DR. RASHMI SINGH

  • Satna News:डॉक्टर रश्मि सिंह ने पिपरिया नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचो को नवीन पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई

    सतना।।सतना परसमनिया पठार पिपरिया पंचायत में आयोजित नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचो पदभार ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि निर्वतमान ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह पटेल एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामलाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।डॉक्टर रश्मि सिंह ने नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचो को बधाई देते हुए पंचायत विकास के लिए शपथ दिलाई। डॉक्टर रश्मि सिंह ने कहा कि भारत गाँव में बसता है इसलिए सभी नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंच अपने कार्यकाल में पंचायत के सर्वांगीण विकास , सामाजिक न्याय की भावना को सर्वोपरी रखते हुए , गरीब एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए सतत्त प्रयासरत रहें।गाँव की दशा बदलने के लिए

    प्रयासरत रहें।एवं जाति , धर्म या सम्प्रदाय के नाम पर कोई भेदभाव नहीं करे।रामलाल विश्वाकर्मा , पूर्व सरपंच उज़ियारे सिंह , नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंच ने अपने अपने पंचायत विकास के लिए विचार रखें।प्रमुख रूप से सचिव गर्ग,रामकुंज विश्वकर्मा, जयराम सिंह,अनिल यादव, शिवपाल सिंह,अतुल यादव,चित्रपाल सिंह,राजललन सिंह, राजकरण सिंह, फूलसिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहें।

  • MP : OBC आरक्षण समाप्त करने के अपने एजेंड़े पर चल रही भाजपा सरकार – डॉक्टर रश्मि सिंह

    सतना।।यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय क़ूर्मी छत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्य्क्श महिला डॉक्टर रश्मि सिंह पटेल ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण पंचायत एवं नगरीय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के अब होंगे।आज ओबीसी आरक्षण के मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार आधी-अधूरी रिपोर्ट होने के कारण मध्य प्रदेश के ओबीसी वर्ग को नहीं मिलेगा पंचायत एवं नगर पालिका में आरक्षण।मध्यप्रदेश भाजपा सरकार शुरुआत से ही पंचायत एवं नगरीय चुनाव में ओबीसी आरक्षण समाप्त कराने का षड्यंत्र रच रही थी।सरकार की वर्तमान नियत से फिर यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश के पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू ना हो सके इसके लिए सरकार गैर जिम्मेदार आंकड़े न्यायालय के सामने पेश करके मामले को कमजोर कर रही है और ओबीसी आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र रच रही है।डॉक्टर रश्मि ने कहा कीं शिवराज सरकार की नियत अगर साफ होती तो वह नौकरियों के मामले में माननीय कमलनाथ सरकार के द्वारा लागू किए गए 27% आरक्षण का गजट

    नोटिफिकेशन जारी कर देती और प्रदेश में ओबीसी वर्ग को उसका 27% आरक्षण मिल गया होता। लेकिन आरक्षण देने के बजाय सरकार ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को लाठी और डंडे मार रही है। यह भाजपा और आरएसएस की आरक्षण विरोधी नीति का ही परिणाम है। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय क़ूर्मी छत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्य्क्श महिला डॉक्टर रश्मि सिंह पटेल ने शिवराज सरकार से माँग करते हुए कहा है कि सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ न्यायालय में सभी आंकड़े उपलब्ध कराए और ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत एवं नगरीय चुनाव कराने का मार्ग प्रशस्त करें।वरना सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी पूर्व में भी यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह द्वारा ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भोपाल में आन्दोलन किया जा चुका हैं।

  • सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने परशुराम जयंती के उपलक्ष्य पर किया विप्रजन सम्मान समारोह

    सतना।।नागौद कपुरी में यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह के मुख्यातिथ्य में भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई। जयंती के कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम डॉक्टर रश्मि सिंह मुख्यातिथि द्वारा भगवान परशुराम जी की छायाचित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । ततपश्चात सभी ग्रामीण जन द्वारा मुख्यातिथि का भी जोर दार स्वागत किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कपुरी सरपंच द्वारा की गई । जयंती

