GANESH SINGH

  • “कांग्रेस नेताओं को ‘लंगड़ा घोड़ा’ बताकर राहुल ने किया अपमान: सांसद गणेश सिंह का पलटवार”

    Satna MP Ganesh Singh: संसद की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कल्याण समिति के अध्यक्ष और भाजपा से सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उनके हालिया बयान को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का सीधा अपमान बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पार्टी को संभालने की बजाय अनमैच्योर और नकारात्मक सोच वाले बयानों से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।

    "कांग्रेस नेताओं को 'लंगड़ा घोड़ा' बताकर राहुल ने किया अपमान: सांसद गणेश सिंह का पलटवार"

     

    दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं की तुलना तीन तरह के घोड़ों से की एक बारात वाला, एक रेस वाला और एक लंगड़ा घोड़ा। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा राहुल गांधी के इस बयान ने कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेताओं को ‘लंगड़ा घोड़ा’ करार देकर उनका घोर अपमान किया है।

    कमलनाथ और दिग्विजय जैसे वरिष्ठ नेता है लंगड़ा घोड़ा!

    गणेश सिंह ने सवाल उठाया कि ,क्या मध्यप्रदेश में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेता ‘लंगड़ा घोड़ा’ हैं? क्या कांग्रेस अब अपने अनुभवी नेताओं को इसी तरह दरकिनार करेगी?”

    खड़गे और सोनिया गांधी को दरकिनार करने का संकेत?

    सांसद गणेश सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी के बयान में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा इस बयान के जरिए राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को भी अप्रत्यक्ष रूप से दरकिनार करने का संकेत दे दिया है। अब कांग्रेस में केवल राहुल गांधी को ही ‘रेस का घोड़ा’ समझा जा रहा है, जबकि बाकी सभी को बेकार घोषित किया जा रहा है।

    कांग्रेस की हालत नदी के बाढ़ जैसे – सांसद

    कांग्रेस की हालत अब नदी में आई बाढ़ जैसी हो गई है, जिसमें किनारे की मिट्टी लगातार कटती जाती है। ठीक वैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ता घर बैठते जा रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी को इसकी कोई चिंता नहीं है।

    राहुल गांधी जितना मोदी को अपशब्द कहेंगे कांग्रेस उतनी….

    बीजेपी सांसद ने आगे कहा की राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जितना अपशब्द कहेंगे, कांग्रेस उतनी ही सिकुड़ती जाएगी। शायद राहुल गांधी नहीं जानते कि मोदी मतलब विषम परिस्थितियो को भी अनुकूल बना कर उसे अवसर में बदलने की क्षमता रखना है।

    क्या था राहुल गांधी का बयान!

    भोपाल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं की तीन कैटेगरी बताई थीं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में तीन तरह के घोड़े होते हैं, रेस के, बारात के और लंगड़े घोड़े। इसके बाद उन्होंने कहा था कि रेस के घोड़ों को दौड़ाया जाएगा। बारात के घोड़ों को बारात में भेजा जाएगा और लंगड़े घोड़ों को थोड़ा चारा-पानी देकर रिटायर कर दिया जाएगा। राहुल गांधी का आशय पार्टी के कर्मठ और कामचोर नेताओं से था। हालांकि, अब उनके शब्दों के चयन को लेकर बवाल हो रहा है।

  • ऊँचेहरा रेलवे फाटक पुनः खोले जाने को लेकर सांसद ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक को पत्र

    सतना,मध्यप्रदेश।। सतना सांसद गणेश सिंह ने पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक को सतना-मैहर रेलवे लाइन के राज्यमार्ग  क0 11 के किलोमीटर क0 24/4 में उचेहरा कस्बे में स्थित रेलवे फाटक को जनता के हित में पुनः खोले जाने के सम्बंध में एक पत्र लिखा है। सांसद  ने प्रेषित पत्र में कहा कि सतना मैहर के बीच उचेहरा रेलवे कासिंग पर आर.ओ.बी. (रेलवे ओवर ब्रिज) बनाने हेतु लम्बे समय से जनता की मांग रही है।

    ऊँचेहरा रेलवे फाटक पुनः खोले जाने को सांसद ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक को पत्र
    PHOTO CREDIT BY SATNA TIMES

    सांसद ने आंगे कहा कि मैंने भी लगातार प्रयास किया लेकिन रेलवे और राज्य सरकार में सामंजस्य न बन पाने के कारण आर.ओ. बी. नहीं बन सका, तब मैंने भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय में रामपथ गमन भारत माला के प्रोजेक्ट के तहत चित्रकूट से मैहर के मध्य सड़क निर्माण कराये जाने का आग्रह किया, लेकिन उक्त मार्ग का उद्घाटन नहीं हुआ है।



    रेल विभाग द्वारा रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयां हो रही हैं। ग्रामीणों, व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन संलग्न है, जिसमें सभी ने जब तक अण्डर ब्रिज का निर्माण नहीं हो जाता तब तक फाटक न बंद किया जाय। जनता में इस बात का बड़ा आकोश है।अतः तत्काल फाटक खोलवाये जाने की कार्यवाही की जाय तथा मुझे अवगत कराया जाये।

  • MP Ganesh Singh Satna : केंद्रीय राजनीति में सुपरहिट हुए गणेश सिंह, मंत्रिमंडल में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

    MP GANESH SINGH SATNA :सतना लोकसभा सीट आखिरकार एक बार फिर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। विधानसभा चुनाव(assembly election) में हारने वाले गणेश सिंह ने 5वीं बार लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत दर्ज की है।

    गणेश सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा को करीब 85 हजार वोटों से हरा दिया है। गणेश सिंह को करीब 4 लाख वोट मिले वहीं सिद्धार्थ कुशवाहा को तीन लाख 30 हजार वोट मिले हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के नारायण त्रिपाठी को केवल डेढ़ लाख वोटों से ही संतोष करना पड़ा है।

    छह माह पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में करीब 4200 वोटों से सिद्धार्थ कुशवाहा से हार गए थे। अब लोकसभा चुनाव में गणेश सिंह ने कांग्रेस से अपनी पिछली हार का बदला ले लिया है। जीत के बाद गणेश सिंह ने कहा कि अधूरी योजनाओं को पूरा कराना और नई योजना लाकर सतना संसदीय क्षेत्र को विंध्य क्षेत्र का विकसित बनाना है।

    कौन है गणेश सिंह?

    गणेश सिंह सतना सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी है। गणेश यहां से लगातार पांचवी बार चुनाव जीत चुके हैं। वह बीजेपी की राज्य इकाई में प्रदेश मंत्री और विधानसभा चुनाव प्रबन्ध समिति के सदस्य रह चुके हैं।

    जानिए 2019 के क्या थे नतीजे

    सतना की सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के गणेश सिंह ने ही जीत हासिल की थी। गणेश सिंह ने कांग्रेस के राजाराम त्रिपाठी को दो लाख 31 हजार मतों से पराजित किया था। गणेश सिंह को 588,753 वोट मिले थे जबकि राजाराम त्रिपाठी को 3,57,280 वोट मिले थे।

    2014 में गणेश सिंह ने कांग्रेस के अजय सिंह को हराया था‌। तब गणेश सिंह को 3,75,288 वोट मिले थे। वहीं अजय सिंह को 3,66,600 वोट मिले थे।

    चार बार से है लगातार सांसद, पांचवी बार भी हुई जीत

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की सतना लोकसभा सीट की गिनती महत्वपूर्ण सीटों में होती है। यहां से मौजूदा सांसद गणेश सिंह लगातार चार बार यहां से सांसद चुने गए हैं। इस बार भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया था और वे उस पर खरे उतरे। कांग्रेस से उन्हें इस बार कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अंतत: सीट भाजपा की झोली में गई।

    कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

    गणेश सिंह लगातार चार बार से सतना लोकसभा सीट  से सांसद चुने गए हैं। और फिर पांचवी बार भी कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा को 84490 से मात दी है, साथ ही ओबीसी के बड़े चहरे माने जाते है। ऐसे में यह माना जाता है कि इतने वोटों से जीतने के बाद कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय है।

  • सतना सांसद ने नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सतना एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा बढ़ाने कि मांग

    सतना,मध्यप्रदेश।। सतना सांसद ने नगर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सतना एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा बढ़ाने कि मांग की है। सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सतना हवाई अड्डे में 90 सीटर जहाज उतरने के लिये पैसेन्जर टर्मिनल, फायर स्टेशन, कन्ट्रोल टाॅवर जैसी सुविधाओं के निर्माण कार्य के आदेश मंत्री ने दिये हैं।

    Photo credit by social media

    इसमें मेरा अनुरोध है कि नाईट लैन्डिंग की भी व्यवस्था हो जाती तो मेहरबानी होगी, क्योंकि कई बार नाईट लैंन्डिंग न होने के कारण खजुराहो या जबलपुर एयरपोर्ट जाने को मजबूर होना पड़ता है। कृपया उपरोक्त अन्य सुविधाओं के साथ-साथ नाईट लैन्डिंग हेतु इसी निर्माण कार्य में जोड़ने की कृपा करें।

    तथा उपरोक्त निर्माण कार्य के शिलान्यास हेतु विभाग को निर्देश देने का कष्ट करे। मंत्री ने कहा कि उपरोक्त निर्माण कार्य हेतु लगभग 50 करोड़ रूपये स्वीकृत किया गया है। बहुत जल्द ही शिलान्यास की कार्यवाही की जायेगी और वर्चुअल मंत्री भी जुड़ेंगे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं

  • सतना की धरती की ‘ज्योति’ जो बन्दूक की नली से संगीत के सुर निकालती है – PM मोदी

    सतना, मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतना में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे लेकिन उन्होंने भाषण से पहले ज्योति चौधरी का नाम लिया। पीएम ने ज्योति चौधरी के बारे में बताया कि, ज्योति ने G-20 शिकार सम्मलेन में आए विश्व के सभी नेताओं को बन्दूक की नली से बने वाद्य यंत्र की ध्वनी से मंत्र मुग्ध कर दिया था। प्रधानमंत्री के भाषण से पहले ज्योति चौधरी ने करीब 7 मिनट तक नल तरंग की प्रस्तुति दी। इस यंत्र से निकली ध्वनि इतनी मधुर थी की सभा में आये सभी लोग प्रसन्न हो गए।

    भाषण की शुरुआत में पीएम ने कहा कि, ये सतना की ताकत है कि, सतना की धरती से ऐसी ‘ज्योति’ निकलती है जो बन्दूक की नली से संगीत के सुर निकालती है।पीएम मोदी ने प्रसन्न होकर कहा कि, मैं भाषण देने आया था लेकिन आप सभी को संगीत सुना दिया…। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इस क्षेत्र में भगवान राम आए और पुरुषोत्तम राम बन गए। ये सतना की ताकत है कि, बन्दूक की नली से मधुर संगीत निकल रहा है। जब विश्व में संकट का घेरा है।

    चारों तरफ बम-बन्दूक की आवाजें सुनाई दे रहीं हैं। मानवता के लिए भारत जैसे देश दुनिया में शांति और सद्भाव के विचार फैलाने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे समय में सतना की धरती से ऐसी ज्योति निकलती है जो बन्दूक की नली से संगीत के सुर निकालती है। युद्ध की मानसिकता वाले मानव समाज के लिए सतना की धरती का ये अद्भुत सन्देश है।

  • श्री रामचंद्र वन पथ गमन न्यास गठन के निर्णय का सतना सांसद ने किया स्वागत

    सतना ।।गुरुवार को मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट ने श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास के गठन का जो निर्णय लिया है इसके लिए सांसद श्री गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लंबे समय से श्रीरामपथ गमन के न्यास के गठन की तथा श्रीरामपथ गमन मार्ग की मांग की जा रही थी। प्रदेश सरकार ने जो स्वीकृति दी है, इससे श्रीरामपथ गमन मार्ग के निर्माण का रास्ता प्रशस्त हो जाएगा।

    Photo by ganesh singh

    सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि इसके पहले की पूर्ववर्ती सरकार ने श्री राम पथ गमन में कच्ची मिट्टी की सड़क बनाने का जो निर्णय लिया था वह अत्यंत हास्यास्पद था। जब भगवान श्रीराम चित्रकूट से दक्षिण की ओर प्रस्थान किए थे तो सती अनुसुइया, गुप्त गोदावरी, सरबंग आश्रम, सिद्धा पहाड़, सुद्धिक्षण आश्रम से सीता रसोई रक्सलवा होते हुए सतना, रामवन, खजूरी धाम पोड़ी, गिधेला पहाड़, मार्कण्डेय से मैहर, मैहर से अमरकंटक, अमरकंटक से रामटेक महाराष्ट्र की ओर प्रस्थान किया था।

    इसे भी पढ़े – MP : डॉक्टर रश्मि सिंह पुन: बनी अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष

    इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के मार्ग के निर्माण की तथा इन तीर्थों में यात्रियों की सुविधाओं के अनुसार बनाए जाने की आवश्यकता है। सांसद श्री गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने चित्रकूट को वनवासी श्रीराम लोक बनाने का जो निर्णय लिया है, इसके लिए भी वह बधाई के पात्र हैं।

