Did Salman Khan call Kumbh sensation Mona Lisa to Mumbai? Speculations continue

  • क्या सलमान खान ने कुंभ सेंसेशन मोनालिसा को मुंबई बुलाया? अटकलें जारी

    मोनालिसा की कहानी एक आम लड़की से रातोंरात स्टार बनने की कहानी है। महाकुंभ में माला बेचने वाली एक साधारण लड़की अचानक सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई। महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी खूबसूरती और मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उसके आंखों के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। लेकिन बढ़ती भीड़ और सुरक्षा कारणों से परिवार उसे वापस घर ले गया। अब बात निकलकर आ रही है कि उसे बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलने वाला है, और सलमान खान ने खुद बुलाया है।

    Salman khan monalisa

    दोस्तों ने किया बड़ा दावा

    मोनालिसा के महेश्वर लौटने के बाद, उसकी एक दोस्त ने बताया कि उसे बॉलीवुड हीरो सलमान खान ने बुला लिया है। उसका कहना है कि मोनालिसा मुंबई चली गई है। मोनालिसा की दोस्त ने आगे बताया कि मोनालिसा यहां से मुंबई चली गई है। मोनालिसा के जाने के बाद भी लोग उससे मिलने आते हैं। उसके दोस्तों ने बताया कि अब उनके पास माला खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है। लोग अब भी मोनालिसा को ढूंढ रहे हैं, लेकिन वह मुंबई चली गई है।

    आधिकारिक पुष्टी का इंतजार

    अभी तक इस मामले की आधिकारिक की पुष्टि नहीं हुई है। न तो सलमान खान की तरफ से और न ही मोनालिसा के परिवार की तरफ से कोई बयान आया है, लोग इसे लेकर इंतजार कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से फैल रही है और लोग मोनालिसा के भविष्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

Back to top button