Satna Video Viral :सतना के सरकारी अस्पताल सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जहां एक महिला को अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर वार्ड का फर्श साफ करने के लिए मजबूर किया गया है। इस पूरी घटना के दौरान अस्पताल की सफाईकर्मी वहीं खड़ी होकर तमाशा देखती रही। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला जिला अस्पताल के शिशु वार्ड क्रमांक-8 की है। जानकारी के अनुसार, रेहुंटा निवासी जिज्ञासा यादव अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिए वार्ड में आई थीं। इसी दौरान उनके बच्चे ने फर्श पर पेशाब कर दिया।इसी दौरान वहां पर सफाई कर रही सफाईकर्मी महिला ने जिज्ञासा को फर्श साफ करने को कहा और जमकर फटकार लगाई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
गोद मे मासूम दूसरे हाथ मे पोंछा
गोद में अपने मासूम बच्चे को लिए हुए जिज्ञासा को मजबूरन सफाई करनी पड़ी है। इस बेहद अपमानजनक घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोग भी मूकदर्शक बने रहे। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा वीडियो
हालांकि, इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न तो आरोपी सफाईकर्मी पर कोई अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है और न ही प्रबंधन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।आपको बता दे कि जिला अस्पताल सतना का ये कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी कई अजब गजब मामले सामने आ चुके है।
क्या बोले सीएमएचओ!
इस मामले पर सतना सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी ने बताया कि वे इस मामले पर सिविल सर्जन से पूरी जानकारी लेकर प्रतिवेदन मंगाएंगे। साथ ही मामले की वस्तुस्थिति से अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।







