Bjp mp

  • BJP का सदस्यता अभियान शुरु, मंगलवार को कैबिनेट के साथ सदस्यता लेंगे सीएम और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

    भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा है कि पार्टी का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से पूरे देश में शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पहले सदस्य के रूप में सदस्यता लेंगे। शर्मा ने यह भी कहा कि वह कल 3 सितंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान के तहत सीएम मोहन यादव को सदस्यता दिलाएंगे।

    वी डी शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज से देश में संगठन पर्व शुरू हो रहा है। हम सब भाग्यशाली हैं कि 2 सितंबर को शाम 5 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पीएम मोदी को सदस्यता दिलाए। इस अवसर पर देश भर में लाखों लोग भाजपा के सदस्य बनेंगे। लोग ‘8800002024’ पर मिस्ड कॉल करके पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। पहली मिस्ड कॉल आज भाजपा प्रमुख नड्डा की मौजूदगी में पीएम मोदी द्वारा की जाएगी। इसके अलावा क्यूआर कोड, नमो ऐप और भाजपा के आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए भी सदस्यता ली जाएगी।

    जहां कोई नेटवर्क नहीं है, वहां पार्टी के आवेदन पत्र दाखिल करके सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कल, मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव को सदस्यता दिलाऊंगा और उनके साथ, राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री भी राज्य पार्टी कार्यालय में सदस्यता लेंगे। देश में 10 करोड़ नए भाजपा सदस्य बनाने और मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा – 2 सितंबर से 25 सितंबर और 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक। प्रत्येक चरण में विशिष्ट लक्ष्यों को लक्षित किया जाएगा, जिससे पूरे देश में व्यापक पहुंच सुनिश्चित होगी।

  • Satna News :भाजपा की जिला कार्यकारिणी गठित, शुभम तिवारी बने जिला मंत्री

    Satna News :भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शुभम तिवारी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भाजपा की मुख्य इकाई में जिला मंत्री के पद से सम्मानित किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने उनकी भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगन और समर्पण भाव को देखते हुए भाजपा की मुख्य इकाई में जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

    भाजपा की जिला कार्यकारिणी गठित, शुभम तिवारी बने जिला मंत्री
    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    शुभम तिवारी ने अपनी नियुक्त पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा जी एवं संगठन के सभी वरिष्ठ नेता जन और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।वही शुभम को जिला मंत्री बनाये जाने पर भाजपाइयों एवं युवाओं में खासा उत्साह है।

  • द डिजिटल एक्सपर्ट के सीईओ विवेक बनाये गए भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक

    सतना,मध्यप्रदेश।।भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए जिला की सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व के आहवान पर द डिजिटल एक्सपर्ट (The Digital Expert) के सीईओ विवेक सिंह (Vivek Singh) को जिले की सोशल मीडिया टीम का जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौपी है।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    जिलाध्यक्ष ने नव नियुक्त जिला संयोजक विवेक सिंह से भाजपा की नीतियों व केंद्र एवम राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प दिलाया ।

    सोशल मीडिया टीम के जिला संयोजक विवेक सिंह ने जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि हम पार्टी की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया पर कर घर घर भी अभियान चलाएंगे ताकि जनता किसी सुविधा से वंचित न रहे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

  • MP Politics: चुनाव से पहले बीजेपी को लगा झटका,कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा, कही ये बड़ी बात

    मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जिले की कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी आज 10:00 बजे अपने शिवपुरी निवास पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से विधायक ने अपनी बात पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक रखी।

    Image credit by satna times

    वीरेंद्र रघुवंशी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मुझे पार्टी में नजर अंदाज किया जा रहा था।मैंने अपनी पीढ़ा शीर्ष नेतृत्व को बताना चाही, लेकिन ने इस और ध्यान नहीं दिया। मैंने जबसे भाजपा ज्वाइन की तब से पूरी इमानदारी से पार्टी के लिए काम कर रहा था।उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही कांग्रेस सरकार गिराने के लिए भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आड़े हाथों लिया।

    बता दें कि वीरेंद्र रघुवंशी भारतीय जनता पार्टी में अपने ही लोगों से परेशान नजर आ रहे हैं।कई बार उनका दर्द भी झलका है।मंच से बिना नाम लिए कई बार उन्होंने अपने लोगों पर काम न करने देने के आरोप भी लगाए हैं।

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद वीरेंद्र रघुवंशी सिंधिया समर्थकों से काफी नाराज दिखाई दिए हैं। कई बार मंच पर उनका दर्द झलका है। आज कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया।वीरेंद्र रघुवंशी 2018 में कोलारस विधानसभा से लगभग 750 वोटों से चुनाव जीते थे।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • Neha singh rathore का एमपी में का बा के 2 पार्ट रिलीज,कहा लप्पू सी सरकार बा, देखे वीडियो

    Neha Singh Rathore : एमपी में का बा गाना गाकर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर सवाल उठाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने एमपी में का बा का पार्ट-2 रिलीज कर दिया है। इस पर उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है. अब इस वीडियो को कांग्रेस ने भी शेयर किया है. जिसमें कमीशन खोर सरकार और लप्पू जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.

