मैहर समाचार

  • Maihar में अब तक करीब 47 लाख 30 हजार से भी अधिक दर्शनार्थियों ने मां शारदा देवी के किये दर्शन

    Maihar News MP :प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब अब एमपी के मैहर में देखने को मिल रहा है।अब तक त्रिकुट पर्वत पर विराजमान माँ शारदा के दरबार में 47 लाख 30 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका है।बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा रूट परिवर्तित कर चाक चौबंद व्यवस्था बनाई गई है।

    Maihar news mp

    दरअसल एमपी के मैहर में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दर्शन के लिए लगातार प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त कर रहे है। 12 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक यानि 43 दिनों में करीब 47 लाख 30 हजार दर्शनार्थीयो ने मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की है।

    जनवरी महीने में पहुँचे इतने श्रद्धालु

    मंदिर प्रबन्धन समिति के मुताबिक बाकी दिनों के अलावा विशेष पर्व 26 जनवरी को करीब 1 लाख 50 हजार एवं 27 जनवरी को 2 लाख 64 हजार 395 से अधिक दर्शनार्थियों ने माता के दर्शन प्राप्त किए है। इसके साथ ही 30 जनवरी को 2 लाख 40 हजार एवं 31 जनवरी को 2 लाख 60 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये।



    विशेष मुहूर्त पर श्रद्धालुओ का दिखा कतार

    वही बात करे फरबरी माह की तो 3 फरवरी को विशेष मुंडन मुहूर्त पर 1 लाख 30 हजार और 10 फरवरी को 1 लाख 61 हजार एवं 17 फरवरी को 1 लाख 52 हजार दर्शनार्थियों ने मा शारदा के दरबार मे माथा टेका है। इसके अलावा पिछले शनिवार 15 फरवरी को 1 लाख 17 हजार 775 एवं रविवार 16 फरवरी को एक लाख 36 हजार 509 दर्शनार्थियों ने दर्शन किये है। इस शनिवार 22 फरवरी को यानि कल 1 लाख 16 हजार तथा 23 फरवरी को आज 1 लाख 20 हजार दर्शनार्थीयो ने शाम 6 बजे तक प्रशासनिक व्यवस्था के साथ मां शारदा देवी के दर्शन किये है।



    गर्भगृह के पट खोलने और बन्द करने के समय मे बदलाव

    इसी दौरान प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह के पट खोलने और बंद करने के समय में बदलाव करते हुए प्रातः 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है।साथ ही मेला परिसर की पार्किंग पूरी तरह भरने के कारण सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसको देखते हुए प्रशासन ने वाहनों को अस्थाई पार्किंग में खड़ा करवाया है। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा है।

  • शर्मनाक! तप्ति धूप में कब्रिस्तान पर लावारिस हालत में मिली तीन दिन की बच्ची, माँ बाप की तलाश में जुटी पुलिस

    मैहर, मध्यप्रदेश।। मैहर जिले में एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। गुरुवार की दोपहर अमरपाटन के कब्रिस्तान में एक नवजात शिशु मिला है। इसके बाद पडक्का निवासी रामकुशल केवट ने अमरपाटन पुलिस मौके पर बुलाकर नवजात शिशु को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां पर प्राथमिक इलाज करने के बाद सतना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    शर्मनाक! तप्ति धूप में तीन दिन की बच्ची कब्रिस्तान में लावारिस हालत में मिली
    अमरपाटन सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर भीम गोपाल भदौरिया के जानकारी अनुसार प्राथमिक उपचार करने के बाद नवजात बच्ची को सतना एसएनसीयू के लिए रेफर कर दिया गया है। बच्ची की उम्र 4 से 5 दिन के आसपास है। कब्रिस्तान के पास लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची के माता-पिता की तलाश में अमरपाटन पुलिस जुटी हुई है।



    नवजात शिशु के मामले में थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से इस बात की जानकारी ले रहे हैं। कि पिछले 5 से 10 दिनों के अंदर सिविल अस्पताल अमरपाटन में कितने बच्चों का जन्म हुआ। ताकि इस बात की जानकारी हो सके कि इस नवजात बच्ची के माता-पिता कौन है। इसके साथ ही समाज सेवी संस्थाओं से भी संपर्क साधा जा रहा है।

  • Maihar News :सी और डी ग्रेड में पाये गये 21 विभाग के अधिकारियों कलेक्टर ने थमाया नोटिस

    Maihar News :सीएम हेल्पलाईन पोर्टल (cm helpline portal) पर माह जनवरी 2024 की रैकिंग में सी और डी ग्रेड में पाये गये 21 विभागों के अधिकारियों को कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड (maihar collector rani batad) ने नोटिस जारी कर अपना स्पष्टीकरण अगली टीएल बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। समय-सीमा में जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

    सी और डी ग्रेड में पाये गये 21 विभाग के अधिकारियों को नोटिस
    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    कलेक्टर मैहर ने जारी नोटिस में कहा है कि आपके विभाग के सी और डी ग्रेड में होने से सीएम हेल्पलाईन में मैहर जिले की रैकिंग प्रदेश स्तर पर प्रभावित हुई है। जिससे प्रतीत होता है कि आपके कार्यालय द्वारा शिकायतों के निराकरण में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। इन विभागों में पशुपालन एवं डेयरी, गृह विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, स्कूल शिक्षा, सामाजिक न्याय, वन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और डी ग्रेड में शामिल उच्च शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, श्रम, जल संसाधन, सहाकारिता, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, नवीन तथा नवीकरणीय, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, नर्मदा घाटी विकास और सामान्य प्रशासन विभाग जिला मैहर शामिल हैं। इसी प्रकार आरटीओ संजय श्रीवास्तव को टीएल बैठक में उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।

Back to top button