मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna : लग्जरी कार से गांजे की तस्करी कर रहे 3 बदमाश गांजे के साथ पकड़ाए,गांजा एवं कार समेत 10 लाख 80 हजार रुपये का मसरुका जप्त

Satna News : कुख्यात गांजा तस्कर गढ़ निवासी विजय गुप्ता सहित जबलपुर निवासी अभिषेक दुबे और अंशु के पास से कुल 38 किलोग्राम गांजा सहित दो लग्जरी कार जब्‍त। सतना पुलिस अधीक्षक  आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात विक्रम सिंह के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैहर राजीव पाठक के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में थाना देहात पुलिस के व्दारा की गई कार्यवाही।

Image credit by social media

मिली जानकारी अनुसार दिनांक 20/09/2023 को थाना देहात के निरीक्षक संजय दुबे, स.उ.नि. एन. पी. पाण्डेय प्रधान • आरक्षक 104 रवि सिंह तथा आरक्षक 347 शिवराज सिंह गुर्जर के द्वारा दिनांक 20/09/2023 को दौरान ईलाका भ्रमण के दौरान मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 10 ए.डब्ल्यू 1453 (कीमती चार लाख रूपये) में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया तथा आरोपी विजय पिता विश्वनाथ गुप्ता उम्र 46 साल निवासी चंदनबाम गठ जिला रीवा के विरुद्ध थाना देहात पर धारा 8/20 एन. डी. पी. एस. अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़े – Lokayukt Raid :घूसखोर सरपंच 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के चढ़ा हत्थे

इसी के साथ पीछे चल रही ईनोवा कार क्रमांक एम. पी. 20 एम. एच 0555 कीमती से भी लगभग अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत का जप्त किया जाकर दो आरोपी अभिषेक दुबे पिता कैलाश चंद दुबे आम्र 43 साल लि. नेता कालोनी थाना आधारताल जिला जबलपुर तथा अंशु पिता महेश वंशकार 19 साल नि. सिद्ध बाबा मरघटाई रोड थाना घमापुर जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया जाकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना देहात में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार कुल 38 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ मांजा कीमती 3,80,000/- का जप्त किया गया है। गिरफ्तार किय गये सभी अभियुक्त आपराधिक प्रवृति के हैं तथा जिनके विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर माननीय न्यायालय में विचारण में है।

गिरफ्तार शुदा आरोपी

01. विजय गुप्ता पिता विश्वनाथ गुप्ता उम्र 46 वर्ष नि. चंदनबाग, गढ थाना गढ जिला रीवा
02. अभिषेक दुबे पिता कैलाश चंद्र दुबे उम्र 45 साल निवासी नेता कालोनी थाना आधारताल जिला जबलपुर
03. अंशु वंशकार पिता महेश वंशकार उम्र 19 साल नि. सिद्ध बाबा वार्ड, मरघटा रोड थाना घमापुर जिला जबलपुर

जप्त मसरूका

01. एक स्विप्ट डिजायर कार CG10AW1453 कीमती 400000/-रूपये
02. एक इनोवा कार सफेद रंग की कार क्र. MP20MH0555 कीमती 300000 /रुपये
03. अवैध मादक पदार्थ गांजा 38 किलो कीमती380000/-रूपये
कुल मसरुका – 1080000/-रूपये (10 लाख 80 हजार रूपये

सराहनीय भूमिका

बताया गया हैं कि उक्त कार्रवाई में निरी. संजय दुबे थाना प्रभारी थाना देहात, सउनि. एन. पी. पाण्डेय, प्र. आरक्षक रवि सिंह, संजय यादव, नागेन्द्र यादव, शिवराज सिंह महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button