Satna News :राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो 6 अक्टूबर को सतना आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो दोपहर 1 बजे सतना पहुंचकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं संबंधित जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो सायं 5 बजे चित्रकूट पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
![]()
प्रवास के दूसरे दिन 7 अक्टूबर को सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो चित्रकूट में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो दोपहर 1 बजे चित्रकूट में स्थानीय जनता सिलिकोसिस रोगियों से बातचीत करने के बाद दोपहर 3 बजे कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के पश्चात रात्रि विश्राम करेंगे। प्रवास के तीसरे दिन सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो प्रातः 10 बजे चित्रकूट से मंझनपुर, कौशम्बी उत्तरप्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।








