Kedarnath dham news

  • Kedarnath के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत:मरने वालों में 2 साल का बच्चा भी; चार धाम हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगाई

    केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों में महाराष्ट्र का 2 साल का बच्चा भी शामिल है।हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था। शुरुआती जानकारी में खराब मौसम को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।

    हलिकॉप्टर में यूपी-महाराष्ट्र के 2-2 और उत्तराखंड, गुजरात के 1-1 यात्री थे। पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर, राजस्थान के रहने वाले थे। गौरीकुंड से NDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को भेजा गया है।IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि आग में झुलसने की वजह से डेड बॉडी को आईडेंटिफाई करने में मुश्किल हो रही है। मृतकों का DNA टेस्ट होगा, उसके बाद ही परिजन को सौंपेंगे।

    इस बीच, चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हेली सर्विस के संचालन को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे। इसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाएगा।

    हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वालों की जानकारी

    1. पायलट राजवीर सिंह (जयपुर, राजस्थान) 2. विक्रम सिंह रावत (ऊखीमठ, उत्तराखंड) 3. विनोद देवी (उत्तर प्रदेश) 4. तृष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश) 5. राजकुमार सुरेश (गुजरात) 6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (महाराष्ट्र) 7. काशी (महाराष्ट्र)

    CM धामी बोले: राहत-बचाव का काम जारी  हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- ‘रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’

     

     

  • Kedarnath Dham : खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन

    Kedarnath Dham Doors Open: बाबा केदारनाथ के जयकारों के बीच आज सुबह केदारनाथ धाम के पाट खुल गए हैं। आज सुबह बाबा केदारनाथ के पट खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए इकट्ठा हो गई थी। मंदिर के कपाट खुलने के बाद लोग बड़ी संख्या में दर्शन के लिए लंबी कतार में लगे हैं।

    मंदिर के कपाट खुलने से पहले भगवान शिव के मंदिर को 20 कुंटल पुष्प से सजाया गया। हालांकि जिस तरह से भारी बर्फबारी हो रही है उसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन स्वीकार करना बंद कर दिया है।

    भारतीय मौसम विभाग की ओर से केदारनाथ धाम के रास्ते पर भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक हफ्ते तक मौसम काफी खराब रहने की संभावना है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अगले एक हफ्ते तक केदारघाटी का रास्ता काफी खराब रहने वाला है।

    मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट की वजह से राज्य सरकार ने केदारनाध धाम दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन को रोक दिया है। केदारनाथ में भारी बर्फबारी की वजह से प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    बता दें कि चार धाम यात्रा के लिए पहला जत्था शनिवार को हरिद्वार के लिए रवाना हो चुका है। यह यात्रा यमुनोत्री धाम से अक्षय त्रितिया के पावन मौके पर शुरू हुई है।

    बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल की सुबह 6.10 बजे खोले जाएंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे यहां कैंप कर रहे हैं। मौसम की वजह से पहले से ही केदारनाथ में लोगों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम की वजह से प्रशासन को खाफी दिक्कतें हो रही हैं।

Back to top button