high speed sleeper Vande Bharat will run from MP.

  • Ram Mandir Ayodhya :रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से चलेंगी विशेष ट्रेनें, MP से चलेगी हाई स्पीड स्लीपर वंदे भारत.

    Ram mandir Ayodhya :रेलवे बोर्ड चैयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के लिए रेलवे व्यापक स्तर पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। देश के हर कोने से अयोध्या की कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम मध्य रेलवे जोन में भी स्लीपर वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी। सिन्हा मंगलवार को जबलपुर जोन के दौरे पर पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं।

    Image credit by social Media

    उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गढ़ा और ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन को बिलासपुर जोन से अलग कर जबलपुर जोन में शामिल करने के लिए डीआरएम ने प्रस्ताव दिया है। इस पर पहल की जाएगी।

    इसे भी पढ़े – सतना शहर से रेल माल गोदाम बाहर करने महापौर से मिले सतना चेंबर के प्रतिनिधि

    ट्रेनों का किराया नहीं बढ़ेगा

    बजट में रेल किराए के सवाल पर चेयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि ट्रेनों का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल में बजट की कोई कमी नहीं है। पूर्व में भी 2.4 लाख करोड़ का बजट मिला हैै। रेलवे में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को दोबारा शुरू करने की बात को उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि हम पहले से ही रियायत पर यात्रा करा रहे हैं।

    इसे भी पढ़े – Share Market में आज तेजी, सेंसेक्स 660 अंक ऊपर चढ़ा, 197 अंक वृद्धि के साथ 21,710 पहुंचा निफ्टी

    बोर्ड चेयरमैन जबलपुर स्टेशन पर करीब दो घंटे तक रहीं। इस दौरान रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से लेकर लॉबी, सिग्नल आदि व्यवस्था को जांचा। सुरक्षा-संरक्षा एवं चल रहे कार्यों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान पमरे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय भी उपिस्थत थी।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

Back to top button