Dr. Pushpendra Pratap Singh will be the chief guest at Maharashtra Dream Achiever Award Season 2 organized by Sneha Event and Managements.

  • स्नेहा इवेंट एण्ड मैनेजमेंटस द्वारा आयोजित महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर अवॉर्ड सीजन 2 में डॉ.पुष्पेंद्र प्रताप सिंह होंगे मुख्य अतिथि

    सतना टाइम्स ,महाराष्ट्र।। डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह शिपिंग और लॉजिस्टिक कि एक जानी मानी शक्शियत है जिन्हे अपने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया गया। डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह लैटिन अमेरिकी बहुराष्ट्रीय – एशिया शिपिंग इंडिया के साथ “कंट्री हेड” के रूप में काम करते हैं और पूरे भारत में टीम का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर रहे हैं। लॉजिस्टिक्स उद्योग में उनका 24+ वर्षों का योगदान असाधारण है।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन संयुक्त राष्ट्र के विश्व शांति संस्थान से शिपिंग और लॉजिस्टिक्स में “डॉक्टरेट” की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें लॉजिस्टिक्स और शिपिंग उद्योग में “उत्कृष्ट व्यक्तिगत उपलब्धियों और राष्ट्र के लिए विशिष्ट सेवा” प्रदान की गई। “भारत श्री”, “भारत गौरव श्री”, “आइकॉन ऑफ एशिया-आचार्य, बिजनेस मेंटर ऑफ द ईयर” मिला I माननीय डॉ. किरण बेदी जी द्वारा इन्हे “सर्वश्रेष्ठ सामाजिक उद्यमी” के लिए पुरस्कार मिला। वर्ष-2022 एमएसएमई इंडिया बिजनेस अवार्ड्स ने उन्हें लॉजिस्टिक्स उद्योग में योगदान के लिए “बिजनेस मेंटर ऑफ द ईयर 2022” से सम्मानित किया।

    करोबार में विशेष वृद्धि और उल्लेखनीय व्यवसाय विकास के लिए एशिया शिपिंग इंडिया द्वारा “सेल्स एक्सीलेंस 2022” के लिए शीर्ष श्रेणी का पुरस्कार प्रदान किया गया। इंडिया सीएसआर ने इन्हे “इंडिया रिस्पॉन्सिबल लीडर्स अवार्ड 2023” से सम्मनित किया I ग्लोबल एम्पायर इवेंट्स और बिज़नेशन टीवी की ओर से “कॉर्पोरेट लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2023” मिला I कार्गो इनसाइट्स द्वारा कार्गोएनएक्सटी रिकॉग्निशन “बिजनेस लीडर और सीएसआर विजनरी ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया। संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति राष्ट्र विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. सिंह को शिपिंग और लॉजिस्टिक्स में “इंटरनेशनल बिजनेस डॉक्टरेट” की उपाधि प्राप्त हुई। डॉ. सिंह की उपलब्धिया अगिनत है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

    डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के लिए सीएसआर और समाज सेवा न केवल एक जुनून है बल्कि विश्वास और मूल्यों के प्रति एक प्रभावशाली व्यक्तिगत प्रतिबद्धता है। वह अपनी व्यक्तिगत क्षमता में समुदाय के कल्याण में सुधार के लिए काम करने वाले लोगों और गैर सरकारी संगठनों की मदद करते है। वह गरीब छात्रों की शिक्षा का समर्थन करते हैं और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करते हैं। वह विभिन्न परोपकारी गतिविधियों में भाग लेते हैं और इतनी बड़ी नौकरी के साथ अपना किमती वक्त सामाजिक काम में भी बिताते हैंI उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम होगी I

Back to top button