BJYM

  • Singrauli News :भाजयुमो निवास के कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, भाजपा में मचा हड़कम्प

    सिंगरौली।।जिले के भाजपा में एक के बाद एक इस्तीफे का दौर जारी है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल निवास जिला सिंगरौली के युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत करीब-करीब पूरी कार्यकारिणी ने विभिन्न पदों से त्याग पत्र युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है। इसकी पुष्टि युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष के साथ-साथ जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ने भी की है।

    Image credit by google

    दरअसल सिंगरौली के भाजपा में खींचतान चरम पर पहुंच गया है। एक के बाद एक पदाधिकारी पद छोड़ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह संगठन के साथ-साथ सत्ताधारियों पर तरजीह न देने का आरोप लग रहा है। सिंगरौली जिले के भाजपा युवा मोर्चा मण्डल निवास के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह चौहान ने धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम पर उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पूरी मण्डल कार्यकारिणी के साथ सामूहिक त्याग पत्र दे दिया है। धौहनी विधायक पर आरोप लगाया है कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा विधायक को क्षेत्रीय समस्याओं जिसमें बिजली, सड़क, पानी एवं अन्य ज्वलंत जैसे मुद्दों से अवगत कराया गया।

     

    लेकिन विधायक ने इन समस्याओं को नजर अंदाज कर दिया है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जब क्षेत्र में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दोबारा जाते हैं तो वहां की जनता समस्याओं को सुनाना शुरू कर देते हैं। पूर्व में दिये गये आश्वासन को भी ग्रामीणजन याद दिलाते रहे। ऐसी परिस्थितियों में मजबूर होकर मण्डल के सभी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।

    इसे भी पढ़े – भोपाल में लागू हुई धारा 144, जानें वजह

    इन्होंने दिया है त्याग पत्र

    भाजयुमो मण्डल निवास के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के अलावा महामंत्री राकेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, मंत्री प्रभात कुशवाहा, कार्यसमिति सदस्य महेश यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, बीएलए-2 मंगलेश्वर प्रसाद यादव, बूथ अध्यक्ष धर्मराज सिंह, रामलगन जायसवाल, मोतीलाल यादव, भैयालाल यादव, उमेश यादव, शिवराज प्रजापति, संयोजक रजनिया, रामकृष्ण पाण्डेय, सक्रिय सदस्य बुद्धिसेन अगरिया, जफ्तर सिंह, कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ सिंह, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरीलाल प्रजापति एवं बूथ अध्यक्ष दीनानाथ गोस्वामी शामिल हैं।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    भाजपा में मचा है हड़कम्प

    जिले में भाजपा का संगठन धीरे-धीरे बिखरने लगा है। आरोप है कि संगठन की कमजोरी से यह सब कुछ हो रहा है। हालांकि निवास में बीजेपी युवा मोर्चा केे कार्यकर्ताओं के सामूहिक त्याग पत्र की वजह धौहनी विधायक को माना जा रहा है। इस संबंध में त्याग पत्र देने वाले युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह चौहान ने नवभारत से चर्चा करते हुए कहा है कि सीधे धौहनी विधायक पर निशाना साधा और कहा कि उनकी उपेक्षा के चलते कार्यकर्ता पद छोड़ रहे हैं। हालांकि प्राथमिक सदस्यता से किसी ने त्याग पत्र नहीं दिया है। हां यदि पार्टी में सम्मान नहीं मिला तो सबके लिए विकल्प खुले हुए हैं। अपना-अपना हर व्यक्ति रास्ता चुनने के लिए स्वतंत्र है।

  • Singrauli : भाजयुमो के जिला मंत्री नियुक्त होने के बाद निकला जुलूश,जाम में फसे रहे लोग,एसपी दफ्तर के सामने मुख्य मार्ग आधा घण्टा रहा बाधित

    सिंगरौली।। सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस अधीक्षक दफ्तर के सामने करीब आधा घण्टा तक मुख्य मार्ग बाधित रहा।एसपी दफ्तर के सामने बाधित मार्ग का खोज खबर लेने कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखे। सड़क बाधित का मुख्य कारण भाजयुमो के नवनियुक्त जिला मंत्री का जुलूश निकला था।

    जुलूश में शामिल भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों को भी ठेंगा दिखाया। दरअसल सोमवार की दोपहर अचानक भाजयुमो के नवनियुक्त जिला मंत्री का जुलूश सर्किट हाउस माजनमोड़ से शुरू हुआ। इस दौरान एसपी दफ्तर के सामने पहुंचते ही जाम के हालात बन गये।

    यह भी पढ़े – Satna News : कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम में जमकर की नारेबाजी, BJP पर मौत में राजनीति करने का लगाया आरोप

    करीब आधा घण्टा तक आवागमन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। जुलूश में शामिल भाजयुमो के कार्यकर्ता मुसाफिरों की समस्या को नजर अंदाज कर दिया। इतना ही नहीं एक एम्बुलेंस वाहन भी जाम में फसी रही। बमुश्किल से जाम छूटा, लेकिन इस जुलूश के बारे में यातायात कर्मी भी बेखबर थे।

  • Satna Times News : सतना की गरमाई सियासत, भाजयुमो ने कांग्रेस विधायक का फूंका पुतला

    सतना।।चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में प्रदेश भर में मची खलबली के बीच सतना में भी सियासत गरमा गई है। सतना व कोतमा के कांग्रेस विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

