AKS University Satna’s cultural group hoisted the flag in the Central Regional Youth Festival

  • एकेएस विश्वविद्यालय सतना के सांस्कृतिक दल ने मध्य क्षेत्रीय युवा उत्सव में लहराया परचम

    सतना,मध्यप्रदेश।। 37 वें अंतर विश्वविद्यालय मध्य क्षेत्रीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 30 जनवरी से 3 फरवरी के मध्य स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में किया गया। इस कार्यक्रम में एकेएस विश्वविद्यालय के 49 सदस्य सांस्कृतिक दल ने 22 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। जिनमें से विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल को छह विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन में विजय श्री प्राप्त की। छात्र-छात्राओं ने समूह गायन भारतीय, मेहंदी एवं कल्चरल प्रोसेशन विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    एकांकी,क्ले मॉडलिंग और शास्त्रीय वादन नान पर्कुसन विधा में चतुर्थ स्थान अर्जित किया। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल का प्रतिनिधित्व दल प्रभारी के रूप में बालकृष्ण मिश्रा एवं सुश्री प्राची सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को मूर्त रूप प्रदान करने हेतु बालकृष्ण मिश्रा, प्रमोद चंद्र शर्मा, प्रियेश झा, उमेश कुमार बर्मन एवं नीरू सिंह का मार्गदर्शन सराहनीय रहा। समूह गायन भारतीय में तुलसी त्रिपाठी ,,चैत्या रैकवार, शांभवी सिंह, स्नेहा त्रिपाठी, उत्कर्ष सिंह, तनय शुक्ला एवं गर्वित त्रिपाठी ने प्रस्तुति दी एवं मेहंदी विधा में अस्मिता त्रिपाठी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    इस मध्य क्षेत्रीय युवा उत्सव में प्राप्त इस सफलता के पश्चात विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक दल पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में दिनांक 28 मार्च से 1 अप्रैल के मध्य समूह गायन भारतीय एवं मेहंदी विधा सक्रिय सहभागिता हेतु चयनित हुआ है। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल की सफलता हेतु डॉ दीपक मिश्रा सहायक निदेशक संस्कृत निदेशालय ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सांस्कृतिक निदेशालय की इस उपलब्धि हेतु प्रतिकूलाधिपति अनंत कुमार सोनी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जी.सी.मिश्रा, कुलपति प्रो. बी.ए.चोपड़े ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Back to top button