मध्यप्रदेश

  • Satna News :कैट संस्था के सम्मान समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी

    सतना,मध्यप्रदेश।। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचने की अपार संभावनाएं है। आवागमन के लिए सडक मार्ग, रेल मार्ग के साथ ही हवाई मार्ग की सुविधा भी रीवा-सतना सहित विंध्य क्षेत्र में विकसित हुई है। औद्योगिक निवेश के लिए इस क्षेत्र को इस तरह से विकसित किया जायेगा कि औद्योगिक निवेश करने के लिए उद्योग पति यहां स्वयं आना चाहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सतना में कैट संस्था द्वारा आयोजित उत्कृश्ट व्यापारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, महापौर योगेश ताम्रकार, संयुक्त आयुक्त दीप खरे तथा संस्था अध्यक्ष मनोहर बागवानी, लक्ष्मी यादव, राजाराम त्रिपाठी, मोनिका अवस्थी भी उपस्थित थे।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अब विंध्य क्षेत्र अविकसित इलाका नहीं रहा है बल्कि वह विकास की दौड में अग्रणी क्षेत्र बन गया है। उद्योग और व्यापार रोजगार के अवसर पैदा करते हैं, जिससे आर्थिक क्रांति का सूत्रपात होता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश की सभी सुविधायें विंध्य क्षेत्र में उपलब्ध हो चुकी है। रीवा और सतना रेल, सडक, यातायात के साथ ही हवाई सुविधा से भी जुड रहा है।



    रीवा और सतना दोनों जुडवा भाई है और दोनों ही एक साथ महानगर के रूप में विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि सिंगरौली से सतना के फोरलेन हाईवे का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा तथा बरगी का सिंचाई जल शीघ्र ही क्षेत्र में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति, पर्यटन क्रांति और हरित क्रांति तीनों के मौजूद होंगी। उस क्षेत्र में गरीबी का नामो-निशान नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि रीवा संभाग में 3400 करोड का राजस्व अर्जित किया गया है। यह प्रदेश में प्रथम है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश क्रय क्षमता बढने से होता है। विंध्य क्षेत्र के जिलों में व्यापार को आगे बढाने में अब इन्फ्रास्ट्राक्चर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने व्यापार जगत से आग्रह किया कि विंध्य क्षेत्र में औद्योगीकीकरण और निवेश को बढाने के कार्य में सहयोग करें।

    नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि जिस तरह से रीवा का विकास हुआ है। उसी तरह का विकास सतना जिले का भी होने का वादा उप मुख्यमंत्री जी ने किया है। सतना को स्मार्ट सिटी बनाने में भी सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि व्यापार जगत के लोग भी संगठित होकर सतना का विकास कर रहे हैं। सभी के सहयोग और प्रयासों से रीवा और सतना महानगर के रूप में विकसित होंगे।
    महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि भामाशाह व्यापारियों के लिए वह प्रेरणा का स्त्रोत है जिन्होंने अपना सर्वस्व अपने देश के लिए अर्पित कर दिया। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि व्यापार में हम सब जो भी अर्जित कर रहे है, उसका एक हिस्सा समाज के लिए अर्पित किया जाना चाहिए।

    जीएसटी के संयुक्त आयुक्त दीप खरे ने कहा कि सभी व्यापारियों की भूमिका प्रदेश और देश के लिए एक ट्रस्टी की तरह है। जिसमें पूरे देश के लिए देशवासियों से करो का संग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग केवल मानीटरिंग करता है और देश के आर्थिक विकास में देशवासियों द्वारा संग्रहित कर विकास के लिए पहुंचाया जाता है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने व्यापार जगत के हर क्षेत्र में एक-एक उत्कृश्ट व्यापारी को भामाशाह अवार्ड 2024 प्रदान कर सम्मानित किया।

