Case

  • Satna Times:केजेएस सीमेंट प्लांट में कार्यरत श्रमिक नेता की हत्या, आक्रोशित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

    सतना के मैहर में केजेएस सीमेंट प्लांट के सामने श्रमिक नेता की लाश रखकर धरना प्रदर्शन किया। दरअसल, कुछ अज्ञात लोगों ने इस फैक्ट्री में काम करने वाले नेता मजदूर पर हमला कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में श्रमिक नेता को इलाज के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। जिसके बाद शुक्रवार की रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाकी के कर्मचारियों ने सीमेंट प्लांट के आगे हड़ताल कर उचित न्याय की मांग की है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

    Satna times:दरअसल, मृतक का नाम मनीष शुक्ला था। जो कि विगत 19 नवंबर को रात 10 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर सीमेंट फैक्ट्री से वापस अपने घर की तरफ जा रहा था। जहां बाईपास के समीप कुछ लोगों ने पीछे से उस पर रोड से हमला कर दिया। जिसके बाद वह बदमाश मनीष को उसी हालत में वहां छोड़कर फरार हो गए। कई घंटों तक उसी अवस्था में बेहोश पड़े रहने के कारण उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। वहीं, काफी देर बाद लोगों को इस बात की जानकारी होने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में सबसे पहले सतना के जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल जबलपुर रेफर कर दिया गया था। जहां उनका इलाज जारी था। लेकिन, 23 सितंबर की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

    Satna Times:जिसके बाद फैक्ट्री के बाकी श्रमिकों में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया और उन्होंने हड़ताल घोषित करते हुए मृतक के शव को प्लांट के बाहर रखकर जमकर नारेबाजी करते रहे। उन्होंने प्लांट के प्रबंधक से एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि देने समेत परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। जिसके कारण प्लांट का कार्य पूरी तरह से बाधित रहा।

    Satna Times:वहीं, मामला इतना गंभीर होता देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिसके बाद सभी मजदूरों को समझाइश दी गई। बता दें कि मनीष श्रमिक के लिए, उनके हितों के लिए हमेशा अपनी आवाज उठाते थे। वह अक्सर कंपनी में बतौर लीडर बाकी कर्मचारियों के लिए खड़े रहते थे। जिसके कारण उन्हें सभी कर्मचारी बहुत मानते थे। उनकी हत्या का कारण यह भी एक कारण माना जा रहा है। फिलहाल अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, इस पुराने केस में मिली अंतरिम जमानत; जानिए क्‍या है पूरा मामला

    डांस इवेंट के टिकट बेचकर जनता के लाखों रुपए हड़पने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शान्तनु त्यागी ने नृत्यांगना सपना चौधरी की 25 मई तक सशर्त अंतरिम जमानत स्वीकार करते हुए 20-20 हजार की दो जमानतें और व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने पर रिहा कर दिया है।

    गौरतलब है कि दर्शकों के लाखों रुपये इकट्ठा करने के बाद सपना चौधरी ने 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में कार्यक्रम नहीं किया था। अदालत ने कहा कि सपना चौधरी 25 मई को कोर्ट में हाजिर होंगी और अपने जमानतदारों और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराएगी। दी गई अंतरिम जमानत का दुरुपयोग नहीं करेंगी। सपना चौधरी के कोर्ट में आत्मसमर्पण के दौरान काफी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए मौजूद थे। उन्होंने अर्जी देकर कोर्ट से गुजारिश की कि उन्हें इस मामले में हिरासत में लिया जाए।

    धोखाधड़ी में राहत नहीं
    उधर, हल्दीराम की फ्रेंचाइजी के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने के आरोपी राकेश कुमार की जमानत अर्जी को भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव ने खारिज कर दी। अदालत के सामने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मनीष रावत और कमल अवस्थी ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए थे।

  • Delhi Covid-19 cases: दिल्ली में कोरोना वायरस के 325 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 900 के पार

    दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, गुरुवार को 3 मार्च के बाद सबसे ज्यादा मामले सामने आए। हालांकि संक्रमण दर में कुछ कमी दर्ज हुई है। वहीं राहत की बात है कि कोरोना के कारण किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई।दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को कोरोना के 325 नए मामले सामने आए। इससे पहले 3 मार्च को 326 मामले सामने आए थे। वहीं, गुरुवार को 224 मरीजों को छुट्टी दी गई। दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए बुधवार को 13576 टेस्ट हुए जिसमें 2.39 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली में अभी तक

    18,67,206 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18,40,133 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 26,158 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.4 फीसदी है।

    सक्रिय मरीज बढ़कर 915 हुए
    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के बढ़कर 915 हो गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 574 और अस्पतालों में 16 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 4 आईसीयू में और 8 ऑक्सीजन सपोर्ट्स पर भर्ती हैं। विभाग के अनुसार दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच कंटेन्मेंट जोन की संख्या घट रही है। इनकी संख्या अब 700 रह गई है।

    20 अप्रैल को डीडीएमए की बैठक
    दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में तेजी को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों पर विचार करने के लिए 20 अप्रैल को एक बैठक करेगा। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक अगले हफ्ते बुधवार को उपराज्यपाल की अध्यक्षता में होगी। बैठक में मौजूदा कोविड स्थिति पर चर्चा होगी, जिनमें मामलों की संख्या में हालिया वृद्धि भी शामिल है। इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार कोविड की स्थिति पर नजर रख रही है और अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की संख्या कम होने के कारण घबराने की जरूरत नहीं है।

  • छत्तीसगढ़: घसीट कर ले गया, रेप के बाद गुप्तांग में डाला रॉड; महिला से हैवानियत का आरोपी पकड़ाया तो बोला…

    यह शैतान पहले महिला को घसीट कर ले गया। उनके साथ दुष्कर्म के बाद इसने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड दी।  छत्तीसगढ़ में मानसिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ यह दरिंदगी छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हुई है। महिला की मौत हो चुकी है। इस भयानक वारदात की हकीकत जान कर यहां हर कोई दंग है। दरअसल बुधवार को यहां सड़क पर एक महिला बेहद ही बुरी हालत में सड़क पर मिली थीं। उनके शरीर पर कई चोट के गहरे निशान थे। स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    58 साल की इस बुजुर्ग महिला की मौत को पुलिस ने शुरू में एक हादसा मान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दरिंदगी का खुलासा हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के साथ ना सिर्फ बेरहमी के साथ मारपीट की गई है बल्कि उनके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को भी अंजाम दिया गया है।

    CCTV फुटेज में दिखा आरोपी

    इसके बाद पुलिस ने अपने जांच के एंगल को बदला और इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में एक शख्स इस बुजुर्ग महिला को घसीट कर ले जाता हुआ नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटाई। जल्द ही खुलासा हुआ कि युवक का नाम किशन यादव है। 

    किशन ने सुनाई हैवानियत की कहानी

    पुलिस ने जल्दी ही किशन यादव की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद किशन यादव ने पुलिस को जो हैवानियत की कहानी सुनाई उसे सुनकर वो भी दंग रह गए। किशन ने पुलिस को बताया कि वो जबरन मानसिक रुप से दिव्यांग महिला को खींच कर अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उनके साथ दुष्कर्म किया। किशन के मुताबिक जब महिला ने उसका विरोध किया और उसे धक्का दिया तो उसने लोहे की रॉड महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसेड़ दी। 

    लेकिन इतने पर भी किशन की हैवानियत खत्म नहीं हुई। उसने महिला की लात-घूंसों से पिटाई की और फिर सिर पर पत्थर पटक दिया। उसने पुलिस को बताया कि महिला विरोध कर रही थी इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। बहरहाल अब किशन यादव कानून की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Back to top button