सिंगरौली, मध्यप्रदेश(singrauli)।। माजन मोड़ पेट्रोल पंप के पास शनिवार की दोपहर के समय उस समय हंगामा शुरू हो गया। जब एक युवक को आधा दर्जन नौजवानों ने दबोच मारपीट शुरू कर दी है। मामला इतना गरमाया कि पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर जाफौ 151 के तहत कार्रवाई करते हुये एसडीएम न्यायालय में पेश किया । जहां से जेल भेजा गया ।
जानकारी के अनुसार माजन मोड़ पेट्र्रोल पंप के सामने शनिवार की दोपहर आधा दर्जन नौजवानों ने एक युवक सिनेमा सिंह को दबोच जमकर मारपीट शुरू कर दिये । आरोप था कि उक्त युवक सिनेमा सिंह कई लड़को से सुरक्षा गार्ड के पद पर नौकरी दिलाने के लिए दो महीने पहले वसूली किया था। लेकिन नौकरी भी नही लगी और न ही रकम वापस कर रहा है। आज नौजवानों के चंगुल में सिनेमा सिंह बैस फंस गया। जहां कई नौजवानों उसे पकड़कर पिटाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस दोनों पक्षों को अपने कब्जे में लेते हुये पहुंचा दी।
सिंगरौली, मध्यप्रदेश।। श्रम विभाग एवं बाल कल्याण अधिकारी तथा पुलिस ने संयुक्त रूप से शराब दुकान माजन मोड़, नवानगर एवं जयंत में दबिश दिया। जहां संयुक्त दल के हाथ दो बाल श्रमिक काम करते पाये गये। जिनके विरूद्ध श्रम विभाग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रभारी श्रम पदाधिकारी सिंगरौली एनके पाण्डेय, श्रम निरीक्षक राहुल प्रधान एवं बाल कल्याण अधिकारी नीरज शर्मा सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पुलिस के साथ संयुक्त रूप से माजन मोड़, नवानगर एवं जयंत के शराब दुकान में दबिश दिया।
इस दौरान जयंत के शराब दुकान में दो बाल किशोर कार्य करते पाये गये। श्रम विभाग ने संबंधित शराब दुकानदार के संचालक के विरूद्ध बाल श्रम अधिनियम का उलंघन करने का मामला तैयार किया है। श्रम विभाग के संयुक्त दल के द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
Singrauli News :पुलिस चौकी बरका क्षेत्र के धौहनी सड़क मार्ग में रविवार की दोपहर करीब 1 बजे मोटरसाईकिल मेें सवार दम्पत्ति को बेकाबू कार चालक ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां मोटरसाईकिल में सवार पति-पत्नि दम तोड़ दिये। जब की दो मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सरई में चल रहा है।
फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन
घटना के संबंध में बरका पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार सोनवानी ने बताया की ग्राम कछरा निवासी बृजेन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नि सुनिता सिंह 25 वर्ष एवं बिटीया रीना 5 वर्ष एवं जूही 1 वर्ष को मोटरसाईकिल में लेकर आज दिन रविवार की दोपहर 1 बजे अपने ससुराल बेटहाडांड़ जा रहा था कि धौहनी मुख्य मार्ग में बरका की ओर तेज गति में मारूति सूजकी कार वाहन क्रमांक डीएल 2 सी एकके 3134 की चालक ने सामने से टक्कर मार दिया।
जहां मोटरसाईकिल में सवार बृजेन्द्र सिंह घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सुनीता सिंह की मौत सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सरई में उपचार के दौरान हुआ है। उन्होंने आगे बताया की इस घटना में दो मासूम बच्चियां घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। इधर घटना के बाद कार वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात कार वाहन चालक के विरू द्ध अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। उधर घटना की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी शिव कु मार सोनवानी हमराह के साथ घटनास्थल पहुंच घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया।
Singrauli News : वन विभाग से बर्खास्त लिपिक शिवराज सिंह चौहाने पत्नि निर्मला सिंह ने आज दिन शुक्रवार के दोपहर के समय हनुमान मंदिर के पिछे स्थित फारेस्ट विभाग के कॉलोनी के सरकारी बंगले में पत्नि के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का सनसनीखेज का मामला प्रकाश में आया है। पत्नि के साथ फांसी पर क्यो झूला सुसाईड नोट में सब कुछ जिक्र कर दिया है। सुसाईड नोट उन्हीं के द्वारा लिखी है कि नही इसकी पुष्टि नवभारत नही करता।
Photo credit by satna times
दरअसल फरवरी महीने में प्रबंध संचालक जिला लघु वनोपज संघ सिंगरौली ने वनकर्मी दैनिक वेतन भोगी स्थाई लिपिक शिवराज सिंह चौहान को बर्खास्त कर दिया था। लिपिक पर आरोप था कि एक महिला सहकर्मी को दफ्तर में शराब पीकर डराते, धमकाते हुये अभद्र टिप्पणी किया था। जहां जांच के बाद आरोप सही पाया गया था। बताया जाता है कि सेवा समाप्ति के बाद उक्त लिपिक काफी आहत चल रहा था और इसी दौरान उक्त कार्रवाई के बाद अपने गृह जिले सीधी के पिपरोहर गांव चले गये थे। आज दोपहर करीब 12 बजे घर से वापस आये और सरकारी बंगले के कमरे के अन्दर फांसी के फंदे पर झूल गये। उक्त घटना की खबर मिलते ही फारेस्ट कॉलानी में हड़कंप मच गया।
वही वन अधिकारी सकते में आ गये। मौके पर वन विभाग अमला पहुंच कोतवाली पुलिस बैढऩ को सूचना दिया। मौके पर सीएसपी विंध्यनगर पीएस परस्ते एफएसएल टीम एवं कोतवाली पुलिस के साथ पहुंच दरवाजा तोड़ कर अन्दर प्रवेश किया तो वहां का नजार देख हर कोई हैरान परेशान हो गये। दम्पत्ति एक ही रस्सी में फांसी के फंदे पर झूले हुये थे। इधर घटना की खबर मिलते ही परिवार भी सीधी से पहुंच आये। फिलहाल कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले में जुटी हुई है।
फोन रिसीव न करने से बढ़ा था शक
जानकारी के मुताबिक मृतक के पुत्र ने अपने पिता एवं मॉ के मोबाईल पर कई बार फोन किया लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद दोनो में से किसी ने रिसीव नही किया तो बड़े पिता पुष्पराज सिंह को बताया की मम्मी-पापा मोबाईल रिसीव नही कर रहे हैं। पता लगाईए कहां हैं। यहां बताते चले की पुष्पराज सिंह जिला रोजगार कार्यालय में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि पुष्पराज सिंह तत्काल शिवराज सिंह के आवास पहुंचे। जहां अन्दर से दरवाजा बंद था। वन विभाग के रेन्जर व अन्य स्टाफ को बुलाया और पुलिस को सूचना दिये। मौके पर पुलिस पहुंच दरवाजा तोड़ कर अन्दर प्रवेश की तो रोशनदान में दम्पत्ति फांसी पर लटके हुये थे।
सुसाईड नोट से मचा हड़कंप
सेवा से पृथक शिवराज सिंह चौहान वन मण्डला अधिकारी कार्यालय बैढऩ सिंगरौली में कई वर्षो से पदस्थ थे और लघु वनोपज में बतौर देवेभो स्थाई लिपिकीय कार्य करते आ रहे थे। पिछले माह धमकाने, टेबल पर धारदार हथियार रखने, दफ्तर में खुलेआम शराब पीते हुये वीडियों वायरल हुआ था। वायरल वीडियों में सहकर्मी महिला को धमका रहे थे। हालांकि इसके पीछे राज क्या है, सुसाईड नोट में सेवा से पृथक लिपिक ने जिक्र किया है और मृतक ने डीएफओ दफ्तर के कुछ कर्मचारियों पर सनसनी खेज आरोप लगाते हुये हड़कंप मचा दिया है।
चार लोगों ने मरने के लिए किया विवश
