Jansampark news

  • Satna News :जनसम्पर्क विभाग ने नया भारत-नया विधान विषय पर लगायी गई आकर्षक प्रदर्शनी

    सतना,मध्यप्रदेश।। पुलिस परेड ग्राउंड सतना में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जनसम्पर्क विभाग द्वारा नया भारत-नया विधान विषय पर आकर्षक प्रदर्शनी लगायी गई। इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीन मूलभूत कानूनों में हुए परिवर्तन को प्रदर्शित किया गया। साथ ही केन्द्र और राज्य शासन की विकास संबंधी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति तथा उपलब्धि संबंधी चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    इस अवसर पर समारोह स्थल पर आये जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं ने बड़े मनोयोग से प्रदर्शनी का अवलोकन किया।प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किये गये नवाचारों के संबंध में भी जानकारी प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी में बताया गया कि भारत की 150 वर्ष पुरानी आपराधिक न्याय प्रणाली पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीयता, भारतीय संविधान और आम जनता के हित की परवाह करने वाली व्यवस्था के रूप में लागू होने जा रही है।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    नए कानूनों में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित न्याय और तुरंत दंड मिलने की सुदृढ़ व्यवस्था है। नागरिकों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास, अपराध पर नियंत्रण और स्वस्थ एवं समतामूलक समाज का निर्माण नयी न्याय प्रणाली एवं नये कानूनों का ध्येय है। अब भारत के नागरिकों के लिए भारत की न्याय व्यवस्था लागू होगी। इसी तरह भारतीय दण्ड संहिता 1860, दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर बनाये गये नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की जानकारी भी प्रदर्शित की गई। पुलिस द्वारा किये गये नवाचारों को भी प्रदर्शनी में आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • MP News :परीक्षा संबंधी अपराधों को रोकने के लिये दोषी व्यक्तियों पर हो कड़ी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री ने हेल्पलाइन नम्बर किये जारी

    भोपाल, मध्यप्रदेश।। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा हैं कि बोर्ड परीक्षाओं में दोषी व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इससे भविष्य में परीक्षा व्यवस्था सुव्यवस्थित तरीके से होती रहे। शिक्षा मंत्री माध्यमिक शिक्षा मण्डल के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के लिये नवीन योजना प्रारंभ की गई है।

    फ़ोटो – सतना टाइम्स डॉट इन

    प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में एनसीसी को ऐच्छिक विषय के रूप में शामिल किया गया है। निम्न आय वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिये केन्द्र सरकार की मदद से सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर स्कॉलरशिप शुरू की गई है। स्कीम में प्रदेश में 4299 छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है। इसका लाभ 50 प्रतिशत छात्रों को और शेष 50 प्रतिशत छात्राओं के लिये निर्धारित है।

    स्कूल शिक्षा मंत्री ने बोर्ड द्वारा संचालित हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी प्रायवेट एवं सरकारी स्कूलों में हेल्पलाइन नम्बर-18002330175 का नोटिस बोर्ड में प्रचार हो। इस हेल्पलाइन के माध्यम से परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को उक्त टोल-फ्री नम्बर पर मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की जाती है। बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से विद्यार्थियों को कॅरियर चुनने में विषय-विशेषज्ञों द्वारा मदद दी जाती है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Satna News :डिप्टी सीएम ने किया विंध्या व्यापार मेले की 6वीं संध्या का शुभारंभ

    सतना,मध्यप्रदेश।। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य का व्यापार मेला सतना की विशेष पहचान बन गया है। आपस में मिलकर सांमजस्य और भाईचारे की भावना से काम करने की ललक सतना की भव्यता को और भी बढ़ाती है। उन्होने कहा कि सतना और रीवा शहर जुड़वे भाई हैं।

    Image credit by satna times

    विंध्य क्षेत्र को विकसित करने इन दोनो ही शहरों को इंदौर और उज्जैन की भांति ट्विन सिटी के रुप में विकसित किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल गुरुवार को 11 दिवसीय विंध्य व्यापार मेला आयोजन की 6वीं संध्या का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, अध्यक्ष विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स सतीश सुखेजा, व्यापार मेला संयोजक लक्ष्मी यादव, उमेश प्रताप सिंह सहित समस्त व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    विंध्य व्यापार मेले की संध्या का शुभारंभ करते हुये उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के विकास के लिये रीवा और सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र को प्रगति की रफ्तार दी जायेगी। उन्होने कहा कि बरगी नहर का पानी सतना में लाने के प्रयास पहले से ही किये जा रहे हैं, प्रयासों में और तेजी लाई जा रही है। पद की शपथ लेते ही सबसे पहले बरगी का पानी सतना लाने और सीधी-सिंगरौली फोरलेन सड़क को गति देने के लिये वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    Image credit by social media

