मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna News :ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराते चैंपियनशिप दिल्ली में जिले से 20 खिलाड़ी भाग लेंगे

सतना,मध्यप्रदेश।। भारतवर्ष की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराते चैंपियनशिप 2024 मे जिले के 20 होनहार खिलाड़ी भाग लेंगे। 1 से लेकर 4 अगस्त तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने जा रही इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष के सभी प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश, मिलिट्री, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इंडिपेंडेंस कप में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, करंट इंडिया प्लेयर्स का जमावड़ा होगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए सतना जिला कराते एसोसिएशन के सचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सेंसाई अंबुज सिंह ने बताया कि कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरकर बालिका वर्ग में *आद्या पांडे, शांभवी मिश्रा, अन्वीक्षा वर्मा और रितिक पांडे जबकि बालक वर्ग में सरस पांडे, ओम सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता, अक्षत पांडे, तुषित दुबे, आदर्श कश्यप, दिव्यराज सिंह, आदर्श यादव, कुशाग्र चौधरी, विभोर प्रताप सिंह, आयुष तिवारी, अमन यादव, आर्यन प्रताप सिंह, मानस शुक्ला, अर्चित जैन और राहुल यादव* ने प्रदेश टीम में अपनी जगह बनाई है। इसमें से कई खिलाड़ी पहले भी ऐसी बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

6 खेल मैदानो(ततामी) में लगातार 4 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता मे 4000 खिलाड़ियों के बीच जहां पुराने खिलाड़ियों को अपने पुराने मैडल परफॉर्मेंस को कायम रखने और सुधारने का दबाव होगा। वहीं नए खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। 20 खिलाड़ियों में 18 खिलाड़ी काता और कुमिते(फाइट) दोनों इवेंट में भाग लेंगे, जबकि आर्यन और राहुल सिर्फ फाइट करेंगे। टीम के कोच के रूप में अभय सिंह भदोरिया, यश गुप्ता और राहुल सिंह होंगे। जबकि राष्ट्रीय निर्णायक एवं कोच सेंसाई अंबुज सिंह निर्णायक होंगे। सभी खिलाड़ी आरपीएस मार्शल आर्टस और फिटनेस एकेडमी की मुख्य शाखा संडे एकेडमी, धवारी ब्रांच की ऑफ लाइफ, बिरला ब्रांच और उतैली ब्रांच मे अभ्यास करते हैं।

28 जुलाई रविवार के दिन सभी खिलाड़ियों का प्रतियोगिता से पहले अंतिम प्रदर्शन देखा गया। फोटो ग्रुपिंग के साथ ही वरिष्ठ प्रशिक्षक सेंसाई पदम रंजन मिश्रा ने सभी होनहारों को अच्छे प्रदर्शन के लिए टिप्स भी दिए। प्रदेश टीम शिहान अरविंद मिश्रा, शिहान संतोष पांडे एवं शिहान प्रवीण डोबले के नेतृत्व में भाग लेगी।

जिले से 20 खिलाड़ियों के इंडिपेंडेंस कप में भाग लेने पर सतना जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजललन सिंह, संरक्षक पुष्कर सिंह तोमर, गिरीश अग्रवाल, शैंकी कैला उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, गणेश चौधरी कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह परिहार संयुक्त सचिव संजीव मिश्रा, अनुषा सिंह, सरल बेदी, रामायण सिंह परिहार, राजनीत दिनकर, अभिमन्यु सिंह, नमन उपाध्याय, प्रतीक सिंह, साजदा परवीन, श्रोता मलिक, प्राची सिंह, सोनिका कुशवाहा वरिष्ठ पत्रकार वरुण भट्टाचार्य, सोनाली मिश्रा, तिलक नारायण पांडे, अंजना पांडे आरपीएस मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button