Damoh news

  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का सतना दौरा

    सतना,मध्यप्रदेश।। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 5 फरवरी को सतना के प्रवास पर रहेंगे।

    फोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंत्री श्री पटेल दादपुर जिला दमोह से प्रस्थान कर अपरान्ह 4 बजे सतना पहुंचकर भरहुत नगर में पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके उपरांत सायं 6 बजे रीवा के लिये प्रस्थान करेंगे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Damoh News : विधायक रामबाई के बिगड़े बोल, IAS से बोली-कलेक्टर हो या ढोर

    दमोह।।अक्सर अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहने वाली दमोह जिले के पथरिया से बी एस पी की विधायक राम बाई सिंह ने आज जो किया वो सबको हिला कर रख देगा। अभी तक छोटे कर्मचारियों को अधिकारियों को सरेआम फटकार लगाने वाली रामबाई ने आज भरी भीड़ में कलेक्टर के चेम्बर के बाहर कलेक्टर को जमकर खरी खोटी सुनाई। इतना ही नही विधायक की माने तो कलेक्टर मूर्ख और दो टके का है।

    दरअसल विधायक रामबाई अपने क्षेत्र के तहत आने वाले नरसिंहगढ क्षेत्र की कुछ पीड़ित महिलाओं को।लेकर कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य से मिंलने पहुंची थी । कलेक्टर चेतन्य अपने चेम्बर में थे और काफी देर तक महिलाओं के साथ विधायक रामबाई सिंह गैलरी में तफरी करते हुते कलेक्टर का इंतज़ार करती रही।

    https://youtu.be/iDJqUCJklgs

    कुछ देर बाद कलेक्टर अपने चेम्बर से बाहर निकले तो विधायक ने पीड़ित महिलाओं की समस्याये बताना शुरू किया तो कलेक्टर चेतन्य हर बात को चेक कराने की दलील देते रहे लेकिन विधायक आग बबूला होती रही। एक बड़े अफसर को सरेआम जिस शैली में

    यह भी पढ़े – पुलिस की मनाही के बावजूद पुरुषोत्तमानंद महाराज समाधि लेने उतरे गड्डे में

    विधायक की फटकार लगी उसे देख सुनकर आप सत्र रह जाएंगे। जैसे तैसे दमोह के कलेक्टर समझा बुझाकर अपने चेम्बर में चले गए लेकिन विधायक का गुस्सा शांत नही हुआ। चीख चीखकर वो कलेक्टर को देख लेनेकी धमकी देती रही और उन्हें करिया मूर्ख और दो टके का इंसान होने की दलील भी देती रही। बाद में मीडिया से बातचीत में रामबाई सिंह ने बताया कि उनके आने की वजह पीड़ित महिलाएं थी जिन्हें मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है और कलेक्टर का रवैया ठीक नही हैं। विधायक के इस कारनामे के बाद कलेक्टर आफिस के कर्मचारी अधिकारी आंदोलित हो गए हैं। आनन फानन में कलेक्टर की मौजूदगी में एक बड़ी बैठक

    यह भी पढ़े – गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताई दिग्विजय सिंह के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ से पीछे हटने की वजह

    आयोजित कर उन्होंने विधायक के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। वही कलेक्टर की माने तो नियमों के तहत विधायक रामबाई के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है जिसमे विधायक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की भी योजना है।

Back to top button