    भाजपा के युवा मोर्चा विधायक के खिलाफ सड़क पर उतर आया। दरअसल रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला द्वारा सतना विधायक और कोतमा विधायक पर अभद्रता का आरोप लगाया गया है, जिसके विरोध में आज सतना भाजपा के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया,

    यह भी पढ़े – कांग्रेस के दो विधायकों पर गंभीर आरोप, चलती ट्रेन में नशे में किया महिला से दुर्व्यवहार

    सतना के पन्नीलाल चौक में विधायक का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए,साथ ही दोनों विधायकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है, गौरतलब है कि बीती रात रेवांचल एक्सप्रेस के एवन कोच में महिला यात्री सफर कर रही थी, उसी कोच में सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा एवं कोतमा विधायक सुनील सराफ भोपाल जा रहे थे, महिला यात्री ने दोनों कांग्रेसी विधायकों पर सफर के दौरान अभद्रता का आरोप लगाया है,जिसकी शिकायत भोपाल पुलिस एवं रेलवे पुलिस को महिला द्वारा की गई है,

    यह भी पढ़े – MP:पुलिस ने उतारी गुंडे की लू, 6 हत्या का दावा करने वाला बादशाह घुटनों के बल माफी माँगता नजर आया

    लिहाज आज दोनों कांग्रेसी विधायकों पर महिला से अभद्रता का गंभीर आरोप लगाते हुए युवा मोर्चा भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया गया एवं दोनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

  • SATNA TIMES : युवाओं द्वारा नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौभाग्य केसरी का भटनवारा गांव में किया गया स्वागत

    सतना।।ऊँचेहरा भटनवारा गांव में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौभाग्य केशरी का भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गांव आगमन पर सौरव सिंह सोमू जे निर्देशन पर छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष मयंक सिंह भटनवारा के नेतृत्व में। ढोल नगाड़ों के साथ माला पहनाकर सैकड़ों युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

    इस दौरान युवाओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद ,युवा मोर्चा जिन्दाबाद, व सौभाग्य केशरी जिंदाबाद के नारे लगाए गए, इसमे अखंड प्रताप सिंह उमरी, विवेक यादव विक्कू, सचिन सिंह पतौरा,नितिन द्विवेदी लोहरौरा, पं शिब्बु उचहरिया, सूरज सिंह, बिल्लु कक्का, राजा यादव, बद्री महादेवा, सजीत सिंह हरदोखर, मोहित सेन, अतुल त्रिवेदी सोहावल, पुष्पेन्द्र भटनवारा, राजा यादव, छोटू, हरिओम, शिवम हरदोखर, उपेन्द्र गुप्ता, भोला, प्रिंस शर्मा भटनवारा, एवं सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SATNA TIMES : जबलपुर से चित्रकूट के लिए रवाना हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का सतना स्टेशन पर शिवा चतुर्वेदी ने किया भव्य स्वागत

    सतना।।आज शाम अल्प प्रवास पर सतना रेल्वे स्टेशन पधारे मध्य प्रदेश भाजपा के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी का भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारी केम्द्रीय बैंक अध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा ने जिले के हजारों युवा साथियों के साथ मिलकर माल्यार्पण कर नारेबाजी के साथ भब्य स्वागत किया।

    इस स्वागत से खुश होकर गृह मंत्री नरोत्तम जी ने शिवा की पीठ थपथपा कर अपना आशीर्वाद दिया एवं सभी युवा साथियों से शिवा ने गृह मंत्री जी से मुलाकात कर परिचय प्राप्त करवाया।स्वागत के कार्यक्रम में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तिवारी ,जतिन जैन, हिमांशु पटनहा,विक्की आहूजा, रितेश त्रिपाठी, इन्द्रकांत अतुल शुक्ला नीरज त्रिपाठी शिवम अग्निहोत्री प्रमित गुप्ता कार्तिक मिश्रा पवन पांडेय जीतू होतवानी साहिल मनवानी साहिल सकरिया आदित्य मिश्रा बेटू अर्जुन बबलू मयंक मुकेश विश्कर्मा गौरव हर्ष चेतन विबेक संजय कोमल अमित राहुल मीडिया प्रभारी पंडित शनि द्विवेदी सहित सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।

  • SATNA TIMES:जैतवारा के युवाओं द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौभाग्य केसरी का किया गया जोरदार स्वागत

    सतना।।जिले के जैतवारा भाजपा मंडल द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौभाग्य केशरी का भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार (जैतवारा )नगर आगमन पर जैतवारा के युवाओं द्वारा

    कोठी रोड चिल्ला में माला पहनाकर सैकड़ों युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान युवाओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद ,युवा मोर्चा जिन्दाबाद, व डोली भैया ज़िन्दाबाद, सौभाग्य केसरी जिन्दाबाद के नारे लगाये गये।भाजयुमो जिलाध्यक्ष का स्वागत करने वालों में भाजपा जिला मंत्री संतोष गौतम शारदा तिवारी राजकुमार तिवारी जैतवारा के युवा समाजसेवी अरुण गौतम, जैतवारा मंडल के भाजपा अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष विष्णु पांडे, मंडल आईटी सेल के प्रभारी विवेक डोहर,सहित जैतवारा मंडल के सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button