Khajuraho

  • खजुराहो आने वाले पर्यटकों के धूप में नहीं जलेंगे पांव, मंदिरों की सीढ़ियों में बिछाई गई जूट की कारपेट

    Khajuraho Temple :मध्य प्रदेश का खजुराहो न सिर्फ देश के बल्कि विदेशी पर्यटकों के भी लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशनों में से एक है। यहां के हजारों साल से भी ज्यादा पुराने मंदिरों की शानदार नक्काशी और कारीगरी देशी विदेशी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। नवविवाहित जोड़ो के लिए तो यह पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां की हसीन वादियों में ऐसी कई अद्भुत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं।

    खजुराहो आने वाले पर्यटकों के धूप में नहीं जलेंगे पांव, मंदिरों की सीढ़ियों में बिछाई गई जूट की कारपेट
    Photo credit by Google

    भारतीय पुरातत्व विभाग ने खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में पर्यटकों के भ्रमण के दौरान पैरों को जलन से बचाने मंदिरों की तपती सीढ़ियों तथा चबूतरो पर जूट की मेट बिछा दी है।दरअसल इन दोनों मंदिरों के गर्भ ग्रह में हिंदू देवी देवताओं के स्वरूप स्थापित है। जिसके करण अधिकांश पर्यटक श्रद्धा भाव रखते हैं और वह नंगे पांव ही इन मंदिरों का भ्रमण करते हैं। साथ ही विभाग के जूते चप्पल उतार कर चलने के निर्देश के पालन के लिए गर्म पत्थरों की जलन से पैरों को बचाने के लिए विभाग द्वारा जूट की मेट बिछाई गई है।खजुराहों के मंदिर अपनी हजार साल पुरानी स्थापत्य कला की वजह से पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र हैं और उन्हें यूनेस्को ने विश्व धरोहर में स्थान दिया है। इतिहास में यहां 85 मंदिरों के मौजूद होने के प्रमाण हैं।



    हर मौसम में खुजराहो हो रहा गुलजार

    खजुराहो में ज्यादातर सिर्फ सर्दियों के मौसम में भीड़ होती थी, अब लगभग हर मौसम में बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां आने लगे हैं। इससे खजुराहो में ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि यहां के होटल व्यवसायी भी इससे खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को भी अच्छा रोजगार मिल रहा है। पर्यटकों की खरीदारी से स्थानीय व्यापारियों को भी मुनाफा हो रहा है।

    खजुराहो आने वाले पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व की ओर भी रूख कर रहे हैं। घना जंगल होने से ठंडा वातावरण मिल जाता है।गर्मी में कुछ झाड़िया सूख जाती है जिससे एनिमल्स दिख जाते हैं। पर्यटन विभाग ने यहां विशेष इंतजाम कर रखे हैं।छुट्टियों में लोग हेरिटेज को भी पसंद कर रहे हैं। ओरछा, खजुराहो, बुंदेला महल, मांडू, महेश्वर, ग्वालियर किला जैसी ऐतिहासिक जगहों की बुकिंग व एन्क्वायरी की जा रही है।

  • Khajuraho : खजुराहो में बसेगी जनजातीय बस्ती, ताकि विदेशी हो सकें रूबरू

    खजुराहो।।विदेशी पर्यटकों को मध्यप्रदेश की हजारों वर्ष पुरानी जनजातीय सभ्यता और संस्कृति से रूबरू कराने खजुराहो में संस्कृति विभाग द्वारा जनजातीय बस्ती बनाई जा रही है। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी भोपाल द्वारा इस जनजातीय बस्ती को बसाया जा रहा है। यह बस्ती खजुराहो के सर्किट हाउस के पास आदिवर्त जनजातीय लोक कला संग्रहालय के परिसर से लगी जमीन पर बसाई जा रही है।

    जिसमे गौंड़, बैगा, कोरकू, भील, भारिया, सहरिया और कोल जनजातियों के रहन-सहन, खान-पान, वेशभूषा, आभूषण का एक जगह हाेगा संगम इसके तहत प्रदेश की 7 प्रमुख जनजाति गौंड़, बैगा, कोरकू, भील, भारिया, सहरिया और कोल के पारंपरिक जनजातीय आवासों का संयोजन किया जा रहा है। यह परिकल्पना एक जनजातीय गांव की तरह परिकल्पित की जा रही है।

    यह भी पढ़े – MP : नरवाई जलाने पर किया जायेगा अर्थदंड अधिरोपित

    इसमें जनजातियों के रहन-सहन, आवासों की अलंकारिकता, उपयोगी सामग्रियों को प्रदर्शित किया जायेगा। उसके बाद प्रदेश के पांचों लोकांचल बुंदेलखंड, निमाड़, मालवा, बघेलखंड और चंबल की जनपदीय संस्कृति के पारंपरिक आवासों को भी विस्तारित किया जाएगा।

    यह भी पढ़े – Satna News : खाद की जमाखोरी नियंत्रण को लेकर निजी उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण


    बघेलखंड का पारंपरिक आवास के लिए सतना जिले के वरिष्ट साहित्यकार पर्यावरण विद पद्मश्री बाबूलाल दाहियां का सहयोग लिया जा रहा है । श्री दाहियां द्वारा बघेलखंड की पहचान पुरानी बघरी का कंप्यूटर थ्री डी ढांचा माडल बनवा लिया है। इसके साथ ही आगामी सप्ताह में स्थानीय जानकर श्रमिको को ले जाकर देखरेख में निर्माण करवाएगे।इससे यह खजुराहो आने वाले पर्यटक जिन्होंने केवल किताबों या इतिहास में तो पढ़ा है पर देखा नहीं। उसे हम अपनी प्राचीन सभ्यता जिसमें जनजातियों के रहन सहन, खान पान, वेशभूषा, आभूषण एवं उनकी कला कृतियों को साक्षात मूल स्वरूप में दिखा सकेंगे।

Back to top button