भोपालमध्यप्रदेशहिंदी न्यूज

Shahpura SDM Nisha Napit : शहपुरा SDM निशा नापित की हार्ट अटैक से मौत

मध्यप्रदेश। डिंडौरी जिले के शहपुरा में पदस्थ SDM निशा नापित की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें दोपहर को अचानक सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान SDM निशा नापित ने दम तोड़ दिया। उनके खराब स्वास्थ्य की सूचना मिलने पर कलेक्टर समेत स्थानीय प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए थे।

सतना टाइम्स डॉट ईन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी :

SDM निशा नापित की तबियत बिगड़ने की सूचना जैसे ही स्थानीय प्रशासन को हुई, कलेक्टर समेत सभी अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहाँ इलाज के दौरान निशा नापित ने दम तोड़ दिया। बता दें कि, निशा नापित जुलाई 2023 में जिला में पदस्थ हुई थीं। विधानसभा चुनाव के पहले सितंबर 2023 में उन्हें शहपुर SDM की कमान मिली थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button