आत्महत्या करने के पहले शिवराज सिंह ने पॉच पेज का सुसाईड नोट लिखा । संभवत उन्होंने इसका जिराक्स भी कराया है। पत्र में अपने आप को बेगुनाह बताते हुये मुख्यमंत्री, क लेक्टर, डीएफओ, एसपी, वनमंत्री के साथ-साथ सभी प्रिंट मीडिया, अपने बड़े भाई पुष्पराज सिंह एवं पुत्र अजय, शैलू को अवगत कराया है कि पत्नि के साथ सुसाईड करने के लिए मजबूर होना पर रहा है। सहकर्मी रजनी गुप्ता पर 50 हजार रूपये मकान निर्माण करने के लिए मांग रही थी। मेरे द्वारा रकम न देने पर इस तरह का षड्यंत्र रचा गया और मै उसका शिकार हो गया। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि इस षड्यंत्र में मानचित्रकार डीपी चौधरी व स्टाफ रावेन्द्र पाण्डेय, महिला सहकर्मी व उसके पति राकेश गुप्ता मामले में समझौता कराने के एवेज में 25 से 50 लाख रूपये की मांग कर रहे थे। वरना इसी महिला के सहारे अन्य आरोप लगा कर जेल भेजवाने की धमकी देने लगे। सुसाईड नोट में यह भी लिखा गया विभाग द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई और मेरी नही सुनी गई है। मेरे खिलाफ षड्यंत्र करने वालो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए तभी मेरी एवं मेरी पत्नि को आत्मा की शांति मिलेगी। सुसाईड पत्र में दम्पत्ति के हस्ताक्षर भी है।
इनका कहना
प्रथम दृष्टया में आत्महत्या है, साथ में सुसाईड नोट भी मिला है। एक-एक बिंदुओं की गहराई के साथ की जावेगी। इसमें जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध सक्त कार्रवाई की जाएगी। सुधेश तिवारी निरीक्षक, कोतवाली थाना बैढऩ
Singrauli News Today :वन मण्डल कार्यालय में पदस्थ दैवेभो स्थाईकर्मी लिपिक शिवराज सिंह को जांच उपरांत आरोप प्रमाणित होने पर प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ सिंगरौली ने सेवा से पृथक कर दिया।गौरतलब है कि वन मण्डल कार्यालय बैढऩ में पदस्थ लिपिक शिवराज सिंह ने दफ्तर में पदस्थ महिला कम्प्यूटर आपरेटर के साथ गाली-गलौज , जान से मारने की धमकी देते हुये असम्मान जनक, अमर्यादित भाषा का उपयोग एवं दफ्तर में शराब पिने का वीडियों एवं आडियों का सोसल मीडिया में वायरल हुआ था।
Photo credit by social Media
9 फरवरी को वायरल वीडियों के जांच के लिए प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ सिंगरौली ने उक्त मामले की जांच करने के लिए गठित आंतरिक परिवाद समिति ने पीडि़त महिला के साथ दफ्तर में कार्यरत इन्दभान प्रजापति, राजपाल सिंह, श्याम बिहारी, विजय सोनी, रवी केवट के बयान भी लिये गये। साथ ही विवादित लिपिक शिवराज सिंह के भी बयान दर्ज किये गये। जहां आरोप सही पाये गये।
आयुक्त सहकारीता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाए मध्यप्रदेश भोपाल एवं सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र अनुसार लिखित दिशानिर्देशों के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य लघुवनोपज संघ में कार्यरत दैवेभो श्रमिकों को स्थाईकर्मी की श्रेणी प्रदान करते हुये नियमानुसार कार्रवाई करने की अनुमति प्रदान की गई है। जहां शिवराज सिंह लिपिक के कारनामों के उजागर होने के बाद जांच में शासकीय कार्य के दौरान शराब पीने का दोषी सहित अन्य गंभीर आरोप आईसीसी की टीम ने पाया जिसपर गंभीर कदाचरण के लिए दोषी पाये जाने के कारण लघुवनोप सहकारी संघ सेवा से प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्या सिंगरौली अखिल बंसल ने सेवा समाप्त कर दिया है।
लिपिक दफ्तर में रखता था धारदार हथियार, हैकड़ी गायब
