मनोरंजनविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

MP का भामाशाह बना राज्यकर का सतना डिवीजन, राजस्व वसूली में 117 फीसदी की ग्रोथ के साथ प्रदेश में टाप पर

सतना,मध्यप्रदेश।। प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के लिये खर्च की भरपाई करने वाला राज्यकर(gst) विभाग इस वित्तीय वर्ष में भामाशाह बनकर उभरा है। हाल में आई रिपोर्ट में राज्यकर विभाग के कुल 15 डिवीजनों में सतना डिवीजन ने अकेले वसूली के दिये गये लक्ष्य में 117 फीसद की ग्रोथ करते हुए प्रदेश में टाप किया है। दूसरे स्थान पर जबलपुर 1 तथा तीसरे स्थान पर राजधानी का भोपाल सर्किल दो रहा।

Gst revenue

यदि सतना डिवीजन के चार सर्किलों की बात की जाये तो बैैढ़न सर्किल पहले स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर वाणिज्यिक कर आयुक्त द्वारा सतना डिवीजन के अधिकारियों को बधाई दी गई है।

पहली बार प्रदेश में पहला स्थान

वैसे तो सतना डिवीजन हर वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली में अच्छे परिणाम देता आ रहा है पर इस बार तो उसने कमाल करते हुए प्रदेश के सभी डिवीजनों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में अपना कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। विभाग के इंदौर स्थित मुख्यालय से जारी सूची को देखने के बाद संभाग के डीएसटी करदाता भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इंदौर मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना डिवीजन ने वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के मुकाबले 116.93 की ग्रोथ के साथ अपने झंडे गाड़ दिये हैं। बताया गया है कि डिवीजन को इस बार 2750 करोड़ की राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था जिसके खिलाफ डिवीजन ने 3215.65 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा कराये गये हैं।

Satna news

इसमें एसजीएसटी के 1187.797 तथा आईजीएसटी के 2027.86 करोड़ शामिल हैं। यदि राजस्व वसूली में प्रदेश के कुल 15 डिवीजनों की स्थिति का आकलन करें तो 2799 के साथ जबलपुर-1 दूसरे तथा1070.91 करोड़ के साथ भोपाल-2 डिवीजन तीसरे स्थान पर है। इनका लक्ष्य पूर्ति का प्रतिशत क्रमश: 115.66 और 93.94 फीसद रहा। कहने का आशय यह रहा कि लक्ष्य पूर्ति प्रदेश के सतना और जबलपुर-1 डिवीजन ही रहे जबकि शेष 13 डिवीजनों की लक्ष्य पूर्ति ही नहीं हो सकी। प्रदेश के सभी 15 डिवीजनों को मिलाकर कुल 35 हजार करोड़ की वसूली का लक्ष्य था जिसमें कुल वसूली 31786 करोड़ हुई है।

डिवीजन में बैढ़न सर्किल रहा अब्वल

यदि राजस्वकर विभाग द्वारा की गई वसूली के आंकड़ों को देखा जाये तो सतना डिवीजन के सतना-1, सतना-2, रीवा तथा बैढ़न डिवीजन के राजस्व प्राप्ति के आंकड़ों सको देखा जाए तो बैढ़न सर्किल पहले स्था पर रहा। इस सर्किल में शामिल सीधी तथा बैढ़न जिलों को मिलाकर 2328 करोड़ का राजस्व जमा कराया गया है। राज्यकर आयुक्त की ओर से सतना डिवीजन के संयुक्त आयुक्त उमेश तिवारी व उनकी पूरी टीम को ही बधाई दी गई है। यहां उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में राज्यकर अथवा वाणिज्यिक कर विभाग ही ऐसा है जिसका व्यक्तिगत खर्च भले ही कम हो पर अन्य विबागों के खर्च के लिये फंड जुटाता है। यही कारण है कि इसके करदाता व्यापारी तो भामाशाह हैं ही सरकार के लिये इस विभाग को भी भामाशाह कहा जाता है।

इनका कहना है

राज्यकर विभाग के 15 डिवीजनों में सतना डिवीजन ने इसबार लक्ष्य के मुकाबले 117 फीसद की ग्रोथ के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह न केवल डिवीजन के हर छोटे बडे स्टाफ की मेहनत का नतीजा है बल्कि हमारे करदाता व्यापारी भी इसके लिये बधाई के पात्र हैं।
उमेश तिवारी, संयुक्त आयुक्त सतना डिवीजन.

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button