Ias rani batad

  • Maihar News :मैहर में कलेक्टर कार्यालय स्थापित,नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण

    सतना,मध्यप्रदेश।। राज्य शासन के निर्देशानुसार मैहर जिला अब अस्तित्व में आ गया है। संभागायुक्त अनिल सुचारी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, डीआईजी मिथलेश शुक्ला, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एसडीएम मैहर सुरेश जादव ने शुक्रवार को मैहर के जिला दण्डाधिकारी और कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संयुक्त कार्यालय भवन का निरीक्षण किया।

    मैहर जिला कलेक्टर कार्यालय में नवागत कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मैहर जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल की पदस्थापना की गई है।

    इसे भी पढ़े – Singrauli News :एनसीएल ब्लाक बी में CBI की रेड, 40 हजार रिश्वत लेते कलर्क के साथ जीएम भी ट्रेप 

  • मैहर जिले की पहली कलेक्टर बनी 2014 बैच की IAS अधिकारी रानी बाटड़

    सतना। मैहर को जिला बनाये जाने की घोषणा के बाद अब प्रशासनिक कवायदें शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने सतना प्रवास के दौरान मैहर जिले को शारदा मां को अर्पित करते हुए कहा था कि समयाभाव के कारण वे मैहर नहीं पहुंच पा रहे हैं इसलिए यहीं से मैहर जिले को मां शारदा के चरणों में समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह सतना में व्यंकटेश लोक का निर्माण किया गया है। उसी तरह मां शारदा लोक भी बनेगा।

    Image credit by social media

    मुख्यमंत्री की इन घोषणाओंं के बीच देर रात मैहर में कलेक्टर की पदस्थापना कर दी गई है। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी एवं अपर आयुक्त राजस्व शहडोल संभाग रानी बाटड़ को मैेहर जिले का पहला कलेक्टर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस संबंध में देर रात आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। आईएएस रानी बाटड फिलहाल शहडोल संभाग में अपर आयुक्त राजस्व के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

     

Back to top button