ABVP demonstrated and submitted a memorandum regarding the problems prevailing in the libraries run under the Municipal Corporation

  • Satna News :नगर निगम अंतर्गत संचालित पुस्तकालयों (लाइब्रेरी) में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

    सतना,मध्यप्रदेश।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो कि निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में 75 वर्षों से ज्ञान शील एकता के भाव से प्रवेश-परीक्षा-परिणाम जैसे विषयों के सुधार को लेकर काम करता आया हैं,जहाँ एक तरफ़ हमारे सतना को स्मार्ट सिटी के रूप में जाना जाता हैं।

    नगर निगम के अंतर्गत संचालित पुस्तकालयों (लाइब्रेरी) में व्याप्त समस्याओं को लेकर अभाविप ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

    लेकिन स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित समस्त पुस्तकालयों (लाइब्रेरी) में व्याप्त समस्याएं जैसे कि- नए पाढ़यक्रम की पुस्तकें,उचित बैठक,बिजली, wifi नेटवर्क, शीतल पेयजल,शौचालय,सीसीटीवी कैमरा,समय सारणी जैसी अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं लेकिन नगर निगम के द्वारा इन सभी का सुधार नहीं किया जा रहा हैं।



    आज अभाविप सतना इकाई के द्वारा नगर निगम कमिश्नर के नाम से प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया एवं आगामी पाँच दिवस के अंदर समस्याओं के निराकरण के लिए कहाँ गया अगर यह सभी माँगे पूर्ण नहीं होती हैं तो अभाविप उग्र आंदोलन करने के किए बाध्य होगा जिसका जिम्मेदार नगर निगम प्रशासन एवं ज़िला प्रशासन होगा।

Back to top button