Satna News :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (mohan bhagwat) 4 अक्टूबर को दो दिन के प्रवास पर सतना आएंगे। वे इतवारी-रीवा ट्रेन से सुबह मैहर पहुंचेंगे और सबसे पहले मां शारदा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद उनका काफिला सतना रवाना होगा।

5 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे डॉ. भागवत सिंधी कैंप स्थित बाबा मेहेरशाह दरबार साहिब का लोकार्पण करेंगे। इसके तुरंत बाद सुबह 11 बजे वे बीटीआई मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होने की संभावना है।
संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद कुमार ने बताया कि सभी निर्धारित कार्यक्रमों के बाद डॉ. भागवत उसी शाम रीवा-इतवारी एक्सप्रेस से नागपुर लौट जाएंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
बताया जा रहा है कि डॉ. भागवत अपने प्रवास के दौरान संघ कार्यालय नारायण कुटी (कृष्ण नगर) का भी दौरा कर सकते हैं। सतना जिले में इस यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।







