खबर

  • पानी से भरे ड्रम में डूबा 13 वर्षीय बच्चा, एक घंटे बाद मां ने देखा तो मची चीख-पुकार, शादी वाले घर में छाया मातम

    Satna News MP :मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार को हुई एक दुखद घटना सामने आई। यहां 13 वर्षीय किशोर की पानी से भरे ड्रम में डूबने मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे तुरंत जिला अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के मौत के बाद शादी वाले घर परिवार समेत गांव में मातम पसर गया है।

    Satna News :दरअसल, सतना जिले के रैगांव चौकी अंतर्गत धौरहरा में 13 वर्षीय अंश पिता विनोद विश्वकर्मा की पानी से भरे ड्रम में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे, अंश घर के आंगन में रखे ड्रम से बाल्टी में पानी निकाल रहा था। पानी कम होने के बाद अंश ने बाल्टी रखकर चढ़कर पानी निकाल रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह ड्रम के अंदर घुस गया। युवक गिरने के दौरान ड्रम का ढक्कन भी झटके से बंद हो गया।



    करीब 1 घण्टे तक डूबा रहा अंश

    Satna News मिली जानकारी अनुसार घर मे 2 मार्च की शादी थी और घर के सभी लोग अपने-अपने काम में जुटे हुए थे। उसी दौरान अंश पानी निकालने गया तभी। ड्रम ऊंचे में रखा हुआ था। इसके चलते अंश ने पैरों के नीचे बाल्टी रखने के बाद उसमें चढ़कर पानी निकालने लगा। झुके होने के कारण वह ड्रम में गिर गया। जिस समय हादसा हुआ वहां कोई मौजूद नहीं था।

    बेटे को तैरता देख मां की निकली चीख

    करीब एक घण्टे जब अंश पानी मे डूबा रहा। ढक्कन बंद होने से वह किसी को भी बुला नहीं पाया। करीब एक घंटे बाद अंश की मम्मी पानी निकालने ड्रम के पास गई। उसने ड्रम खोलकर जैसे ही पानी निकालने के लिए झुके तो देखा कि अंश का सिर पानी में डूबा मिला। यह देखते ही घर वालो में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद परिजनों उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



    मृतक के भाई लौकुश ने बताया कि पानी से भरा हुआ ड्रम रखा हुआ था।यह पानी निकाल रहा था तभी उसी में घुस और ऊपर से ढक्कन बन्द हो गया। करीब एक घण्टे बाद जब मम्मी पानी निकालने गयी। ड्रम खोलते ही देखी तो अंश पानी मे घुसा हुआ था। घटना के समय बाकी लोग घर से बाहर थे। हादसा का पता चलने के बाद सभी पहुंचे हैं।

  • Maihar में अब तक करीब 47 लाख 30 हजार से भी अधिक दर्शनार्थियों ने मां शारदा देवी के किये दर्शन

    Maihar News MP :प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब अब एमपी के मैहर में देखने को मिल रहा है।अब तक त्रिकुट पर्वत पर विराजमान माँ शारदा के दरबार में 47 लाख 30 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका है।बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा रूट परिवर्तित कर चाक चौबंद व्यवस्था बनाई गई है।

    Maihar news mp

    दरअसल एमपी के मैहर में त्रिकुट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दर्शन के लिए लगातार प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त कर रहे है। 12 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक यानि 43 दिनों में करीब 47 लाख 30 हजार दर्शनार्थीयो ने मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की है।

    जनवरी महीने में पहुँचे इतने श्रद्धालु

    मंदिर प्रबन्धन समिति के मुताबिक बाकी दिनों के अलावा विशेष पर्व 26 जनवरी को करीब 1 लाख 50 हजार एवं 27 जनवरी को 2 लाख 64 हजार 395 से अधिक दर्शनार्थियों ने माता के दर्शन प्राप्त किए है। इसके साथ ही 30 जनवरी को 2 लाख 40 हजार एवं 31 जनवरी को 2 लाख 60 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये।



    विशेष मुहूर्त पर श्रद्धालुओ का दिखा कतार

    वही बात करे फरबरी माह की तो 3 फरवरी को विशेष मुंडन मुहूर्त पर 1 लाख 30 हजार और 10 फरवरी को 1 लाख 61 हजार एवं 17 फरवरी को 1 लाख 52 हजार दर्शनार्थियों ने मा शारदा के दरबार मे माथा टेका है। इसके अलावा पिछले शनिवार 15 फरवरी को 1 लाख 17 हजार 775 एवं रविवार 16 फरवरी को एक लाख 36 हजार 509 दर्शनार्थियों ने दर्शन किये है। इस शनिवार 22 फरवरी को यानि कल 1 लाख 16 हजार तथा 23 फरवरी को आज 1 लाख 20 हजार दर्शनार्थीयो ने शाम 6 बजे तक प्रशासनिक व्यवस्था के साथ मां शारदा देवी के दर्शन किये है।



    गर्भगृह के पट खोलने और बन्द करने के समय मे बदलाव

    इसी दौरान प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह के पट खोलने और बंद करने के समय में बदलाव करते हुए प्रातः 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है।साथ ही मेला परिसर की पार्किंग पूरी तरह भरने के कारण सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसको देखते हुए प्रशासन ने वाहनों को अस्थाई पार्किंग में खड़ा करवाया है। मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा है।

  • Maihar Car Accident :डिवाइडर से टकराई कार गड्ढे में गिरी, चार की हुई मौत,कांच तोड़कर निकाले गए शव

    Maihar Car Accident News :मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला मैहर जिले का है जहां एक तेज रफ्तार कार NH30 पर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मैहर भेज दिया गया है।

    Maihar car accident
    Maihar car accident – Satna Times

    कार सवार कटनी से मैहर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान एनएच 30 पर कुसेड़ी नदी के पास यह कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। और सड़क के नीचे चली गयी। कार में सवार चारों लोगों की हालत ऐसी थी कि मौके पर पहुंची पुलिस भी हैरान रह गई।

    कार के उड़ गए परखच्चे

    वही हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए है। शवों को कार का कांच तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मैहर अस्पताल भेज दिया है। वहीं हादसे में सुखविधान सिंह, दामोदर सिंह, पप्पू सिंह, अरविंद सिंह सिमरी की मौत हो गयी है। कार न. एमपी 35 सीए 5631 में सवार चारो मृतक पन्ना जिले के देवेंद्रनगर के निवासी बताये जा रहे है।

    डिवाइडर से टकराकर सड़क के नीचे जा गिरी कार

    वहीं, मिली जानकारी के अनुसार कार सवार शादी समारोह से होकर कटनी से मैहर की ओर आ रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर हादसा हुआ। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जांच में जुटी पुलिस

    घटना स्थल मैहर एनएच 30 पर देखने वालों की भीड़ जमा हो गयी है। फिलहाल मैहर पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी है। और आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Satna News :पार्षदों के अचानक लापता और भाजपा में शामिल होने पर भड़की कांग्रेस, लगाए कई आरोप

    सतना,मध्यप्रदेश।।सतना में राजनैतिक पारा इन दिनों काफी हाई चल रहा है, नगर निगम स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुआ बवाल अब व्यापक रूप ले चुका है. पार्षदों के अचानक गायब हो जाने और उनके भाजपा में शामिल होने के बाद से भाजपा के ऊपर भड़की कांग्रेस पार्टी ने पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर तरह-तरह के आरोप लगाए हैं.


    दरअसल बुधवार को कांग्रेस पार्टी की दो पार्षद अचानक गायब हो गई थी और आज गुरुवार को गायब हुईं दोनों महिला पार्षदों ने भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली.जिसको लेकर कांग्रेस ने सतना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

    भाजपा ने पार्षदों का किया है अपहरण

    दोनों महिला पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा भाजपा ने कांग्रेसी पार्षदों का अपहरण किया है, उन्हें डरा कर -प्रलोभन देकर ले जाया गया है. साथ ही उन्होंने सवाल भी उठाया की यदि उन्हें सदस्यता दिलानी ही थी तो महिला पार्षदों को भोपाल क्यों ले जाया गया? मिस्ड कॉल पर सदस्य बना रही भाजपा क्या उनसे सतना में ही उनके घर पर मिस्ड कॉल नहीं करवा सकती थी? यह लोकतंत्र के दमन और बदहाली से परेशान शहर की जनता की आवाज को दबाने की साजिश का हिस्सा है. विधायक जी ने यह भी कहा भाजपाई भयभीत है क्योंकि उन्हें पता है कि फ्लोर टेस्ट में उनकी हार सुनिश्चित है, इसलिए ऐसे हथकंडे अपना रही है.

