लाल निशान के साथ खुला Share Market, गिरावट के साथ ही बंद हुए Sensex और Nifty

नए कारोबारी सप्ताह का पहला दिन सोमवार निराशाजनक रहा। आज शेयर मार्केट (Share Market) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और पूरे कमजोर रहने के बाद बाजार गिरावट के साथ ही दिन बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान के साथ ओपन हुए और लाल निशान पर ही बंद हुए।

आज 10 अक्टूबर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 10 October 2022) गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 200.18 अंक की गिरावट के साथ 57991.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं निफ्टी (Nifty) 73.70 अंक की गिरावट के साथ 17241.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े – MP Weather: चक्रवात का असर, इन संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट गिरावट के साथ ही ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 662.04 अंक की गिरावट के साथ 57529.25 अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 194.80 अंक की गिरावट के साथ 17119.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here