B.Tech Computer student of AKS University

  • एकेएस वि.वि.के बी.टेक कंप्यूटर छात्र वोपेंद्र चौधरी ने हासिल किया राज्य युवा महोत्सव 2024 में तीसरा स्थान

    सतना,मध्यप्रदेश।। मध्य प्रदेश राज्य युवा महोत्सव 2024 में तीसरा स्थान हासिल करना गर्व और हर्ष का पल है। आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल में आईईएस विश्वविद्यालय में 5 और 6 जनवरी को आयोजित हुआ। नेहरू युवा केंद्र संगठन राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2024 में सभी 49 जिलों के युवा एक साथ अपना हुनर साझा करनेआए।

    फ़ोटो – सोशल मीडिया

    कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, कविता,वाद-विवाद, कविता-लेखन,मोबाइल फोटोग्राफी और पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं शामिल थीं। मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में एकेएस विश्वविद्यालय,सतना के बी.टेक कंप्यूटर विज्ञान के छात्र वोपेंद्र चौधरी ने एनवाईकेएस राज्य युवा महोत्सव 2024 में तीसरा स्थान हासिल किया।

    इसे भी पढ़े – सतना शहर से रेल माल गोदाम बाहर करने महापौर से मिले सतना चेंबर के प्रतिनिधि

    पुरस्कार राशि के रूप में 5000 प्रदान किए गए। एकेएस के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी, प्रो.बी.ए.चोपड़े,डॉ.अखिलेश ए. बाऊ,सोनू कुमार सोनी,डॉ. जी.के.प्रधान,डॉक्टर दीपक मिश्रा ने शुभकामनाएं दी हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।

Back to top button