    कांग्रेसी ही नही बल्कि भाजपाई पार्षद भी असंतुष्ट

    रावेंद्र सिंह मिथिलेश ने कहा की संख्या बल कम भले नजर आता हो लेकिन जब फ्लोर टेस्ट होगा तो जीत कांग्रेस की ही होगी क्योंकि सिर्फ कांग्रेसी ही नहीं भाजपाई पार्षद भी असंतुष्ट हैं.आवेश राजनीतिक महासंग्राम का परिणाम क्या होने वाला है यह बताना तो मुश्किल है परंतु यह प्रक्रिया काफी दिलचस्प नजर आ रही है दोनों पार्टियों के द्वारा एक के बाद एक दाव पेंच खेले जा रहे हैं. अंत में देखना यह होगा कि किसके हाथों लगती विजय और किसके हाथों निराशा?

  • Satna News :गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्‍तों की सतना नगर निगम कराएगा नशबंदी

    Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में कुत्तों की बढ़ती आबादी से मचे बवाल के बाद नगर निगम सतना ने कुत्तों की नसबंदी के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है. अब सतना नगर निगम अभियान चलाकर कुत्तों की नसबंदी करेगा.अभियान के तहत सतना नगर निगम क्षेत्र के 4 हजार कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सर्वसम्मति से बजट भी पास किया गया है। इसमें हर कुत्ते की नसबंदी के लिए 1 हजार रुपए का खर्च तय किया गया है।

    अधिकारियों की मानें तो गली-मोहल्लों में बेखौफ घूमने वाले आवारा कुत्तों पर लगाम कसने के लिए जल्द ही उनकी नसबंदी शुरू की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    नगर निगम ने कुत्तों को पकड़ने, उनका बधियाकरण और टीकाकरण के लिए 40 लाख रूपये का टेंडर जारी किया है। नगर निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। आवारा कुत्तों द्वारा मासूम बच्चों और आम जनता को काटने की घटनाओं के बाद नगर निगम ने ये कदम उठाया है। अब इन आवारा कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी।

    आपको बताते चले इसके पहले भी सतना नगर निगम करीब एक हजार कुत्तों की नसबंदी कर चुका है। बकायदा कुत्तों की नसबंदी के लिए संबंधी प्रशिक्षण भी इंदौर में कराया था। नगर निगम के एक अधिकारी का कहना है कि शहर में घूम रहे आवारा कुत्ते लोगों के लिए परेशानी बने हुए है। इसी को लेकिर कुत्तों की नसबंदी कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 40 लाख रूपये का बजट रखा है।

    नगर निगम ने जब पहले कुत्तों की नसबंदी की थी, इसके लिए एक नसबंदी केन्द्र बनाया गया था। जहां कुत्तों को पकड़कर 6 दिन के लिए भर्ती किया गया था। क्योंकि कुत्तों की नसबंदी के लिए तीन दिन पहले भर्ती करना होता है। इसके बाद ही कुत्तों को छोड़ा जाता है।

    सतना नगर निगम क्षेत्र में करीब चार हजार आवारा कुत्ते विचरण कर रहे हैं। कभी कभी ये कुत्ते लोगो को काट भी रहे हैं। कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या को लेकर अब नगर निगम इनकी नसबंदी कराएगी। इसके लिए बकायदा चालीस लाख की निविदा निकाली गई है। निविदा एजेंसी इनकी धड़पकड़ करेगी और बैक्सिनेशन के साथ साथ इनकी नसबंदी भी करेगी ,ताकि लोग कुत्तों की बाइट से बच सके।

Back to top button