न कलाओं और संस्कृति की कलाकृतियां भी हैं। यदि आप एक कला प्रेमी हैं, तो आप कुछ ऐसे चित्रों को पहचानेंगे जो चंदेल और कलचुरी कला सहित दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हैं। संग्रहालय का बाहरी भाग ही सुशोभित होने वाला दृश्य है। यह न केवल स्थापत्य रूप से सुंदर है, बल्कि आसपास भी काफी प्रभावशाली है।

    यहां बुंदेला राजाओं के वस्त्र के साथ रीवा चरखारी छतरपुर एवं छत्रसाल ही विभिन्न प्रकार के हथियार बंदूक ढाल तलवार तोप कटार खुकरी कई अस्त्र शस्त्र भी देखने को मिलते हैं। पाश्र्वनाथ, ऋषभनाथ और नेमीनाथ की मूर्तियां एवं अभिलेख शाक्त प्रतिमाऐ भी यहां मौजूद हैं। म्यूजियम में अलग-अलग आठ दीर्घाएं हैं। जिनमें म्यूजियम की ओपन गैलरी पर्यटकों के लिए सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र होती है।

    मध्य भारत के परम प्रतापी और शूरवीर यौद्धा महाराजा छत्रसाल के जीवन की कहानी के साथ उनके समय में करवाए गए ऐतिहासिक इमारते जैसे, मस्तानी का महल, हृदयाशाह का महल, महेबा द्वार, शीतल गढ़ी, रानीकमला पति की समाधी, बादल महल, महाराज छत्रसाल की समाधी, भले भाई की समाधी, महाबली तेली की समाधी आदि कई ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हैं। इन पर्यटन स्थलों और धुबेला के इतिहास से पर्यटकों को रूबरू कराने के लिए पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय निदेशालय द्वारा यह पहल शुरू की है।

    सरकार ने हेरिटेज सर्किट के तहत खजुराहो के आसपास के अन्य स्थित अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने का निर्णय लिया है। ओरछा-खजुराहो हेरिटेज सर्किट में धुबेला महल को भी ऐतिहासिक किलों को शामिल कर इनकी भव्यता बढ़ाई जाएगी।

    झांसी-खजुराहो फोरलेन बन जाने के बाद ओरछा से खजुराहो तक का पर्यटन सर्किट शुरू हो गया है। प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों में शामिल होने के ओरछा के समुचित विकास के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें सैलानियों की सुविधाओं और भविष्य की आबादी को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Back to top button