Chief Minister Dr. Mohan Yadav

  • CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला: बहुसंख्यकों की अनदेखी कर वर्ग विशेष को दी प्राथमिकता

    भोपाल(म.प्र.)।।प्रदेश के मुखिया मोहन यादव बुधवार को धार जिले के कुक्षी के दौरे के लिए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल देश की आज़ादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई, बल्कि प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य भी किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उस समय मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में पंडित नेहरू को आमंत्रित किया गया था।

    CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला: बहुसंख्यकों की अनदेखी कर वर्ग विशेष को दी प्राथमिकता
    CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला: बहुसंख्यकों की अनदेखी कर वर्ग विशेष को दी प्राथमिकता

    लेकिन उन्होंने उसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि गांधी परिवार आज भी राम मंदिर से दूरी बनाए हुए है। हालांकि, यदि कांग्रेस अब सरदार पटेल के विचारों को अपनाने की बात कर रही है, तो यह दिशा सही है, भले ही देर से कदम उठाया गया हो।

    मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ देशभर में भाजपा सरकारें जनसेवा में कार्यरत हैं। जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां तेज़ी से विकास हो रहा है और समृद्धि की दिशा में निरंतर प्रगति हो रही है।


    इसे भी पढ़े : Gold-Silver Price Update: सोना 90 हज़ार के पार, चांदी में आई गिरावट – जानें आज 10 अप्रैल के लेटेस्ट रेट्स


    पश्चिम बंगाल में जारी हिंसक घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में वक्फ बिल का विरोध हुआ था, वहीं अब हिंसा भड़क रही है। यह एक संयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस की वोटबैंक राजनीति का परिणाम है, जिसमें बहुसंख्यकों के अधिकारों की अनदेखी की गई।


    इसे भी पढ़े : मनरेगा में घटती मजदूरी क्यों? बजट की मार या कुछ और? आंकड़ों से समझिए पूरी तस्वीर


    कुक्षी में दो कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री मांडू के पर्यटन स्थलों का निरीक्षण करने रवाना हुए। इससे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

  • MP News :मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर कार्गो उद्योग को प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का दिया निमंत्रण

    भोपाल,मध्यप्रदेश।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं विकसित अधोसंरचना को देखते हुए मध्यप्रदेश में दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब बनने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश भारत के दिल (मध्य) में स्थित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में रेलवे, मेट्रो और एक्सप्रेस-वे का घना जाल बिछाया जा चुका है। अब प्रदेश में हवाई यातायात एवं कार्गो की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में सातों एयरपोर्ट में कार्गो की संभावना है। ये विचार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक कॉन्क्लेव-2024 में व्यक्त किये। 

    Satna times

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां अंतर्राज्यीय वायु सेवा प्रारंभ की गई है। प्रदेश में पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है, जिसमें सक्षम व्यक्तियों के अलावा आयुष्मान कार्ड धारकों को भी इस सेवा का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेली सर्विस भी शुरू करवाई गई है। इस दृष्टि से वायु परिवहन के साथ साथ एयर कार्गो के लिए भी प्रदेश में समुचित अधोसंरचना विकसित है। 

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों के दोहन के लिए व्यापार को बढ़ावा देने के लिए और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रदेश में कार्गो हब का निर्माण सहायक होगा। भविष्य में मध्यप्रदेश को व्यापार का केंद्र बनाने के लिए “फ्यूचर रेडी मध्यप्रदेश” नाम से डेस्क भी तैयार किया गया है। प्रदेश की आर्थिक विकास गति 20% से अधिक है और कृषि विकास की दर 25% है। गत दिवस प्रस्तुत किए गए प्रदेश के बजट में पिछले बजट के मुकाबले 16% अधिक आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में एयर कार्गो के माध्यम से 6 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों का परिवहन होता है। उन्होंने बताया कि इस दृष्टि से एयर कार्गो उद्योग के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर कार्गो उद्योग को प्रदेश के विकास में सहभागी बनने और प्रदेश में निवेश करने का निमंत्रण दिया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर कार्गो फोरम इंडिया द्वारा प्रकाशित ‘स्किलिंग मैन्युअल’ नाम की पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एयर कार्गो फोरम इंडिया टास्क पिलर्स: स्किल डेवलपमेंट, नॉलेज एंड रिसर्च, डिजिटल ऑटोमेशन, गो ग्रीन, डोमेस्टिक एयर कार्गो, प्रोसेस सिंपलिफिकेशन, ब्रांडिंग, पॉलिसी एडवोकेसी और इवेंट मैनेजमेंट के लीडर्स को भी सम्मानित किया।

  • अलप प्रवास पर सतना पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

    सतना,मध्यप्रदेश।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को दोपहर 2 बजे अल्प प्रवास पर सतना जिले में आगमन हुआ। मुख्यमंत्री रीवा में संभागीय समीक्षा बैठक और अन्य शासकीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल से वायुयान द्वारा खजुराहो विमानतल पहुंचे और खजुराहो से सड़क मार्ग द्वारा रीवा रवाना हुए। इस दौरान पन्ना, देवेंद्रनगर होते हुये सतना जिले की सीमा सुंदरा मोड़ पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया गया।

    Image credit by social media

    इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एसडीएम एपी द्विवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री डॉ यादव का नागौद में जनपद कार्यालय के सामने विधायक नागौद नागेंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसी प्रकार सतना बाईपास मोड़ में महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, पूर्व पिछड़ा आयोग सदस्य लक्ष्मी यादव, विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर और पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

    Image credit by social Media

    मुख्यमंत्री डॉ यादव का काफिला रामपुर बघेलान पहुंचने पर विधायक विक्रम सिंह ने गजमाला से स्वागत किया और लड्डू-खुरचन से मुख्यमंत्री को तौला गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विधायक के आवास पर पूर्व राज्यमंत्री हर्ष प्रताप सिंह से भी भेंटकर उनकी कुशलक्षेम पूंछी। इसी प्रकार जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह ने रामपुर बघेलान में गजमाला पहनाकर ढोल-नगाड़े के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सतना जिले के प्रथम प्रवास पर गंगवरिया, बारापत्थर, मौहारी टोल प्लाजा, सितपुरा, रैगांव मोड़, सतना बाईपास, बेला सहित जगह-जगह जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा पुष्पहार, गजमाला और ढोल-नगाड़ों के साथ पुरजोर आत्मीय स्वागत किया गया।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

Back to top button