SAIL Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने राउरकेला स्टील प्लांट और इस्पात जनरल हॉस्पिटल में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 112 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 30 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार SAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण
- मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग – 100 पद
- हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेनिंग – 07 पद
- एनेस्थेसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग – 05 पद
कुल पद – 112
शैक्षणिक योग्यता
- मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग : 10वीं पास + संबंधित क्षेत्र में 1 साल का अनुभव
- हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेनिंग : BA/BBA डिग्री या हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन, HR, मार्केटिंग, फाइनेंस में PG डिप्लोमा
- एनेस्थेसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग : 12वीं पास + OT/एनेस्थेसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग में 1 साल का अनुभव
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
वेतनमान
- मेडिकल अटेंडेंट ट्रेनिंग : ₹7,000 प्रति माह
- हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रेनिंग : ₹15,000 प्रति माह
- एनेस्थेसिया असिस्टेंट ट्रेनिंग : ₹9,000 प्रति माह
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।