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर रश्मि सिंह ने उपस्थित ब्राम्हणो का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान परशुराम जी की प्रेरणा को आत्मसात कर सदैव ही समाज में समानता व न्याय के लिए कार्य करते रहें। यही भगवान परशुराम जी की सच्ची आराधना है। ज्ञात हो डॉक्टर रश्मि सिंह द्वारा पूर्व में भी ऊँचेहरा , अमसिल,मुगहर ,अतरवेदियाँ, गुनहर, रहिकवारा आदि कई ग्रामों में ब्राह्मण सम्मान का कार्यक्रम किया जा चुका है।अध्यक्षता कर रहे सरपंच छोटेलाल साहू ने कहा कि डॉक्टर रश्मि सिंह द्वारा राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए नित नए कार्य भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमाशंकर व्यास,लालता प्रसाद गौतम,राजबाई गौतम,राजमणि त्रिपाठी, गौराबाई त्रिपाठी,रामपति पटनहा,राजकुमार त्रिपाठी,रामकुमार त्रिपाठी,राजेन्द्र त्रिपाठी,सत्यप्रकाश त्रिपाठी,नीतेंद्र पांडेय,बाबूलाल पांडेय,कैलाश पांडेय, अशोक चौबे,रामेश्वर पटनहा,राजबली पटनहा,रामकुमार परौहा,रामबली गौतम,संतोष तिवारी, अंब्रेश तिवारी,जुगराज द्विवेदी,राजू पांडेय आदि उपस्थित रहे।

  • छत्तीसगढ़ राज्यपाल ने सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह को किया सम्मानित

    सतना।।राज्यभवन में छत्तीसगढ़ राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह ने मुलाकात की!एवं राज्यपाल महोदया द्वारा अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महा सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह को सम्मानित किया गया!राज भवन अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह पटेल के नेतृत्व में

    प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर अपने विचार रखे! डॉ रश्मि सिंह ने महिलाओ को आगे बढ़ाने तथा समाज मे शिक्षा के विकास के संबंध में की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी!एवं राज्यपाल महोदया द्वारा संगठन मजबूती ओर महिला शसक्तीकरण एवं शिक्षा के लिए जोर दिया गया साथ ही महा सभा की सराहना की!

  • Satna News : किसानो के हक़ व् अधिकार के लिए जल्द होगा वृहद आंदोलन- डॉक्टर रश्मि सिंह…


    सतना।।सतना जिले के अतर्वेदिया में किसान अपने अधिकार कि मांग करते हुए पावरग्रिड से उचित मुआवज़ा को लेकर अनिश्चितक़ालीन हड़ताल पर बैठे हुए है, जिस मामले पर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह ने किसानो का समर्थन करते हुए कहा है कि… सरकार जल्द से जल्द वंचित किसानो को पॉवरग्रिड से उचित मुआवज़ा दिलवाए, नहीं तो

    किसानो के हक़ व् उनके अधिकार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से इस गंभीर मुद्दे पर बातचीत कर पावरग्रिड का घेराव कर वृहद् आंदोलन किया जाएगा, साथ ही धरने पर उपस्थित अपर कलेक्टर राजेश साही, एस.डी.एम. धुर्वे को डॉ. रश्मि सिंह ने किसानो के साथ न्याय के लिए जल्द समिति बनाकर निराकरण के लिए कहा है l

  • यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर निकाली गयी भव्य यात्रा


    सतना।।नागौद कोलगढ़ी में यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत सतना डॉ. रश्मि सिंह के मुख्यातिथ्य में आयोजित रही डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 131 जयंती। यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह के नेतृत्व में बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर नागोद कुलगड़ी में भव्य यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा अम्बेडकर जी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया तत्त्पश्चात आयोजक एवं ग्रामवासियों द्वारा मुख्यातिथि का भी स्वागत पुष्पगुच्छ एवं बैच लगा

    कर किया गया। कार्यक्रम को डॉक्टर रश्मि सिंह ने सम्बोधित करते हुए बाबा साहेब अंबेडकर को उनकी 131 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह “उनके सपनों को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। साथ ही बताया कि जब तक जातिवाद समाप्त नहीं होगा तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता किसी भी देश का संविधान उस देश की नींव होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की शख्सियत चमकीले सितारे की तरह है। वे पूरे आंदोलन में जातियों को समूल नष्ट करने की बात करते रहे हैं। न केवल एक समाज सुधारक बल्कि संविधान निर्माता के रूप में वे भी भारतीय समाज के लिए आदर्श थे। आज भी बाबा साहेब वो नीला आकाश हैं, जिन्हें मुठ्ठी में कैद नहीं किया जा सकता। अध्य्क्श्य्त रमेश सोनी द्वारा की गयी।कार्यक्रम का आयोजन लाली भाई और अनुपम कुशवाहा द्वारा किया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य दुजिया कोल, कुशुम कुशवाहा, रमेश सोनी,उमेश विश्वकर्मा, रामनरेश सिंह,रामपाल दहिया,इंदु,डॉ. यशवंत कुशवाहा, फरवेद मोह. शुभाष साकेत,सुदामा कोल,कल्लू चौधरी, जयपाल चौधरी, नीलेश चौधरी, संजय चौधरी, आकाश चौधरी, राहुल सिंह,लाला पटेल,श्यामसुंदर सर्वोदय,ललन कुशवाहा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।