    उन्होने कहा कि किसानों के खेतों में सिंचाई का जल पहुंचने से क्षेत्र के किसान समृद्ध होते हैं। रोजगार के अवसर मिलने से व्यापार भी बढ़ता है। उन्होने कहा कि सतना में भी विकास के अनेको काम तेजी से जारी हैं। बाणसागर के सिरसी टापू में पर्यटन हेरिटेज का कार्य 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा बरगी नहर की टनल के शेष बचे 1700 मीटर की खुदाई का कार्य दो माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

    Image credit by Satna Times

    उन्होने कहा कि अगस्त 2024 तक बरगी का पानी सतना की धरती पर आने की संभावना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना से खजुराहो तक फोरलेन सड़क स्वीकृत हो गई है। चित्रकूट से सतना और सतना से मैहर तक बनने वाली उच्च स्तरीय सड़क का काम सतना से मैहर तक पूरा हो गया है। उन्होने कहा कि सतना और रीवा ट्विन सिटी कहलाने वाले उज्जैन और इंदौर शहरों की भांति ही आगे बढ़ेगें। उप मुख्यमंत्री ने विंध्य व्यापार मेले में एमपी पीएससी 2019 की परीक्षा में टॉपर प्रिया पाठक सहित सतना जिले के अन्य चयनित प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया।

    इसके पूर्व मेला संयोजक लक्ष्मी यादव ने कहा कि विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स की टीम और मेला आयोजन के सहयोगियों ने तय किया है कि अब विंध्य व्यापार मेला हर वर्ष आयोजित किया जायेगा। उन्होने विंध्य व्यापार मेला के आयोजन की भव्यता और व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित मांगो की ओर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का ध्यान आकर्षित किया।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

  • महाविद्यालयों को “पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस “के रूप में उन्नयन किया जाएगा : सीएम

    भोपाल, मध्यप्रदेश।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक आज शाम को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संचालित अग्रणी/चिन्हित महाविद्यालयों को “पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस” के रूप में उन्नयन किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। वर्तमान में प्रदेश में कुल 570 शासकीय महाविद्यालय संचालित है।

    Image – Dr. Mohan Yadav ,CM Madhyapradesh

    प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर संचालित अग्रणी/चिन्हित महाविद्यालयों में सभी संकायों में सुविधाओं में वृद्धि करते हुए अग्रणी/चिन्हित महाविद्यालयों को “पीएम कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस “के रूप में उन्नयन किया जाएगा। इस पर अनावर्ती व्यय 312 करोड़ 56 लाख रूपए एवं आवर्ती व्यय 147 करोड़ 84 लाख रूपए इस प्रकार कुल राशि 460 करोड़ 40 लाख रूपए का व्यय अनुमानित है।


    इसे भी पढे – प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ



    इसे भी पढ़े – MP News :मंदिर मस्जिद में लाउडस्पीकर बैन..सीएम का बड़ा फ़ैसला


    शासकीय/निजी विश्वविद्यालयों में छात्रों की डिग्री/अंकसूची को डिजीलॉकर में अपलोड किया जायेगा

    Image credit by google

    उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय/निजी विश्वविद्यालयों में छात्रों की डिग्री/अंकसूची को डिजीलॉकर में अपलोड किये जाने का निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा लिया गया। उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत 16 शासकीय एवं 53 निजी विश्वविद्यालय संचालित है। अभी तक कुल 09 शासकीय विश्वविद्यालयों एवं 5 निजी विश्वविद्यालयों के वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक के छात्रों की अधिकांश डिग्री/अंकसूची डिजीलॉकर में दर्ज की जा चुकी है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Satna :जिला जनसम्पर्क कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन में स्थानांतरित, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने किया कार्यालय का शुभारंभ

    सतना,मध्यप्रदेश(जयदेव विश्वकर्मा)।।  सिविल लाइन क्षेत्र मास्टर प्लान में स्थापित जिला जनसम्पर्क कार्यालय सतना के कार्यालय भवन को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन धवारी में स्थानांतरित किया गया है। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के द्वितीय तल में पश्चिम भाग में नव निर्मित सेक्टर में शुक्रवार को जिला जनसम्पर्क के नवीन कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।

    Image credit by satna times

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में जनसम्पर्क कार्यालय के आ जाने से जिले के पत्रकारों और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को जनसम्पर्क विभाग के कार्य दायित्वों को कुशलतापूर्वक निभाने में सुविधा होगी।

    इस मौके पर जिले के पत्रकार गण,अपर कलेक्टर श्री ऋषि पवार, आयुक्त नगर निगम श्री अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर श्री गोविन्द सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्री श्यामकिशोर द्विवेदी, एकेएस यूनिवर्सिटी के प्रो, वीसी डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेन्द्र सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह एवं कार्यालयीन स्टाफ तथा सामाजिक न्याय विभाग, निर्वाचन कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक 

Back to top button