buried under debris at 22 feet depth

  • Satna News : सीवर लाइन के गड्ढे में गिरा मजदूर, 22 फीट गहराई पर मलबे में दबा, 3 घंटे से रेस्क्यू जारी…

    सतना। मध्य प्रदेश के सतना में एक मजदूर सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में गिर गया है और मलबे में फंसा हुआ है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। 3 घंटे से मजदूर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। अभी तक मजदूर को बाहर नहीं निकाला जा सका है। यह पूरी घटना मारुति नगर की है मजदूर का नाम खिलाड़ी कुशवाहा है।

    Image credit by social media

    बताया जा रहा है कि मजदूर 22 फीट गहराई में मलबे में दबा हुआ है। फिलहाल चार मशीन मौके पर मौजूद हैं। जो लगातार खुदाई कर रही हैं सूचना पर मजदूर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और सांसद गणेश सिंह भी मौके पर मौजूद हैं। मजदूर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं

Back to top button