हंगामा

  • सतना जिला अस्पताल में हंगामा, सोनो ग्राफी कराने आयी महिला के साथ बदसलूकी

    सतना,मध्यप्रदेश।।सतना जिला अस्पताल में शनिवार को सोनोग्राफी करवाने आई एक महिला को गार्ड ने धक्का दे दिया। इससे अस्पताल में हंगामा मच गया। पुलिस को मामला शांत करना पड़ा।

    Satna news

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उमरी मोहल्ला निवासी पिंकी अग्निहोत्री के साथ यह वाकया हुआ। जोर के पेट दर्द पर डॉक्टर ने उसे सोनोग्राफी करवाने को कहा था। ज्यादा दर्द के कारण वह कतार से निकलकर बार- बार गेट के अंदर जाने की कोशिश कर रही थी।



    सोनोग्राफी कक्ष में मौजूद डॉक्टर ने महिला को इसके लिए फटकार लगा दी। इस बीच गार्ड ने उसे धक्का दे दिया। थोड़ी देर में महिला का भाई वहां आया। घटना के बारे में पता लगने पर वह आग बबूला हो गया। इससे अस्पताल में हंगामा मच गया। मामला शांत करवाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची।

    मामले की जांच जारी

    महिला की ओर से गार्ड के खिलाफ धक्के और मारपीट की शिकायत पुलिस को की गई। सिविल सर्जन और जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी इससे अवगत कराया गया। अस्पताल के प्रशासक धीरेंद्र वर्मा ने इस बारे में बताया कि महिला गार्ड पर मारपीट का आरोप लगा रही है। इसकी जांच करवा रहे हैं। कोई दोषी मिलेगा, तो कार्रवाई करेंगे।

Back to top button