    Image credit by satna times

    गौरतलब है कि इससे पहले 13 जुलाई को नेहा सिंह राठौड़ ने का बा का पहला गाना एमपी3 में रिलीज किया था. फिर उन्होंने सीधी के पेशाब कांड को लेकर शिवराज सरकार पर हमला बोला. जिसके बाद नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था.

    शिवराज पर साधा निशाना
    नेहा सिंह राठौर ने अपने नए गाने में शिवराज सरकार पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, घोषणा मशीन होने का दावा करते हुए निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने सीएम शिवराज की तुलना चोर से भी कर दी है.

    इसे भी पढ़े – माननीय आडवाणी जी व मुरली मनोहर जोशी जी के दिल की बात देश सुनना चाहता है : नारायण त्रिपाठी

    एमपी में का बा पार्ट- 2 लिरिक्स
    हम आपको नेहा सिंह के एमपी में का बा पार्ट- 2 के कुछ लिरिक्स बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है. नेहा सिंह ने पार्ट-2 में  ‘सरकार कमीशनखोर बा.. भ्रष्टाचार के चलत महोत्सव…लागत चोर बा. एमपी में का बा.. झुट्ठा भाषण फर्जी वादा के खुल गइले पोल बा… ए मामा तोहरा लागत जनता बकलोल बा? एमपी में का बा… माफियन के हरियाली बा… एमपी में का बा… भू माफिया, शराब माफियन के बोलबाला बा… रेत माफियान से यारी.. बहुते गड़बड़झाला बा.. एमपी में का बा.. पटवारी के पेपर बेचे शर्म ना लाज बा… मामा के मंत्री विधायक सब घोटालेबाज बा.. एमपी में का बा.. 50 परसेंट कमीशन के सरकार बा… बाकि जनता अबकी ऊब गइल बदलाव के बयार बा….. एमपी में का बा… इ घोषणा मशीन के अब नाही दरकार बा.. का बा… एमपी में का बा….

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

    कमलनाथ ने शेयर किया वीडियो

    कौन हैं नेहा सिंह राठौर
    नेहा सिंह राठौर का जन्म साल 1997 में बिहार में हुआ था. वो कैमूर जिले के जलदहां गांव की रहने वाली हैं. ‘यूपी में का बा’ गाने से नेहा काफी मशहूर हुई थी. वहीं अब नेहा एमपी में का बा गाना लेकर आई है.

     

     

  • Satna News :मैहर विधायक ने मैहर को जिला बनाने एक बार फिर सीएम शिवराज को लिखा पत्र

    SATNA NEWS ,सतना।। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, प्रेषित पत्र में विधायक ने कहा है कि विकास पर्व के दौरान आप निकट भविष्य में मैहर पधारेंगे, आपके आगमन पर माई के धाम में आपका स्वागत वंदन अभिनंदन है। वर्तमान में मैहर को जिले के रूप में देखने की जनभावना यहॉं चरम पर है। इस संबंध में आपसे पूर्व में कई बार बातचीत हुई और आपने आश्वासन भी दिया, किंतु 2018 में सरकार न बन पाने के कारण मैहर को जिला नहीं बनाया जा सका।

    IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES

    बाद में मेरे सतत् प्रयासो से तत्कालीन सरकार ने मैहर को जिला घोषित करने कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया किंतु कतिपय कारणों से यह मामला अभी भी लंबित है। मैहर को जिला बनाया जाना अति आवश्यक है, यह राजनीति का विषय नहीं है। पृथक विंध्य प्रदेष की मेरी मॉंग के कारण मुझे बागी करार दिया जाता है, किन्तु मैहर की जनभावना के सम्मान में मॉं शारदा के पावन धाम मैहर को जिला बनाया जाना समय की मॉंग है, यह विंध्यप्रदेष के निर्माण की दिषा में पहला कदम होगा।

    इसे भी पढ़े – Satna News :सीएम शिवराज ने सतना जिले के 1887 मेधावी छात्रों को लैपटाप खरीदने 25-25 हजार रूपये किये अंतरित

    विधायक ने कहा आपने कल ही नागदा को जिला घोषित कर वहां की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। मैहर क्षेत्रफल की दृष्टि से भी बड़ा भूभाग है, यहां तीन-तीन सीमेंट उद्योग हैं, माई शारदा धाम है, कुल मिलाकर जिला बनाने के लिये जरूरी मापदंडो के मामले में मैहर अनुकूल है। अतः आपसे प्रार्थना है कि जब भी मैहर पधारें, आप जनभावना के अनुरूप मैहर को जिला बनाने और मॉं शारदा धाम को और भव्य बनाने के लिये समुचित निर्णय लेकर क्षेत्र को बड़ी सौगात देने की कृपा करें।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Back to top button