आंतरिक परिवाद समिति ने उक्त वायरल आडियों – वीडियों की जांच कि या । जिसमें पीडि़त महिला के द्वारा लगाये गये आरोप सही पाये गये। इतना ही नही जांच टीम ने यह भी खुलासा किया है कि दैवेभो स्थाईकर्मी लिपिक शिवराज सिंह शासकीय कार्यालय के कक्ष में धारदार हथियार रखता था। जिसका व्हाट्सप में आडियों- वीडियों वायरल हुआ था व सही है। इधर सबसे पहले लिपिक को दफ्तर से हटाया गया और बाद में निलंबित कर गोरबी एसडीओ वन के दफ्तर में तैनात कर दिया था। तभी से विवादित लिपिक के सुर बदल गये थे और हैकड़ी भी गायब नजर आ रही थी।
Singrauli News :आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बरका में सत्र वर्ष 2023-2024 धान खरीदी में व्यापक तौर पर घोटाला किये जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। इस घोटाले में धान खरीदी के न्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर भूमिका संदिध होने पर प्रभारी उपायुक्त सहकारिता ने सरई थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। करीब 1 करोड़ 29 हजार रूपये का गबन हुआ है।
फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन
इस संबंध में प्रभारी उपायुक्त सहकारिता पीके मिश्रा ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र बरका के केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर के विरूद्ध रूपये 1 करोड़ 29 हजार 138 की शासकीय राशि गबन करने के आरोप में थाना सरई में एफ आईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की विवेचना जारी है। उन्होने ने बताया कि कलेक्टर अरूण परमार के निर्देशन पर संबंधित केन्द्र से प्राप्त हो रही शिकायतो के आधार पर जॉच की गई। बरका धान खरीदी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 2 में खरीदी प्रभारी उदय पाल सिंह एवं कम्प्यूटर आपरेटर बिमलेश कुमार द्विवेदी के द्वारा किसानो से धान खरीदी का कार्य 1 दिसम्बर 2023 से 19 जनवरी 2024 तक किया गया।
इस दौरान खरीदी केन्द्र क्रमांक 1 में 548 किसानो से 43174 क्विटल धान की खरीदी की गई जिसमें समिति द्वारा 39273.00 क्विटल धान जमा कराया गया। प्रभारी द्वारा 3901.00 क्विटल धान कम जमा कराया गया।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार खरीदी केन्द्र 2 में 1173.20 क्विटल धान खरीदी हुई, जिसमें 480 क्विटल धान जमा कराया गया। उपरोक्त दोनो खरीदी केन्द्रों को मिलाकर केन्द्र प्रभारी द्वारा 4594.20 क्विटल धान समिति में कम जमा कराया गया। दोनो केन्द्रों में उपलब्ध स्टाक का भौतिक सत्यापन कर मौक पर पंचनामा तैयार किया गया जिसमें केन्द्र पर परिवहन के बाद शेष स्टाक उपलब्ध नही पाया गया। जिसके फ लस्वरूप शासकीय राशि के गबन के आरोप में केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर के विरूद्ध पुलिस थाना सरई में एफ आईआर दर्ज कराई गई है।
बरका समिति सेवक उदयपाल सिंह के खिलाफ दर्जन भर से ऊपर ग्रामीण कलेक्ट्रोरेट कार्यालय सोमवार की दोपहर बाद पहुंचे। जहां कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन पत्र देते हुये समिति सेवक पर धान खरीदी में गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि गजरहिया निवासी प्रमोद कुमार कुशवाहा 21 दिसम्बर को करीब 29 क्विटल धान खरीदी केन्द्र में ले गया था। किं तु उसमें भी गोलमाल कर दिया। आरोप लगाया जा रहा है कि समिति सेवक ने अपनी बेटी एवं पत्नी तथा रिश्तेदारों के खाते में खूब धन बरसाया है। उक्त बैंकखातों की जांच हो जाये तो कई चौकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं। इसी तरह बृजेश कुमार यादव पिता स्व. रामप्रसाद यादव निवासी पुरैल के साथ धोखा-धड़ी हुआ है। 354 बोरी धान समिति में बेचा था। किंतु बाद में समिति सेवक ने बैंकखाते को बन्द करा कर मनगढ़ंत थाने में शिकायत कर दिया। ग्रमीणों ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।
