Harda News : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग

  • Harda News : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, कई घायल

    Harda news :मध्य प्रदेश के हरदा में बैरागढ़ नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह ब्लास्ट के बाद आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाल लिया है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री मगरधा रोड स्थित है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    CM मोहन यादव ने घटना को लेकर ली जानकारी

    वहीं, इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरदा में आग लगने की घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली है। CMO कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

    तेज धमाके के बाद भागते नजर आए लोग

    इस घटना के बाद पटाखा फैक्ट्री पूरी तरह नष्ट हो गई और आसपास के घरों में आज की तेज तपन महसूस की गई। आसपास के लोग आग लगने के बाद भागते नजर आए। स्थानीय लोगों की माने तो विस्फोट के समय पटाखा फैक्ट्री में करीब 500 लोग मौजूद थे।

    फैक्ट्री में मौजूद कई लोग हताहत बताए जा रहे हैं। घायलों और मृतकों को एंबुलेंस सहित पुलिस और जिला प्रशासन के विभिन्न वाहनों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पटाखा फैक्ट्री के करीब 1 किलोमीटर के दायरे में लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Back to top button