Amazon ram mandir prashad

  • राम जी के उत्‍सव के लिए तैयार है थाईलैंड का ये शहर

    उत्‍तर प्रदेश के अयोध्‍या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। इसके अलावा पूरे भारत भी उत्‍सव मनाने के लिए तैयार है। पर क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जो भगवान राम के राम मंदिर में विराजमान होने की खुशी बना रहा है। इतना ही नहीं यहां के राम भक्‍त भी उत्सव में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। यह देश है थाईलैंड। इस देश का अयुध्या शहर भगवान राम के आने से बेहद खुश है। बता दें कि इस शहर का नाम अयोध्‍या के नाम पर रखा गया है। दोनों शहर भले ही भौगोलिक सीमाओं से अलग हैं, लेकिन दोनों की भगवान राम के प्रति आस्‍था एक है। कह सकते हैं कि राम के घर में धार्मिक उत्साह की गूंज 3,500 किलोमीटर दूर विदेशी धरती पर भी है। आइए जानते हैं दोनों शहराें का आपस में कनेक्‍शन।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    थाईलैंड का अयोध्‍या है यह शहर

    अयुध्या के थाईलैंड का अयोध्‍या कहा जाता है। अयुत्‍या एक प्राचीन शहर है, जो बैंकॉक से 70 किमी दूर उत्‍तर में है। जिस तरह अयोध्‍या सरयू नदी के किनारे बसी है, उसी तरह यह शहर चाओ फ्राया नदी के किनारे बसा है। अपने समृद्ध सांस्कृतिक अतीत के कारण इस शहर का नाम यूनेस्‍को के विश्‍व धरोहर स्‍थल में शामिल है।

    राजा रामथिबोधि ने की थी शहर की स्‍थापना

    1350 में स्थापित इस शहर का आधिकारिक नाम फ्रा नखोन सी अयुध्या है। स्याम देश के राजा यू थोंग, जिन्हें राजा रामथिबोधि के नाम से भी जाना जाता है, ने इसकी स्थापना की थी। 14वीं से 18वीं शताब्दी तक इसे वैश्विक व्यापार और कूटनीति के लिए एक संपन्न शहर माना जाता था।

    1767 में नष्‍ट हो गया शहर

    सन 1767 में, बर्मी सेना ने शहर पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया। इसमें आग लगा दी और यहां रहने वालों को बाहर निकाल दिया गया। हालांकि अब इस जगह का कभी पुननिर्माण नहीं किया गया , इसलिए यहां फिलहाल ऊंचे प्रांग और मठ हैं। अब यह शहर एक पुरातत्‍व स्‍थल बन गया है।

    रामायण से क्‍या है अयुध्या का कनेक्‍शन

    अयुध्या का नाम भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के नाम पर रखा गया है। जो हिंदू धर्म और रामायण के बीच एक संबंध को दर्शाता है। अयुध्या के राजा रामथिबोधि ने क्षेत्र की संस्कृति को रामायण से जोड़कर देखा और शहर का नाम अयोध्‍या के नाम पर रखा। बाद के राजाओं ने राम नाम अपनाया, जिससे भगवान राम के साथ संबंध और मजबूत हो गए।

    अयुध्या में दिवाली

    दोनों देशों के बीच संबंध सिर्फ भगवान राम और अयोध्या तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां के त्‍योहारों में भी अयोध्‍या की झलक दिखती है। थाईलैंड दिवाली की तरह लोय क्रथोंग त्‍योहार मनाता है, जिसे”रोशनी का त्योहार” भी कहते हैं। यह त्‍योहार यहां भी कार्तिक पूर्णिमा और दीपावली के दिन मनाया जाता है। इसमें शिव, पार्वती, गणेश और इंद्र की मूर्तियां रखी जाती हैं। भक्‍त बड़े ही भक्तिभाव से इनकी पूजा करते हैं।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

    थाईलैंड में राम मंदिर का जश्न

    अयोध्या के अलावा, अयुध्या और थाईलैंड के अन्य हिंदू मंदिर भी 22 जनवरी को भव्य “प्राण प्रतिष्ठा” समारोह के लिए तैयारी कर रहे हैं। बैंकॉक से विश्व हिंदू परिषद के एक सदस्य के अनुसार, भव्य समारोह के लाइव टेलीकास्ट के लिए अयुध्या और थाईलैंड के अन्य शहरों में हिंदू मंदिरों में बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। सभी मंदिरों में “दीये” या मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे और महाकाव्य रामायण का मंचन भी किया जाएगा। लोग उस दिन राम भजन भी गाएंगे।

  • Ram Mandir :अयोध्या से दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, अपने आवास पर जलाई राम ज्योति

    Ram mandir :अयोध्या में आज राम मंदिर और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। जिसके बाद हर तरफ दिवाली जैसा महौल बना हुआ है। लोग अपने घरों राम ज्योति प्रज्वलित कर रहे हैं और फटाखे जलाकर आतिशबाजी कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली पहुंचने के बाद अपने आधिकारिक आवास पर राम ज्योति जलाई है। जिसके तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की हैं। उन्होंने लोगों से भी अपने घरों में रामज्योति प्रज्वलित करने की अपील की है।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    लोगों से की अपील

    पीएम मोदी ने कहा, “अयोध्या धाम में आज राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। जय सियाराम!”

