बॉलीवुड न्यूजमनोरंजनहिंदी न्यूज

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ साक्षी शिवानी और श्वेता यादव का होली गीत ‘होली में लाज लागता’

गाँव देहात में होली से पहले ही होली का खुमार दिखने लगा है। लोग बाग होली की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे फगुआ वाला गाना की चहुँओर सुनाई देने लगा है। होली गीत फगुआ रस से भीगे मिसिरी सा आभास कानों में कराते हैं। यह पल बड़ा ही आनंदमय और भाव विभोर कर देने वाला है। ऐसे में सिंगर साक्षी शिवानी और एक्ट्रेस श्वेता यादव का होली गीत ‘होली में लाज लागता’ रिलीज होते ही मन मोह रहा है और मिजाज फगुआमय कर दे रहा है। यह भोजपुरी होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ साक्षी शिवानी और श्वेता यादव का होली गीत 'होली में लाज लागता'
Photo credit by social media

इस होली गीत में होली का हुड़दंग साफ साफ दिख रहा है। इस गाने को मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज में सिंगर साक्षी शिवानी ने गाया है। जोकि सुनने में कानों को बड़ा प्यारा लग रहा है। वहीं एक्ट्रेस श्वेता यादव ने अपने मोहक अदा और कातिल अदाओं से गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने की मेकिंग बड़ा कमाल का किया गया है। यह होली सांग काफी रिच लेबल पर शूट किया गया है। इस मजेदार होली सांग को देखकर मिजाज मस्त हो जाता है। इसमें होली खेलने का अंदाज बड़ा ही मस्त लग रहा है।

साक्षी शिवानी और श्वेता यादव के होली गीत ‘होली में लाज लागता’ के वीडियो में दिखाया गया है कैसे एक पति का स्वैग धारण कर एक युवा महिला पूड़ी पकवान बना रही गृहणी श्वेता यादव के पास आती है और होली खेलने लगती है, जिसे श्वेता मना करते हुए कहती है कि… ‘पुआ पूड़ी छनही में भईनी हैरान, होली खेले खातिर जनि करा परेशान, जनि करी बेशर्मी आज, लागता हमरा लाज… ए राजा जी लागता हमरा लाज…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को सिंगर साक्षी शिवानी ने अपनी मधुर आवाज सुनकर मन मुग्ध हो जाता है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस श्वेता यादव ने अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button