  • Satna News :कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

    Satna News :कलेक्टर अनुराग वर्मा ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को सतना शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी की विकास परियोजनाओं के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी और कार्यों में तेजी लाकर जून 2024 तक सभी स्मार्ट सिटी के कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    इस मौके पर आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, उपायुक्त भूपेन्द्र देव परमार, कार्यपालन यंत्री अरुण तिवारी, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड महेश घनघोरिया सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।कलेक्टर श्री वर्मा ने अपना निरीक्षण भ्रमण दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम के कार्यों के निरीक्षण से शुरू किया। उन्होंने 8 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से स्टेडियम को सर्व सुविधायुक्त बनाने किये जा रहे ग्राउंड वर्क और इंडोर गेम्स के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 7 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से अंतर्राष्ट्रीय मानदण्डों के आधार पर बनाए जा रहे धवारी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने महदेवा में बन रहे नगर निगम के सीवरेज प्लांट के एचटीपी का भी निरीक्षण किया।

    कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि 15 एमएलडी क्षमता के एचटीपी में 3 एमएलडी घरेलू जल निकासी का सीवेज और शेष गंदे नाले का सीवेज यहां एकत्र कर साफ किया जायेगा। एचटीपी की गतिविधियों की सतत निगरानी स्काडा सिस्टम से की जायेगी।कलेक्टर ने सोनौरा उतैली में 35 करोड़ की लागत से बन रहे सर्व-सुविधायुक्त मल्टी स्पोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। ताकि जून 2024 तक काम्पलेक्स का कार्य पूर्ण किया जा सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा 31.69 करोड़ की लागत से निर्मित किये गये नेक्टर झील का भी निरीक्षण किया तथा उसके आगे संचालन संबंधी जानकारी ली।


    इसे भी पढ़े – Satna News :कन्या महविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर ABVP ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौपा ज्ञापन


    कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड द्वारा 31 करोड़ 15 लाख रुपए लागत से बायपास मैहर रोड के समीप बनाये जा रहे इंटर स्टेट बस टर्मिनल्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्यों में प्रगति लाने की निर्देश के साथ ही बस स्टैंड के आगमन और निकासी मार्ग, हरित पट्टी के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। बाद में कलेक्टर ने पुरानी विश्वास राव सब्जी मंडी के समीप हाउसिंग बोर्ड द्वारा 9 करोड़ 16 लाख रुपये लागत से बनाए जा रहे कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि कम्युनिटी हाल में 25-25 दुकानें भी बनाई जा रही हैं। ऊपरी तल पर 11 कमरों का निर्माण किया जा रहा है। कम्युनिटी हाल में अंदर लगभग 10 हजार वर्ग फीट का वृहद कक्ष होगा। यहां 700 से 800 व्यक्तियों के बैठने और मांगलिक कार्यक्रम करने की व्यवस्था रहेगी। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि आईएसबीटी और कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य जून 2024 तक कम्पलीट कर लिये जायेंगे।

  • Satna : सतना जिला अस्पताल में आपस में भिड़ी शिवराज मामा की लाडली बहना,जमकर चले चप्पल और लात-घूसे देखें VIDEO

    सतना,मध्यप्रदेश।। आज जिला अस्पताल में दो आशा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गईं, इस घटना का वीडियो पास खड़े एक शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है, दरअसल घटना सतना जिला अस्पताल की है, जहां गायनिक ओपीडी के बाहर दो आशा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद था.

    बताया जा रहा है कि दोनों आशा कार्यकर्ता अपने-अपने मरीजों को लेकर सतना जिला अस्पताल पहुंची थीं, इसी दौरान डॉक्टर को पहले दिखाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे की चप्पलों और लातों से जमकर पिटाई कर दी.

    इसे भी पढ़े – Satna News: एक लाख 92 हजार 600 रुपये के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार,एक फरार

    हालांकि, बाद में आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और फिर मामला शांत हो गया. फिलहाल इस घटना की कोई शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है, लेकिन वीडियो सतना जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल जरूर खोल रहा है.

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Back to top button