Cm dr. Mohan yadav

  • MP Ministers Department :मोहन सरकार के मंत्रियो को मिले विभाग, यहां पढ़े किसे मिला कौन सा मन्त्रालय!

    MP Ministers Department :मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, जेल विभाग और जनसंपर्क जैसे कई विभाग अपने पास रखे हैं।

    Image credit by satna times

    वहीं  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा का दायित्व दिया गया है।

    कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। तो वहीं प्रह्लाद सिंह पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री बनाया गया है। प्रद्युम्न सिंह तोमर को उर्जा मंत्री बनाया गया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव – सामान्य प्रशासन, गृह ,जेल औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास ,विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी मंत्री के पास नहीं है.

    जगदीश देवड़ा उपमुख्यमंत्री- वित्त ,वाणिज्य कर योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

    राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा

    कुंवर विजय शाह –  जनजातिकार्य लोक परीसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास

    कैलाश विजयवर्गीय – नगरीय विकास एवं आवास ,संसदीय कार्य

    प्रहलाद सिंह पटेल – पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ,श्रम

    राकेश सिंह – लोक निर्माण विभाग,

    करण सिंह वर्मा  – राजस्व

    उदय प्रताप सिंह –  परिवहन, स्कूल शिक्षा,

    सम्पतिया उइके – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

    तुलसी सिलावट – जल संसाधन

    इंदल सिंह कंसाना –  किसान कल्याण एवं कृषि विकास

    निर्मला भूरिया-  महिला एवं बाल विकास

    गोविंद सिंह राजपूत – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

    विश्वास सारंग – खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता

    नारायण सिंह कुशवाहा – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण ,उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण

    नागर सिंह चौहान – वन, पर्यावरण ,अनुसूचित जाति कल्याण

    प्रद्युमन सिंह तोमर – ऊर्जा

    राकेश शुक्ला – नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा

    चैतन्य काश्यप – सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME)

    इंदर सिंह परमार-  उच्च शिक्षा, आयुष ,तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास

    कृष्णा गौर राज्य मंत्री स्वतंत्र-  प्रभार पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु कल्याण

    धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार –
    संस्कृति ,पर्यटन ,धार्मिक न्यास और धर्मस्य

    दिलीप जायसवाल  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार – कुटीर एवं ग्रामोद्योग

    गौतम टेटवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र  प्रभार – तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार

    लखन पटेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार – पशुपालन एवं डेयरी

    नारायण सिंह पवार – मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग

    नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

    प्रतिमा बागरी राज्य मंत्री- नगरीय विकास एवं आवास

    दिलीप अहिरवार  राज्यमंत्री- वन पर्यावरण

    राधा सिंह राज्य मंत्री – पंचायत एवं ग्रामीण विकास

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

  • क्रिसमस को लेकर MP में नया आदेश जारी! बच्चों को ‘सांता क्लॉज’ बनाया तो स्कूलों पर होगी कार्रवाई!

    Christmas 2023: क्रिसमस का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. खासकर स्कूलों में क्रिसमस (Christmas)के मौके पर बच्चे सांता क्लॉज (Santa Claus) और क्रिसमस ट्री की वेशभूषा पहनकर पहुंचते हैं. लेकिन अब इसे लेकर मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने एक फरमान जारी कर दिया है. अब स्कूलों में इस तरह से क्रिसमस सेलिब्रेट करने से पहले अनुमति लेना होगा.

    Image credit by satna times

    शाजापुर जिला शिक्षा विभाग ने एक पत्र जारी कर सभी अशासकीय संस्थाओं को निर्देशित किया है कि आगामी समय में जो भी निजी स्कूल में क्रिसमस त्यौहार पर बच्चो्ं को सांता क्लॉज बनाने से पहले बच्चों के माता-पिता से लिखित में अनुमति लेना होगी.

    स्कूलों पर होगा एक्शन!

    शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यदि कोई स्कूल प्रबंधन बिना माता-पिता की अनुमति के किसी भी बच्चे को सांता क्लॉज की वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग दिलाता है, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. शिक्षा विभाग का यह पत्र जिले के सभी निजी स्कूलों के लिए जारी किया गया है.

    इस संबंध में शिक्षा विभाग का कहना है. कि आयोजन में त्यौहार विशेष की वेशभूषा पहनाकर बच्चों को जबरदस्ती बनाया जाता है, जिससे कई बार अप्रिय स्थिति बन जाती है. बता दें कि 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है. इससे पहले शाजापुर शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को ये फरमान जारी किया गया है.

