Ganesh singh winner

  • जीत के बाद मैहर पहुंचे सतना सांसद गणेश सिंह :चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ के प्रति व्यक्त किया आभार

    सतना,मध्यप्रदेश।। सतना लोकसभा सीट से 5वीं बार सांसद बने गणेश सिंह ने मैहर पहुँच माँ शारदा के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उसके बाद मतदाताओ व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।

    मैहर पहुंचे सतना सांसद गणेश सिंह :चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया भव्य स्वागत
    PHOTO CREDIT BY SATNA TIMES

    सतना सांसद गणेश सिंह 5वी बार विजयी होने के बाद मैहर माँ शारदा के धाम के धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने आशीर्वाद लिया, उसके बाद मैहर आभार सभा कार्यक्रम में शामिल हुए, जहा उनका जोरदार भव्य स्वागत किया गया। सांसद गणेश सिंह को 5 वी बार सांसद बनने पर सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान एवं भव्य स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाए पहनाकर अभिनंदन किया।भव्य स्वागत देखकर सांसद गणेश सिंह गदगद नज़र आये।

    यहां देखे वीडियो :

    इस दौरान सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा विकास के नजरिये से पूरे देश का चहुंमुखी विकास हुआ। प्रदेश की जनता बीजेपी द्वारा किए गए विकास कार्यों से संतुष्ट थी। जनता ने पुनः सरकार बनाई उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच गए थे और जनता ने उन्हें वोट के रूप अपार समर्थन दिया। अब उन मुद्दों को पूरा करना ही उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि सन्तोष सोनी, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • MP Ganesh Singh Satna : केंद्रीय राजनीति में सुपरहिट हुए गणेश सिंह, मंत्रिमंडल में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

    MP GANESH SINGH SATNA :सतना लोकसभा सीट आखिरकार एक बार फिर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। विधानसभा चुनाव(assembly election) में हारने वाले गणेश सिंह ने 5वीं बार लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज की है।

    गणेश सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा को करीब 85 हजार वोटों से हरा दिया है। गणेश सिंह को करीब 4 लाख वोट मिले वहीं सिद्धार्थ कुशवाहा को तीन लाख 30 हजार वोट मिले हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के नारायण त्रिपाठी को केवल डेढ़ लाख वोटों से ही संतोष करना पड़ा है।

    छह माह पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में करीब 4200 वोटों से सिद्धार्थ कुशवाहा से हार गए थे। अब लोकसभा चुनाव में गणेश सिंह ने कांग्रेस से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया है। जीत के बाद गणेश सिंह ने कहा कि अधूरी योजनाओं को पूरा कराना और नई योजना लाकर सतना संसदीय क्षेत्र को विंध्य क्षेत्र का विकसित बनाना है।

    कौन है गणेश सिंह?

    गणेश सिंह सतना सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी है। गणेश यहां से लगातार पांचवी बार चुनाव जीत चुके हैं। वह बीजेपी की राज्य इकाई में प्रदेश मंत्री और विधानसभा चुनाव प्रबन्ध समिति के सदस्य रह चुके हैं।

    जानिए 2019 के क्या थे नतीजे

    सतना की सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के गणेश सिंह ने ही जीत हासिल की थी। गणेश सिंह ने कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी को दो लाख 31 हजार मतों से पराजित किया था। गणेश सिंह को 588,753 वोट मिले थे जबकि राजाराम त्रिपाठी को 3,57,280 वोट मिले थे।

    2014 में गणेश सिंह ने कांग्रेस के अजय सिंह को हराया था‌। तब गणेश सिंह को 3,75,288 वोट मिले थे। वहीं अजय सिंह को 3,66,600 वोट मिले थे।

    चार बार से है लगातार सांसद, पांचवी बार भी हुई जीत

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की सतना लोकसभा सीट की गिनती महत्वपूर्ण सीटों में होती है। यहां से मौजूदा सांसद गणेश सिंह लगातार चार बार यहां से सांसद चुने गए हैं। इस बार भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया था और वे उस पर खरे उतरे। कांग्रेस से उन्हें इस बार कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अंतत: सीट भाजपा की झोली में गई।

    कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

    गणेश सिंह लगातार चार बार से सतना लोकसभा सीट  से सांसद चुने गए हैं। और फिर पांचवी बार भी कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा को 84490 से मात दी है, साथ ही ओबीसी के बड़े चहरे माने जाते है। ऐसे में यह माना जाता है कि इतने वोटों से जीतने के बाद कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय है।

Back to top button