    राम लला की आरती उतार बांटा प्रसाद

    इससे पहले अयोध्या में पीएम मोदी मुख्य जयमान बनकर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठा में शामिल हुए। अनुष्ठान खत्म होने के बाद उन्होंने प्रभु श्री राम की आरती उतारी और लोगों को प्रसाद बांटा। कार्यक्रम के संपन्न होने तुरंत बाद उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।

    अयोध्या में जलाए गए 10 लाख दीपक

    बता दें कि प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या 10 लाख दीयों की रोशनी से सज चुकी है। यह दृश्य मंत्रमुग्ध कर देना वाला है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर घरों, दुकानों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ जलाई गई।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Ramlala Pran Pratishtha :व्यंकटेश लोक में देखा गया अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

    सतना,मध्यप्रदेश।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा वसुधैव कुटुंबकम् की स्थापना भी है। यह साक्षात मानवीय मूल्यों, सर्वोच्च आदर्शों की प्राण-प्रतिष्ठा है। जिसकी आवश्यकता संपूर्ण विश्व को है। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आम जनमानस को संबोधित किया। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सतना नगर निगम के व्यंकटेश लोक के नवनिर्मित ओपेन ऑडीटोरियम में भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में देखा गया।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    कार्यक्रम में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत सहित विभिन्न संप्रदाय के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु आमजन उपस्थित थे।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम का मंदिर केवल मंदिर नहीं यह भारत के दिग्दर्शन, देश की चेतना का मंदिर है। प्रभु श्री राम भारत की चेतना, चिंतन, प्रवाह, प्रताप आदर्श के प्रतीक है। राम नेति भी हैं और नीति भी है।

    राम व्यापक हैं, राम विश्व है, विश्वात्मा है। राम की प्रतिष्ठा का प्रभाव हजारों हजार वर्षों के लिए होता है। अयोध्या में श्रीराम हजारों वर्षों के लिए प्रतिष्ठित हुए हैं। राम राज्य की स्थापना विश्व का पथ प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कालचक्र बदल रहा है। यह सुखद क्षण है। जब हमारी पीढ़ी को कालजयी शिल्प को बनाने के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र समय से अगले एक हजार वर्ष बाद के भारत की नींव रखी जा रही है। समय की मांग है कि दिव्य और विलक्षण भारत के निर्माण में चेतना और अंतर्मन का विस्तार करना होगा। उन्होंने कहा कि देव से देश और राम से राष्ट्रीय चेतना का विस्तार करना होगा। तभी सक्षम और दिव्य भारत का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो अपने आपको कम आंकते हैं। उन्हें गिलहरी के योगदान का स्मरण करना होगा। भारत के विकास के अमृत काल में सभी देशवासी यह संकल्प लें कि राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लिए अपने जीवन का पल-पल देश के लिए समर्पित करेंगे।

    नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि आज का दिन सम्पूर्ण भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए शांति, समन्वय और राम राज्य का पैगाम है। देशवासियों का सदियों-सदियों से चली आ रही प्रतीक्षा रामलला के मंदिर में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा से पूरी हुई है। उन्होंने सम्पूर्ण प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनायें देते हुए राम राज्य की स्थापना में अपना भरपूर योगदान की अपील की।सांसद गणेश सिंह ने कहा कि देश के आराध्य, गौरव, संस्कृति और सनातन धर्म की प्राण-प्रतिष्ठा से करोड़ों-करोड़ देशवासियों की अभिलाषा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में रामलला का मंदिर अयोध्या में बनाने की पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत एक पूर्ण विकसित देश बनने के साथ ही विश्व गुरू होने का दर्जा पुनः प्राप्त करेगा।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

    कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का यह दिन आने वाले करोड़ों वर्ष तक याद किया जायेगा। पूरे शहर और देश में आज के दिन का उल्लास और आनंद शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इसके पूर्व राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित व्यंकटेश लोक के नव निर्मित ओपेन आडीटोरियम का शिलापट्टिका अनावरण कर लोकापर्ण किया। व्यंकटेश लोक में अपरान्ह सुन्दर काण्ड का सामूहिक भजन गायन एवं शाम को दीप मालिकाओं में दीप प्रज्जवलित करने का कार्य भी सम्पन्न हुआ।