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब

    उज्जैन,मध्यप्रदेश।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दशहरा मैदान से प्रारम्भ हुई स्वागत यात्रा में मुख्यमंत्री का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की स्वागत यात्रा दशहरा मैदान से होते हुए सुराना पैलेस होटल, कंट्रोल रूम तिराहा, वर्षा झोन कॉर्नर से फ्रीगंज गुरूद्वारा होते हुए निखार फैशन की ओर बढ़ी। शहर की विभिन्न मार्गों में लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने प्रिय मुख्यमंत्री पर पुष्पों की वर्षा की।

    Image credit by social media

    छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से लोगों ने पुष्पों की वर्षा की। शहर में लगभग 300 स्वागत मंच बनाये गये थे। मुख्यमंत्री की यात्रा आगे शहीद पार्क सर्कल, टॉवर चौक होते हुए तीन बत्ती चौराहा पहुंची। सभी जगह विभिन्न समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनन्दन किया। हर कोई अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिये आतुर नजर आया। जनता अपने प्रिय मुख्यमंत्री को अपने समीप देख आनन्द से आल्हादित हो गई।


    इसे भी पढ़े – MP News :मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कमल नाथ की जगह जीतू पटवारी बने एमपी कांग्रेस अध्यक्ष!


    यात्रा आगे सिंधी कॉलोनी तिराहा से शास्त्री नगर, विवेकानंद कॉलोनी से लोटि स्कूल चौराहा पहुंची। यात्रा मार्गों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शहरवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। रथ सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ.यादव जब विभिन्न स्थानों से होकर गुजरे तो लोगों ने मुख्यमंत्री का उत्साह से स्वागत किया। स्वागत यात्रा आगे धन्नालाल की चाल, फ्रीगंज, चामुण्डा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नईसड़क से होते हुए कंठाल चौराहा, सराफा पहुंची।

    Image credit by social media

    रथ पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, आलोट विधायक श्री चिंतामणि मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक श्री पारस जैन, यूडीए अध्यक्ष श्री श्याम बंसल सहित अन्य आदि जनप्रतिनिधि सवार थे। सम्पूर्ण स्वागत यात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री दिलीप सिंह शेखावत, श्री शान्तिलाल धबाई, श्री राजेन्द्र भारती, श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री विशाल राजौरिया, श्री सनवर पटेल, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री जगदीश पांचाल, पूर्व नगर निगम सभापति श्री सोनू गेहलोत, श्री अशोक प्रजापत, श्री वीरेन्द्र कावड़िया, श्री रूप पमनानी, श्री ओम जैन, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री हेमन्त व्यास, श्री इकबाल सिंह गांधी, जिला पंचायत सदस्य श्री शोभाराम मालवीय, पार्षद, जनप्रतिनिधि आदि अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • MP News :प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर कार्य हो, सीएम ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

    भोपाल, मध्यप्रदेश।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पुलिस मुख्यालय सभा कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश में अपराधों के नियंत्रण और प्रधानमंत्री जी की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा को मूर्तरूप देने के लिए ऐसा कार्य हो जो उदाहरण बन सके। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पुलिस कर्मी अपना कार्य अधिक अच्छे ढंग से कर सकें, इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। पुलिस कर्मियों के लिए आवास व्यवस्था का कार्य प्रत्येक स्तर पर सहयोगी रूख से आसान बनाया जाए।

    Image credit by social media

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कुछ ऐसे समुदाय हैं जिनके कुछ लोग अपराधिक प्रवृति से जुड़े हैं, उन्हें भी मुख्य धारा में लाने का प्रयास हो। जिन जिलों में अपराध दर अधिक है वहां विस्तृत कार्य योजना बनाई जाए। अवैध हथियारों की तस्करी और शराब माफिया पर प्रभावी कार्यवाही हो। खनिज माफिया के विरूध भी सख्त कार्यवाही खनिज विभाग के समन्वय से की जाए। आगामी 20-25 वर्ष की आवश्यकताओं को देखते हुए आवश्यक कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाए।


    इसे भी पढ़े – सर्दी में सहायक बनी सतना की ये सामाजिक संस्था, गरीबो को ठंड में बांट रही गर्म कपड़े


    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उच्च पद के प्रभार और राज्य पुलिस सेवा से अखिल भारतीय सेवा में अधिकारियों की पदोन्नति की कार्यवाही को भी गति दी जाए। निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति सहित अन्य पदों पर भी पदोन्नति के कार्य में विलम्ब न हो। अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों में भी कार्यवाही की जाए। नगर और ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया जाए।


    इसे भी पढ़े – Chitrakoot :उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया चित्रकूट में वैदिक एवं संस्कृत विद्यापीठ का लोकार्पण


    अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा ने वाहनों की आवश्यकता और उसकी पूर्ति के प्रस्ताव सहित पुलिस कर्मियों के कल्याण सहित अन्य प्रस्तावों से अवगत करवाया। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने पुलिस विभाग की व्यवस्था और कार्य प्रणाली से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया प्रस्तुतीकरण में प्रमुख रूप से कार्य प्रणाली के आधार स्तंभ, राज्य पुलिस की संरचना, कानून व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियान, अपराध नियंत्रण, तकनीकी के उपयोग , बजट, अधोसंरचना विकास और मानव संसाधन विकास के साथ-साथ विभाग की सफलता और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

    Image credit by social media

    प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर परिसर में पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात पुलिस महानिदेशक श्री एस के सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

    पुलिस अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रमुख निर्देश

    • पुलिस की दक्षता बढ़ाने वाले विभागीय कार्यों को महत्व दिया जाए।
    • प्रत्येक तरीके के अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण हो।
    • मध्य प्रदेश को अपराध नियंत्रण में वर्तमान स्तर को दुरुस्त करना है।
    • स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस जैसे समारोह की गरिमा को ध्यान में रखते हुए हर जिले में पुलिस बैंड तैयार करें। बटालियन में बैंड सीखने में रुचि रखने वाले जवानों को ट्रेनिंग दी जाए। बटालियन के साथ-साथ होमगार्ड में से भी इच्छुक जवानों को पुलिस बैंड में शामिल करें। जिला स्तर पर भी पुलिस बैंड हो। इस बैंड से कार्यक्रमों की गरिमा बनती है।
    • पुलिस थानों के क्षेत्र की सीमाओं के संबध में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए इसकी योजना बनाएं। थाने के क्षेत्र की जनसंख्या, अपराध केंद्रित क्षेत्र, धार्मिक संवेदनशीलता और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर योजना बनाएं। जिन धार्मिक स्थानों में वर्ष में कई बार सवारी निकालने, चल समारोह और उत्सव की परम्परा है वहां आवागमन को सहज बनाने, आवश्यक पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
    • जोनल मास्टर प्लान बनाते वक्त अथवा सरकारी भूमि के लैंड यूज में बदलाव की योजना में पुलिस भी अपराध और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखकर अपना अभिमत दे जिससे जनहित में जरूरी प्रबंध हो सकें।
    • पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए मौजूदा संसाधनों में बेहतर कार्य के प्रयास करें।
    • ओरछा, उज्जैन और अन्य नगरों में धार्मिक मेलों पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।
    • पुलिस बल के पदों पर प्रत्येक स्तर के प्रमोशन समय पर किए जाएं।
    • वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन मिलता रहे ताकि वे अपने कार्य और दायित्व को अच्छे से करते रहें।
    • पुलिस कर्मियों की आवास की समस्या का निराकरण हो। पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन स्तर और पुलिस कर्मियों द्वारा निजी स्तर पर आवास की व्यवस्था के लिए सहयोग दिया जाए।
    • पुलिस थानों की सीमाओं के संबंध में कुछ स्थानों पर विसंगतियों की जानकारी मिली है, इन्हें दूर किया जाए।
    • देह व्यापार पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्य करें। सामाजिक स्तर और सद्भाव के साथ इस प्रकार के अपराधों में विशेष संवेदनशीलता रखें।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    भोपाल, मध्यप्रदेश।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    Image credit by social media

    राज्यपाल श्री पटेल ने श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ल को उप मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने नवनिर्वाचित विधायक, भारतीय जनता पार्टी के राज्य, संभाग, जिला और विकासखंड स्तरों के सभी पदाधिकारी और लाखों की संख्या में कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और आम नागरिक उपस्थित थे।


    इसे भी पढ़े – MP News :मंदिर मस्जिद में लाउडस्पीकर बैन..सीएम का बड़ा फ़ैसला


    भव्य शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

    समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री गुजरात श्री भूपेन्द्र पटेल, मुख्यमंत्री मणिपुर श्री एन. बीरेन सिंह, मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री मेघालय श्री कोंराड संगमा, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री देवेन्द्र फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री अजीत पवार एवं नागालैण्ड के उप मुख्यमंत्री श्री वाय. पैटन शामिल हुए।

    इसके साथ ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बी.एल. संतोष, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, म.प्र. भाजपा अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


    इसे भी पढ़े – Mahadev Betting App: महादेव गेमिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी


    पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ आरंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। समारोह में देश के प्रमुख साधु संत भी सम्मिलित हुए।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया। कार्यक्रम का समापन पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हुआ।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Back to top button