मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News :एकेएस में प्रखर राष्ट्रभक्त संविधान विद अश्विनी उपाध्याय का ओजस्वी व्याख्यान

सतना,मध्यप्रदेश।। एकेएस के केंद्रीय सभागार में केशव बलीराम हेडगेवार स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान माला के द्वितीय पुष्प के अवसर पर विकसित भारत हमारी भूमिका पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रसार में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और संविधान विशेषज्ञ,सुप्रीम कोर्ट अश्विनी उपाध्याय जी ने विकसित भारत और हमारी भूमिका पर प्रखर उद्बोधन दिया।

एकेएस में प्रखर राष्ट्रभक्त संविधान विद अश्विनी उपाध्याय का ओजस्वी व्याख्यान।

उन्होंने कहा की हम सब का लक्ष्य है राम राज्य की स्थापना। जो बातें उत्तर कांड में लिखी है वह बातें हमारा संविधान भी कहता है इसलिए मैं कहता हूं संविधान का लक्ष्य राम राज्य की स्थापना है।प्राइमरी एजुकेशन में संस्कार जरूरी है। भारत के संविधान में हर समस्या का समाधान है। हम समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं उसके लिए कारण समाधान पर चर्चा नहीं कर रहे है। सोशल मीडिया पर समस्या जीवियों ने समस्या बढ़ाई है। उन्होंने वन नेशन,वन एजुकेशन की वकालत की। उन्होंने छल,बल,प्रलोभन से धर्म परिवर्तन,घुसपैठ,जनसंख्या विस्फोट,अश्लीलता तथा ऐसे ही अनेक विषयों के खिलाफ मुखर शब्द कहे।



उन्होंने अपनी सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिकाओ पर जानकारी भी दी। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.राजकुमार आचार्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार,मनमोहन माहेश्वरी,उत्तम बनर्जी,ललित शर्मा,चिंतामणि चतुर्वेदी,बृजकांत जी,एकेएस के प्रोचांसलर अनंत कुमार सोनी के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एकेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय श्री बी. पी. सोनी द्वारा विश्व सरकार की अवधारणा पर लिखी पुस्तक भी माननीय को भेंट की गई। उन्होंने विश्वविद्यालय की पठन-पाठन प्रणाली की तारीफ करते हुए कहा की विश्वविद्यालय ने अपनी प्रगति के लिए अच्छा रोड मैप तैयार किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थापित लॉ विभाग की मूट कोर्ट का अवलोकन किया और मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के संयोजक सिंघई संजय जैन ने मंच संचालन किया।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button