  • शिवराज सरकार में हक मांगने पर मिलती है धमकी-डॉ रश्मि सिंह

    सतना।।यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन, सतना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस की उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह द्वारा समर्थन देते हुए कहा गया कि आज शिवराज सरकार में हक मांगने

    पर सिर्फ धमकी मिलती है महिला कर्मचारियों को रात में धमकी देने के लिए जिले के अधिकारी बुलाते हैं फिर दूसरे दिन सेवा समाप्ति का नोटिस भी काटते हैं ताकि दबाव में आकर धरना प्रदर्शन खत्म कर सके,जो सरकार की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है महिलाओं के सम्मान में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस शिवराज सरकार की इन नीतियों का विरोध करने एवं आंगनबाड़ी बहनों को उनका हक के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ाई लड़ेगी।

  • SATNA TIMES:भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है-डॉक्टर रश्मि सिंह

    सतना।।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सतना ज़िला पंचायत्त

    उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह द्वारा “घर चलो घर-घर चलो’ अभियान के तहत अतरहार में भ्रमण कर जनसंपर्क किया गया ।युवा नेता भीम सिंह,सभराज सिंह के नेतृत्व में सतना जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं युथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह के हाथों अमित सिंह,संजय सिंह,रोहित सिंह,सोनू सिंह,प्रीतम सिंह,शायद सिंह,विपुल सिंह,अरविंद सिंह, लालेंद्र सिंह,मोनू सिंह आदि लोगो ने सदस्यता ली। इस दौरान डॉक्टर रश्मि सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि, मोदी और शिवराज के राज में महंगाई और बेरोज़गारी बड़ रही है।डॉक्टर रश्मि सिंह ने युवा कार्यकर्तायों को अभियान से जुड़ने के साथ कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख रूप से सुजीत सिंह, मनीष सिंह,प्रीतम सिंह,राजेश तिवारी,परसराम सिंह, अंकुश पटेल,सोनू सिंह,अवधेश सिंह,सतेंद्र पाल आदिउपस्थित रहे।

  • SATNA TIMES:संत गाडगे महाराज ने समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित किया:-डॉ. रश्मि सिंह

    सतना।।संत गाडगे महाराज मानवता के सच्चे हितैषी और सामाजिक समरसता के द्योतक थे। हमें जिन महापुरुषों पर गर्व होना चाहिए, उनमें संत गाडगे बाबा भी शामिल हैं। आज उनकी 146वीं जयंती है। वे हमेशा कहते थे

    कि शिक्षा बड़ी चीज है। उन्होंने अंधविश्वास को दूर कर समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित किया ।संत गाडगे महाराज ने हमेशा प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोदुलाल रजक ,लल्ला पाल, पप्पू विश्वकर्मा, जग्गी पटेल,रोहणी पटेल,जय सिंह, रामबली कुम्हार, भैया पटेल,सुंदर लाल रजक,राजू रजक,रामजी कुशवाहा, पप्पू चौधरी, राजकुमार कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, प्रभुदयाल कुशवाहा रामसहाय कुशवाहा,रामलाल पटेल,अशोक रजक, सुनील रजक,मुन्ना रजक,दिनेश रजक,कोदुलाल रजक, श्री राम रजक,प्रेमलाल रजक,सीताराम रजक, गोविंद रजक,नारायण रजक,संतोष रजक, रामशुख रजक,श्यामलाल रजक,राजेश रजक,महेंद्र रजक,दिनेश रजक,शिवकुमार रजक,जगदीश रजक,रामबली रजक,गीता चौधरी आदि ने अपने विचार रखें।

Back to top button