    सतना टाइम्स एप डाऊनलोड करने के लिए अभी क्लिक करे

  • MP : अब लाड़ली लक्ष्मी वाटिका के नाम से जाना जायेगा स्मार्ट सिटी सतना का ये नवनिर्मित पार्क

    सतना ।।मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर सप्ताह भर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों में 2 नवंबर प्रदेश की लाडली लक्ष्मी बेटियों के नाम उत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार सभी जिला मुख्यालयों पर एक मार्ग का नामकरण लाडली लक्ष्मी पथ और एक पार्क का नामकरण लाडली लक्ष्मी वाटिका के रूप में किया गया।

    सतना में शासकीय स्वशासी महाविद्यालय गहरा नाला के समीप स्मार्ट सिटी परियोजना द्वारा साढ़े 6 एकड़ में आकर्षक रूप से सुसज्जित नवनिर्मित पार्क का नामकरण और लोकार्पण लाडली लक्ष्मी वाटिका के रूप में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार की उपस्थिति में लाडली लक्ष्मी बेटियां अंजली, प्रिया और गीतांजलि के हाथों फीता काटकर एवं शिलापट्टिका अनावरण कर लोकार्पण संपन्न हुआ।

    सांसद श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज गौरव का दिन है। जब मध्यप्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 43 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बनी हैं। सतना जिले में भी 1 लाख 28 हजार लाडली बेटियां हैं। सांसद श्री सिंह ने कार्यक्रम में लाडली लक्ष्मी वाटिका के संचालन की देखरेख के लिए स्वशासी महाविद्यालय सतना की एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर क्रांति मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी।

    यह भी पढ़े – MP : चर्चा में मंत्री जी का जेल और अस्पताल का दौरा, जानिए क्या है पूरा मामला

    महापौर योगेश ताम्रकार ने बताया कि लाडली लक्ष्मी वाटिका के लोकार्पण के क्रम में सतना जिले का स्मार्ट सिटी द्वारा नवनिर्मित साढ़े 6 एकड़ का सुसज्जित पार्क सभी जिलों की तुलना में सबसे बड़ा, सुव्यवस्थित और आकर्षक पार्क लाडली लक्ष्मी बेटियों के नाम पर किया गया है। इस मौके पर सांसद, महापौर एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लाडली लक्ष्मी वाटिका का भ्रमण किया और वाटिका में पौधे भी लगाए। इस अवसर पर प्राचार्य शासकीय स्वशासी महाविद्यालय डॉ आरएस गुप्ता, उपायुक्त भूपेंद्र देव परमार, पार्षद उषा कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह भी उपस्थित थे।

  • Maihar मे 47 वें उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का सांसद गणेश सिंह ने बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

    मैहर।।संगीत समारोह की संध्या का शुभारंभ बाबा अलाउद्दीन खां द्वारा रचित मैहर बैंड के वृन्दवादन से हुआ। कार्यक्रम मे विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी, कमिश्नर रीवा अनिल सुचारी, एडीजीपी के पी वेंकटेश्वर राव,डी आई जी मिथलेश शुक्ला, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, आयुक्त नगर निगम तन्वी हुड्डा सीईओ जिला पंचायत डा परीक्षित राव,डा कैलाश जैन, राहुल रस्तोगी,बाबा के प्रपौत्र शिराज खा भी मौजूद रहे।
    सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि मैहर की पहचान मां शारदा की नगरी और बाबा के संगीत से पूरी दुनिया मे होती है। उन्होंने कहा कि बाबा की स्मृतियों और उनके संगीत को हमेशा अक्षुण्ण रखा जायेगा।मैहर की संगीत घराने की विरासत और गुरु शिष्य परंपरा को राज्य सरकार गुरु कुल के माध्यम से आगे बढा रही है।

    विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि बाबा अलाउद्दीन खा की स्मृति मे हो रहे आयोजन को आने वाले समय मे और भी भव्य स्वरूप दिया जायेगा। उन्होंने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम मे बजट की कोई कमी नही आने दी जाएगी।अगले समारोह मे ख्यातिलब्ध संगीत कार जाकिर हुसैन को बुलाया जायेगा।


    इसके पूर्व सांसद श्री सिंह, विधायक श्री त्रिपाठी और प्रशासनिक अधिकारियों ने मदीना भवन जाकर बाबा अलाउद्दीन खां और उनकी धर्मपत्नी मदीना की मजार पर चादर चढ़ाई।

Back to top button