  • Amazon द्वारा श्रीराम अयोध्या प्रसाद के नाम पर लोगों से धोखा, कैट ने वाणिज्य मंत्री से इस धोखाधड़ी पर तुरंत कार्यवाही करने का किया आग्रह

    भोपाल, मध्यप्रदेश।। कनफ़ेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट₹ ने आज एक चौंकाने वाले वक्तव्य में कहा है कि ऑमेज़न इंडिया द्वारा अपने ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर ‘श्रीराम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ के नाम में मिठाई प्रसाद बेचा जा रहा है जो विशुद्ध रूप से देश के लोगों के साथ एक बड़ी धोखाधड़ी है और लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल को एक पत्र भेजकर इस धोखाधड़ी की तरफ़ उनका ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यह सर्वविदित है कि अयोध्या धाम के श्री राम मंदिर से अभी कोई प्रसाद वितरित नहीं हो रहा है लेकिन आमेजन के ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर एक विक्रेता के नाम से “श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद” खुले आम बेचा जा रहा है। जिस प्रकार से विवरण लिखा गया है एक यह संदेश दे रहा है कि यह प्रसाद श्री राम मंदिर का ही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब सारा देश राम मय हो रहा है और लोग बेहद श्रद्धा भाव से श्री राम के काज में जुटे हैं, ऐसे में आमेजन द्वारा इस प्रकार का कृत्य बेहद ही नापाक है और एक बहुत बड़ी धोखाधड़ी है ।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कहा कि उपभोक्ता मंत्रालय की उपभोक्ता शिकायत और सुरक्षा अथॉरिटी (सीसीपीए) तुरंत इस ओर कार्यवाही करे और जब तक जाँच पूरी न हो जाये तब तक आमेजन के ई मार्केटप्लेस को प्रतिबंधित किया जाये।कैट प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन ने कहा कि इस तरीके की कंपनी की घिनौनी हरकत से हमारे धर्म को ठेस पहुंचती है इसके पीछे कंपनी की क्या मंशा है यह एक जांच का विषय है।

    कैट प्रदेश कैट प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी ने कहा कि विगत कई वर्षों से यह कंपनी हमारे देश के हमारे व्यापार के एवं हमारे धर्म के खिलाफ षड्यंत्र रचती आ रही है इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही होना चाहिए।
    कैट कैट प्रदेश कार्यकारिणी कोऑर्डिनेटर सीमा सिंह चौहान ने कहा कि इस ऑनलाइन कंपनी को सिर्फ हमारा हिंदुस्तान एवं हमारा धर्म ही मिला है इस तरीके की हरकत करने का इस पर जल्द से जल्द सख्त दे सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

    आमेजन ऑनलाइन कंपनी को किसने अनुमति दी है हम हिंदुओं के खिलाफ षडयंत्र रचने की इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी की जानी चाइए (सेठी)

    कैट प्रदेश सचिव दीपक सेठी ने कहा कि आमेजन का इतिहास काला है और इस घटना से उसका असली चेहरा उजागर हो गया है । एक बेहद पूजनीय स्थान से जोड़ कर जस तरह प्रसाद की बिक्री की जा रही है, उससे पता चलता है कि आमेजन की मानसिकता कितनी विकृत है और उन्हें जेसी देश के नियम एवं क़ानूनों से कोई सरोकार नहीं है । आमेजन नियम एवं क़ानूनों का उल्लंघन करने का आदी है तभी दुनिया के अनेक देशों में आमेजन के ख़िलाफ़ अनेक मुक़दमे चल रहे हैं ।

    कैट जबलपुर जिला अध्यक्ष रोहित खटवानी ने बताया कि पूर्व से ही पुरज़ोर आग्रह किया जा रहा है कि ई कॉमर्स पालिसी एवं उपभोक्ता क़ानून के अंतर्गत नियमों को शीघ्र ही लागू किया जाये। जब तक यह लागू नहीं होंगे तब तक आमेजन जैसी विदेशी कंपनियाँ अपनी मनमानी करते हुए लोगों को ठगती रहेंगी और देश के छोटे व्यापारियों को बड़ा नुक़सान झेलना पड़ेगा।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

    कैट जबलपुर कैट जबलपुर जिला सचिव मनु शरत तिवारी ने कहा कि कंपनी की इस तरीके की हरकत से हम हमारे धर्म को कमजोर करने का षड्यंत्र है।

    कैट जबलपुर जिला कोषाध्यक्ष राहुल जी ने बताया कि 22 जनवरी को इतने बड़े भव्य आयोजन की तैयारी में लगा है सारा हिंदुस्तान और ऐसे समय पर इस तरीके की कंपनियों की हरकत करने कई जितनी निंदा की जाए उतनी कम होगी।

Back to top button