सिंगरौली।।नवानगर थाना के कचनी रेलवे टै्रक पर चलती मालगाड़ी के सामने एक 25 वर्षीय युवती कूदकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है।दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक घूरीताल निवासी सुनीता सोनी पिता मुन्ना सोनी उम्र 25 वर्ष ने आज बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दिन से लापता हो गयी। परिजनों को जानकारी मिलने पर खोजबीन में जुट गये।
Photo credit by social media
परिजनों को शक हो गया था कि सुनीता सोनी सुसाइड करने वाली है। रेलवे टै्रक कचनी पर सुनीता का भाई पहुंचा और उसे तलाशने लगा। तभी कहीं झाड़ी में वह छुपी थी और जैसे ही कोयला लेकर मालगाड़ी ट्रेन आ रही थी कि उसके सामने सुनीता कूद पड़ी।
मृतिका के भाई ने यह भी बताया कि उसे बचाने के लिए हाथ दिया और मालगाड़ी ट्रेन का चालक रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोयले से भरी मालगाड़ी को इतना जल्दी रोकना संभव नहीं था। घटना की खबर मिलते ही एनटीपीसी सीआईएसएफ के जवान, स्थानीय पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए युवती के आत्महत्या करने के कारणों का पतासाजी करने में जुट गयी।
सिंगरौली।। दो नाबालिक प्रेमी शनिवार की रात में ओखरावल गांव के बैगा बस्ती में पेड़ की डाली में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों नाबालिकों का यह प्रेम प्रसंग परिवारजनों को नागवार लग रहा था। परिजनों के द्वारा विरोध करने पर प्रेमी युगल दुस्साहस भरा खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिये। वहीं बालक पक्ष के परिजनों ने शव लेने से ही इंकार कर दिया है।
दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ओखरावल बैगा बस्ती निवासी रमेश कुमार पांडो उम्र 17 वर्ष एवं सरिता रावत उम्र 15 वर्ष दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दोनो ने एक ही रस्सी में फांसी का फंदा डालकर झूल गए,जहां दोनो की मौत हो गई। ग्रामीणो की बात माने तो दोनो के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजन शादी करने से मना कर दिये। परिजनों के इस विरोध के बाद दोनों प्रेमी बीच में घर छोड़कर भाग गये थे।
आज शनिवार को ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़ का शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा तो माड़ा पुलिस को सूचना दिए। घटना स्थल पर टीआई कपूर त्रिपाठी व अन्य स्टाफ पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन तब तक में मृतक रमेश कुमार के परिजनों ने शव लेने से ही इंकार कर दिया। उनकी मांग है कि मृतिका सरिता के परिजनों को मुकदमा कायम कर गिरफ्तार करें। रमेश के परिजन पूरा दोष लड़की के परिजनों पर मढ़ रहे हैं। पुलिस पूरे दिन दोनों पक्षों को बैठाकर समझाईश देती रही। किन्तु मृतक रमेश के परिवारजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिलहाल रात 10 बजे तक पुलिस मामले को सुलझाने के लिए प्रयास करती रही, किन्तु बात नहीं बन पायी।