SATNA:यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह के नेतृत्व में डुडहा में “भारत जोड़ो यात्रा” के समर्थन में निकाली गयी पदयात्रा

सतना।।भाजपा द्वारा सत्ता के लिए देश भर में फैलाई गई संम्प्रदायिक और जातीय नफरत के खिलाफ कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि सिंह के नेतृत्व में नागौद विधानसभा के पोड़ी-पतौरा, डुडहा में बैठक, नुक्कड़ सभा और पदयात्रा की गई। डॉक्टर रश्मि सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश जिस महंगाई की

विभीषिका से जूझ रहा है इस कारण आम आदमी का जीना दूभर होता जा रहा है ऐसी सभी स्थितियों का आंकलन कर कांग्रेस ने देश में आम जनता का विश्वास जागृत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया।डॉक्टर रश्मि सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से गुरुवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की विधिवत शुरुआत कर दी है। इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क देश की आम जनता का मिल रहा है तथा इससे संगठन को भी संजीवनी मिलेगी राहुल गांधी ने विवेकानंद पॉलिटेक्निक से 118 अन्य भारत यात्रियों और कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ इस पदयात्रा की शुरुआत की है पार्टी ने राहुल गांधी समेत 119 नेताओं को “भारत यात्री” नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।सेक्टर प्रमुख राजेश कोल,सरपंच अंजना सुकेश कोल,लाला सिंह परिहार,पूनम जैसबाल,प्रीति कुशवाहा,संजू कोल,राजा भैया पाल ,धुरवेंद सिंह,राजपाल कोल,राजाराम पाल ,अच्छेलाल कोल, रज्जु कोल ,रामनरेश पाल,दससु कोल, गोरेलाल कोल,रामसखा दहिया,छोटू दहिया, आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहें।