Congresspresident

  • कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस दिलचस्प, दिग्विजय सिंह 30 को भरेंगे नामांकन, गोविंद सिंह सहित कई MLA बनेंगे प्रस्तावक, शशि थरूर के साथ कड़ा मुकाबला

    नई दिल्ली।।राजस्थान में हुए सियासी उथल-पुथल के बीच कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव (Congress National President Election) दिलचस्प होता जा रहा है। दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) भी अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हो गए हैं। सियासी गलियारों की माने तो दिग्विजय सिंह और शशि थरूर (Shashi tharoor) के बीच अध्यक्ष पद के लिए दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसी बीच दिग्विजय सिंह देर शाम दिल्ली पहुंचे हैं। वही 30 सितंबर को दिग्विजय सिंह अपना नामांकन (nomination) दाखिल करेंगे।

    आ रही खबर के मुताबिक दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष नामांकन में डॉक्टर गोविंद सिंह के साथ मध्य प्रदेश के कुछ कांग्रेस विधायक प्रस्तावक बनेंगे। इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कोई सक्रियता नहीं दिखाई जा रही थी। हालांकि राजस्थान में सियासी उथल-पुथल देखने के बाद बुधवार को वह केरल से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर अभी भी हालात स्पष्ट नहीं है। केरल से सांसद शशि थरूर की तरफ से नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया जा चुका है।

    यह भी पढ़े – MP हाई कोर्ट ने नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की जांच CBI को सौंपी, पढ़ें पूरी खबर

    दरअसल दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे थे। वही अचानक देर रात को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक 30 सितंबर को दिग्विजय सिंह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर मधुसूदन मिस्त्री 29 सितंबर को दिल्ली में नहीं रहेंगे। इस स्थिति में सभी उम्मीदवारों को 30 सितंबर को ही नामांकन दाखिल करना होगा। थरूर के अलावा अध्यक्ष पद की रेस में मुकुल वासनिक, मलिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल के भी नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि गहलोत पर अभी भी कुछ स्पष्ट नहीं है।

    यह भी पढ़े – MRP रेट से अधिक शराब बेचना दो मदिरा दुकानों को पड़ा भारी, एक दिवस के लिये कलेक्टर सतना ने लायसेंस किया निलंबित

    इससे पहले दिग्विजय सिंह सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद ही नामांकन दाखिल करेंगे।उनसे पहले कमलनाथ को भी दिल्ली बुलाया गया था। हालांकि कमलनाथ मध्य प्रदेश से अपना ध्यान अलग नहीं करना चाहते हैं। बिना गांधी परिवार के समर्थन के दिग्विजय नामांकन दाखिल नहीं कर सकते हैं। वहीं दिग्विजय सिंह के नामांकन दाखिल करते ही उनके अध्यक्ष बनने की संभावना प्रबल बनती नजर आ रही है।

    यह भी पढ़े – CM शिवराज ने शहीद मनीष विश्वकर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया, परिवार को 1 करोड़ सम्मान निधि और शासकीय नौकरी

    इससे पहले गहलोत के नाम पर चर्चाएं तेज थी लेकिन रविवार रात जयपुर में सियासी ड्रामे के बीच पूरी तरह से समीकरण में बदलाव देखा जा रहा है। अभी यह साफ नहीं है कि 71 वर्षीय नेता कांग्रेस राष्ट्रीय पद के लिए दावेदारी करेंगे या नहीं। गुरुवार को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ही गहलोत पर स्पष्टीकरण सामने आ सकता है। हालांकि अभी फिलहाल शशि थरूर का नाम रेस में सबसे आगे हैं।

  • Congress के नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, अक्टूबर महीने में इस दिन होगी वोटिंग; काउंटिंग की डेट भी घोषित

    कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 17 अक्टूबर को पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग होगी। वहीं 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की वर्चुअल बैठक हुई थी। इसमें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के साथ पार्टी सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी ने नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। वहीं 24 सितंबर कर नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की वापसी के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की गई है। इसके बाद 17 अक्टूबर को चुनाव और 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

    लंबे समय से सोनिया हैं अंतरिम अध्यक्ष
    सीडब्ल्यूसी ने पिछले साल जिस कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच पूरी की जानी थी। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाल रही हैं।

Back to top button