Dr mohan yadav chitrakoot

  • MP News :मोहन सरकार का बड़ा ऐलान, अब MP में हर कार्य होगा डिजिटल

    Bhopal News MP :मध्यप्रदेश सरकार अब शासन की सभी गतिविधियों को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि मंत्रालय स्तर पर इसकी शुरुआत पहले ही हो चुकी है और अब इसे पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा।

    लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड से सीएम मोहन यादव ने विपक्ष को दी चुनौती, कहा- जमानत जब्त हो जाएगी
    Photo credit by Google

    उन्होंने शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन से संबंधित कोई भी कार्य मैनुअली न हो, इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यों को लाने से पारदर्शिता के साथ-साथ सेवाओं की गति भी बढ़ेगी और आम नागरिकों को समयबद्ध लाभ मिलेगा।

    जल संरचनाओं की होगी सैटेलाइट मैपिंग

    मुख्यमंत्री ने आगामी 27 अप्रैल को इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव की तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश की जल संरचनाओं की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने के लिए दो विभिन्न ऋतुओं की सैटेलाइट इमेजिंग के माध्यम से डिजिटल मैपिंग कराई जाएगी। इस परियोजना की तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं।

    प्राचीन बावड़ियों का होगा संरक्षण

    जल संरक्षण को लेकर भी सीएम डॉ. मोहन यादव ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने भोपाल, जबलपुर, सागर और उज्जैन की प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व की जानकारी देने के निर्देश भी दिए, ताकि बचपन से ही जल संवेदना विकसित हो सके।



    जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिलों को मिलेगा पुरस्कार

    राज्य में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बालाघाट जिले ने 561 खेत तालाबों के निर्माण के साथ पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। वहीं, अमृत सरोवर के निर्माण में सिवनी जिले का कार्य सर्वश्रेष्ठ रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इन कार्यों का निरीक्षण करेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा।

  • Satna News :चित्रकूट पहुचे मुख्यमंत्री, हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने किया जोरदार स्वागत

    Satna News :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ( Dr Mohan Yadav ) गुरूवार को सतना जिले के चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का आत्मीय स्वागत जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रषासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया।

    चित्रकूट पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का हुआ स्वागत
    सतना टाइम्स डॉट इन

    मुख्यमंत्री डॉ यादव की अगवानी पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पषुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री श्री लखन पटेल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्रीगणेश सिंह एवं विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने किये।
    इस अवसर पर महापौर श्री योगेश ताम्रकार,पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

     

Back to top button