होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

Stock Market Closing Bell :सेंसेक्स 355 अंक और निफ्टी 108 अंक उछलकर बंद, 7 हफ्ते का ऊपरी स्तर छुआ

Stock Market Closing bell :शेयर बाजार ने शुक्रवार को हफ्ते का शानदार समापन किया। सेंसेक्स 355.97 अंक यानी 0.44% की मजबूती के ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Stock Market Closing

Stock Market Closing bell :शेयर बाजार ने शुक्रवार को हफ्ते का शानदार समापन किया। सेंसेक्स 355.97 अंक यानी 0.44% की मजबूती के साथ 81,904.70 पर बंद हुआ। यह 21 अगस्त के बाद का सबसे ऊपरी स्तर है। वहीं निफ्टी-50 भी 108.50 अंक या 0.43% की तेजी के साथ 25,114 पर बंद हुआ और करीब डेढ़ महीने बाद 25,100 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा।

Stock Market Closing

हफ्तेभर का परफॉर्मेंस

पूरे हफ्ते बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट हावी रहा। पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 1,194 अंक और निफ्टी 373 अंक मजबूत हुए। FMCG और PSU बैंकों को छोड़कर ज्यादातर सेक्टरों में तेजी रही। निवेशकों ने खासतौर पर मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक और ऑटो स्टॉक्स में जमकर पैसा लगाया।

ओपनिंग और इंट्राडे मूवमेंट

  • सेंसेक्स ने 210 अंकों की तेजी के साथ 81,758.95 पर ओपनिंग की।
    • इंट्राडे लो : 81,641.38
    • इंट्राडे हाई : 81,992.85
  • निफ्टी ने 68.95 अंक चढ़कर 25,074.45 पर शुरुआत की।
    • इंट्राडे हाई : 25,139.45
    • इंट्राडे लो : 25,038.05

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी रही। मिडकैप इंडेक्स 0.32% और स्मॉलकैप-100 इंडेक्स 0.64% की बढ़त के साथ बंद हुए।

टॉप गेनर्स

सेंसेक्स पैक में सबसे ज्यादा तेजी BEL के शेयर में रही, जो 3.67% उछलकर बंद हुआ।

  • बजाज फाइनेंस : +2.38%
  • एक्सिस बैंक : +1.64%
  • मारुति सुजुकी : +1.51%
  • टाटा मोटर्स : +1.30%
  • ICICI बैंक : +1.13%

टॉप लूजर्स

  • इटरनल : -2.01%
  • हिंदुस्तान यूनिलिवर : -1.43%
  • टाइटन : -0.61%
  • एयरटेल : -0.51%
  • एशियन पेंट्स : -0.45%

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें